Posts

Showing posts from March, 2024

समुद्र में दफन है प्राचीन जहाज, 2400 साल पहले काला सागर में डूबा, आज भी बिल्कुल नए जैसा

Image
वॉशिंगटन: समुद्र रहस्यों से भरा है। इसकी गहराई में कई जहाज दफन हैं। समुद्र में 2 किमी की गहराई में 2400 साल पुराने एक है। यह आज भी बचा हुआ है। यह एक ग्रीक व्यापारिक जहाज है जो बुल्गारिया के तट के पास काला सागर में डूब गया था। आश्चर्यजनक रूप से इसे संरक्षित अवस्था में खोजा गया। जांच करने पर पता चला कि यह 400 ईसा पूर्व पुराना है। 2017 के अंत में एक एंग्लो-बल्गेरियाई टीम ने इस जहाज को पड़ा पाया था। 75 फीट का यह जहाज दुनिया के सबसे पुराने और ज्ञात जहाज का मलबा है।हजारों वर्षों से सतह की गहराई में होने के बावजूद इसकी पतवार, रोइंग बेंच और यहां तक कि इसकी पकड़ की सामग्री आज भी वैसी है, जैसे पहले थी। इसके सुरक्षित बचे रहने का कारण इतनी गहराइयों में ऑक्सीजन की कमी है। इसका मतलब हुआ कि यहां कार्बनिक पदार्थ हजारों वर्षों तक संरक्षित रह सकते हैं। काला सागर समुद्री पुरातत्व परियोजना की ओर से 65 जहाजों के मलबे खोजे गए थे। यह भी उनमें से एक है। इस परियोजना में 2000 वर्ग किमी से ज्यादा समुद्र तल का एडवांस्ड मैपिंग टेक्नोलॉजी के जरिए सर्वेक्षण किया गया। प्राचीन फूलदान पर बना है जहाज इसके अलावा 17 व...

FPI Inflow Data: भारतीय शेयर बाजार में खूब खरीदारी कर रहे विदेशी निवेशक, किया 2 लाख करोड़ रुपये का तगड़ा निवेश

Image
नई दिल्ली: चुनौतीपूर्ण वैश्विक माहौल के बीच देश की मजबूत आर्थिक बुनियाद के चलते विदेशी निवेशकों ने वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीय शेयर बाजार में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। मजार्स इन इंडिया के प्रबंध भागीदार भारत धवन ने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पूर्वानुमान सर्तकता के साथ आशावादी है। प्रगतिशील नीतिगत सुधारों, आर्थिक स्थिरता और आकर्षक निवेश अवसरों के चलते एफपीआई प्रवाह जारी रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, हम वैश्विक भू-राजनीतिक प्रभाव को लेकर सचेत हैं, जिनके चलते बीच-बीच में अस्थिरता आ सकती है, लेकिन हम बाजार के उतार-चढ़ाव से निपटने में रणनीतिक योजना और तत्परता के महत्व पर जोर देते हैं।'' विंडमिल कैपिटल के स्मॉलकेस प्रबंधक और वरिष्ठ निदेशक नवीन केआर ने कहा कि एफपीआई के नजरिये से 2024-25 की संभावनाएं मजबूत बनी हुई हैं। लगातार कर रहे निवेश डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष 2023-24 में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय इक्विटी बाजारों में लगभग 2.08 लाख करोड़ रुपये और ऋण या बॉन्ड बाजार में 1.2 लाख करोड़ रुपये का शुद्ध...

गाजीपुर में गली के गुंडे से जरायम की दुनिया का बादशाह बना मुख्‍तार अंसारी, टिकट ब्लैकियर के रूप में शुरुआत

Image
विकास पाठक, वाराणसी: अपनी मनमर्जी और बेखौफ तरीके से वारदात को अंजाम देने के लिए कुख्‍यात माफिया मुख्‍तार अंसारी के जरायम जगत के सफरानामे की शुरुआत गाजीपुर में गली के गुंडे की तरह ही हुई थी। क्षेत्र के लोगों में वर्चस्व जमाने की शुरुआत उसने सिनेमा घर के बाहर टिकट ब्लैक करने से की थी। अपने बड़े भाई को साइकल स्टैंड का ठेका दिलाकर धौंस जमाने वाला मुख्तार धीरे-धीरे बराह जरायम रेलवे, कोयला रैक, स्क्रैप, मोबाइल टावरों पर डीजल आपूर्ति, मछली व्यवसाय से लेकर सड़क, नाले-नाली, पुल तक के सभी व्यावसायिक ठेकों पर अपने लोगों को काबिज करवाने लगा था। मुख्तार अंसारी की बादशाहत का आलम यह था कि पूर्वांचल में बड़ी-बड़ी परियोजनाओं का ठेका लेने में देशी-विदेशी कंपनियों ने किनारा कर लिया था। अचूक निशानेबाज और क्रिकेट का बढ़िया खिलाड़ी रहे मुख्‍तार जमींदार घराने का भले ही रहा, मगर पैसे और वर्चस्‍व के लिए उसने अपराध की दुनिया में बादशाहत कायम की। अपराधों को ढकने के लिए मुख्‍तार राजनीति की जमीन पर उतरा तो 1996 में पहली बार बसपा के टिकट पर मऊ सदर विधानसभा का चुनाव जीता था। इसके बाद वह जेल में रहते हुए भी राजनीत...

शराब पीकर हवाई जहाज उड़ाया! एयर इंडिया ने बाहर का रास्ता दिखाया, जान लीजिए पूरी बात

Image
नई दिल्ली : एविएशन जगत में पायलटों को बड़ा सम्मान मिलता है। उन्हें वेतन भी भारी-भरकम मिलता है। लेकिन उन्हें कुछ त्याग भी करना होता है। जैसे ड्यूटी के दौरान ड्यूटी ऑवर शुरू होने से पहले उन्हें ड्रिंक (Drink) नहीं करना होता है। क्योंकि ड्यूटी शुरू करने से पहले और ड्यूटी पूरी करने के बाद उनका ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट (BA Test) होता है। यदि इसमें पॉजिटिव आ गया तो समझो करियर खत्म। ऐसा ही के एक पायलट के साथ पिछले दिनों हुआ। वह थाइलैंड के फुकेट से फ्लाइट लेकर दिल्ली आया था। यहां बीए टेस्ट हुआ तो वह पॉजिटिव (BA+) पाया गया। अब कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया है। क्या है वाकया एयर इंडिया की एक फ्लाइट है फुकेट से दिल्ली की। इसी इंटरनेशनल फ्लाइट को लेकर वह कैप्टन दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड किया था। यहां लैंड करने के बाद पायलट का बीए टेस्ट हुआ। इसमें उसका पॉजिटिव रिपोर्ट आया। मतलब कि उन्होंने अल्होकल या शराब का सेवन किया है। टाटा ग्रुप के इस एयरलाइन ने अब पायलट को नौकरी से बर्खास्त करने का फैसला किया है। कैप्टन के खिलाफ एफआईआर भी हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने खबर दी है कि एयर इंडिया मैनेजमें...

चंद्रमा तो सूरज को खा रहा है... सूर्य ग्रहण पर माया से लेकर यूनानी सभ्‍यता में थी डरावनी मान्यताएं, जानें

Image
वाशिंगटन : सूरज ग्रहण सदियों से लोगों के लिए विस्मय, आश्चर्य और भय की वजह रहा है। ये बात एक लंबे वक्त तक लोगों को डराती रही कि आखिरकार ऐसा कैसे हो जाता है कि दिन में अंधेरा छा जाता है और एक अजीब माहौल हो जाता है। 8 अप्रैल को अमेरिका में पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखने वाला है। पूर्ण सूर्य ग्रहण के बारे में दुनिया की प्राचीन संस्कृतियों, पौराणिक कथाओं और परंपराओं में कई तरह की बातें रही हैं। आखिर प्राचीन समय में लोग दिन में सूरज को ढंकते और अंधेरा होते हुए देखकर क्या सोचते थे।लाइव साइंस की रिपोर्ट के मुताबिक, प्राचीन संस्कृतियों के लोगों को ठीक-ठीक पता था कि वे क्या देख रहे हैं। न्यूयॉर्क में कोलगेट विश्वविद्यालय में मानव विज्ञान और खगोल विज्ञान के प्रोफेसर एंथनी एवेनी कहते हैं कि जो कोई भी आकाश पर ध्यान देता है वह अच्छी तरह से जानता होगा कि चंद्रमा सूर्य को अवरुद्ध कर रहा है लेकिन उस घटना का महत्व प्राचीन लोगों के लिए बहुत अलग रहा होगा। हमारे वर्तमान और अतीत दोनों के अलावा अन्य संस्कृतियों का प्राकृतिक दुनिया पर बहुत अलग दृष्टिकोण था। कई प्राचीन संस्कृतियों का मानना था कि आसमान में जो कुछ भी...

जिन्हें पत्नी एक गिलास पानी नहीं देती, वे मुझे सलाह देते हैं, गुजरात के पूर्व डिप्टी CM नितिन पटेल का तंज

Image
अहमदाबाद: 2024 लोकसभा चुनावों में मेहसाणा से अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के बाद बीजेपी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम का दर्द एक बार फिर बाहर आया है। पार्टी के अंदर मौजूद प्रतिद्वंदियों पर पटेल ने अपनी स्टाइल में तंज कसा है। मेहसाणा में एक कार्यक्रम में नितिन पटेल ने अपने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनके घर में पत्नी भी उनकी बात नहीं सुनती, वे लोग हमें सलाह देने निकले है। पूर्व मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि सलाहकारों की क्षमता देखनी चाहिए। जब मैं मंत्री था तो लोग मुझे भी सलाह देते थे। मैं अनुभवी हूं, एक्सपर्ट नहीं नितिन पटेल ने कहा कि मैं सरकार में मंत्री रहा, उप मुख्यमंत्री रहा, विधायक रहा। जब मैं विपक्ष में था तब भी जो आता था। उसे सलाह देता था। सलाह देना हर किसी का अधिकार है। मुझे सब पता है। मैं सभी काम का अनुभवी हूं, लेकिन सभी काम में एक्सर्ट हूं ऐसा नहीं है, लेकिन सलाहकार की क्षमता भी देखनी चाहिए। अगर कोई वरिष्ठ प्रोफेसर है और मुझे कुछ लिखने की सलाह देता है, तो ठीक है। मैं स्वास्थ्य मंत्री हूं और अगर एक डॉक्टर मुझे सलाह देते हैं कि नितिन भाई को स्वास्थ्य विभाग में ऐसा करन...

चीन 'एक तरह' से पड़ोसी... पाक व‍िदेश मंत्री कबूल लिया POK का सच, जिन्‍ना के देश में भारत को लेकर मचा बवाल

Image
इस्‍लामाबाद: पीओके पर जबरन कब्‍जा करने वाले पाकिस्‍तान के नए नवेले व‍िदेश मंत्री और नवाज शरीफ के समधी इशाक डार ने एक तरह से कश्‍मीर के सच को स्‍वीकार कर लिया है। लंदन में एक संवाददाता सम्‍मेलन के दौरान इशाक डार ने भारत, ईरान और अफगानिस्‍तान को पड़ोसी देश बताया और चीन को 'एक तरह से' पड़ोसी करार दिया। इसी सम्‍मेलन के दौरान इशाक डार ने भारत के साथ व्‍यापारिक रिश्‍तों को फिर से बहाल करने पर जोर दिया था। इशाक डार के इस चीन को लेकर दिए बयान पर पाकिस्‍तान में जमकर बहस छिड़ गई और विदेश मंत्री की जमकर किरकिरी हो रही है। दरअसल, पाकिस्‍तान चीन को अपना सबसे करीबी पड़ोसी दोस्‍त मानता है लेकिन दोनों देशों को पाकिस्‍तान अधिकृत कश्‍मीर जोड़ता है जो भारत का अभिन्‍न हिस्‍सा है। पीओके पर अगर भारत का कब्‍जा होता तो चीन पाकिस्‍तान का सीमा से सटा हुआ 'पड़ोसी' देश नहीं होता।इशाक डार के इस बयान पर पाकिस्‍तान में बहस छिड़ गई है। पाक‍िस्‍तानी विश्‍लेषक वित्‍त मंत्री रह चुके इशाक डार की विदेश मंत्री के रूप में कूटनीतिक समझ पर सवाल उठा रहे हैं। पाकिस्‍तानी विश्‍लेषक मोशर्रफ जैदी ने द न्‍यूज में...

डबल इंजन का फायदा, केंद्र और राज्य की योजनाओं का लाभ... महेश शर्मा ने गिनाई नोएडा की उपलब्धियां

Image
नोएडा: गौतमबुद्ध नगर में 115 हजार करोड़ से डबल इंजन सरकार में विकास हुआ है। सांसद डॉ. महेश शर्मा ने यह दावा किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 7 वर्षों में जिले में एक लाख करोड रुपए के विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि दोनों ही नेताओं ने गौतमबुद्ध नगर को कई विकास योजनाएं दी हैं। इनमें जेवर में बनने वाला एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, 12 हजार करोड़ रुपये से बनने वाला बिजलीघर, 1500 करोड़ रुपये की लागत से बननी वाली फिल्म सिटी, बोड़ाकी से परी चौक तक मेट्रो, नोएडा में एलिवेटेड रोड और म्यूजियम सहित कई ऐसी विकास योजनाएं हैं जो गौतमबुद्धनगर को देश व प्रदेश में अग्रणी बनाती हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वह एक बार फिर प्रधानमंत्री को देश की कमान सौंपें जिससे देश 2047 तक विकसित राष्ट्र बन सके। सांसद ने बातचीत में बड़ा दावा किया। पार्टी ने आप पर एक बार फिर भरोसा जताया है, इसे आप कैसे देखते हैं? मैं भारतीय जनता पार्टी का सिपाही हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेत्तत्व में मु...

अमेरिका में आखिरी सांसें गिन रही है यह इंडस्ट्री, कभी देश की इकॉनमी में था जलवा

Image
नई दिल्ली: अमेरिका की इकॉनमी में किसी समय कॉटन इंडस्ट्री का बड़ा बोलबाला था। देश के दक्षिणी राज्यों की प्लांटेशन इकॉनमी में इसकी काफी अहमियत थी। लेकिन आज यह इंडस्ट्री बुरी स्थिति में है। अमेरिका में इस फसल की मांग लगातार तेजी से घट रही है। साल 1893 में शिकागो एक्सपो के समय देश में लगभग 900 अमेरिकी कपास मिलें चल रही थीं। 1900 के दशक में तो यह संख्या और भी बढ़ गई थी लेकिन नेशनल कॉटन काउंसिल की मानें तो आज देश में कॉटन मिल्स की संख्या करीब 100 रह गई है। देश में कपड़ा बनाने का काम लगभग बंद हो चुका है। ऐसे में कैलिफोर्निया से कैरोलिना तक लाखों एकड़ में बुवाई करने वाले कपास किसानों को अपनी अगली फसल के लिए देश में खरीदार मिलने की संभावना पहले से कहीं कम है।ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस साल अमेरिका की कपड़ा मिलों में 139 वर्षों में सबसे कम कॉटन प्रोसेस होने की उम्मीद है। अमेरिकी किसान विदेशी खरीदारों के लिए कॉटन उगा रहे हैं लेकिन इसमें भी कई चुनौतियां हैं। अमेरिका से कॉटन का निर्यात लगातार तीसरे साल गिरावट की राह पर है। इससे ब्राजील टॉप पर पहुंचने के करीब पहुंच गया है। विदेशों में सस...

'75 का हो गया हूं, चुनाव अब मेरे बस का नहीं', कांग्रेस की चौथी लिस्ट आने से पहले दिग्गज नेता ने दी उम्र की दुहाई

Image
राजगढ़: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की 10 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। माना जा रहा है कि शनिवार को कांग्रेस की चौथी लिस्ट आ सकती है। कांग्रेस की इस लिस्ट में मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों का भी नाम हो सकता है। इस बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे पार्टी ने चुनाव लड़ने के लिए कहा है मैं चाहता था कि से कोई युवा चुनाव लड़े लेकिन पार्टी का आदेश मानना ही पड़ेगा। दिग्विजय सिंह ने कहा अब चुनाव मेरे बस का नहीं है। दरअसल, मध्य प्रदेश की राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस आलाकमान ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का नाम उम्मीदवार के लिए तय किया है। इस बात की जानकारी खुद दिग्विजय सिंह ने दी है। राजगढ़ लोकसभा सीट दिग्विजय सिंह का गढ़ है। दिग्विजय सिंह की रियासत राघौगढ़ इस लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। दिग्विजय सिंह को यहां के लोग राजा साहब कहकर संबोधित करते हैं। कहा- चुनाव अब मेरे बस का नहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शुक्रवार को राजगढ़ जिले के दौरे पर थे। छापीहेड़ा में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए उ...

अमेरिका ने पहले ही दे दी थी रूस पर आतंकी हमले की चेतावनी, पुतिन ने 'अनसुना' कर दिया, बच सकती थीं 60 जिंदगियां

Image
मॉस्को: रूस की राजधानी मॉस्को के एक बड़े कॉन्सर्ट हॉल में आतंकियों ने हमला किया। इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। शुक्रवार को कई बंदूकधारी हॉल में घुस गए और ऑटोमैटिक हथियार से गोलियां बरसाई। इस हमले में 60 लोगों की मौत हो गई और 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए। रूस में यह हमला तब हुआ है, जब व्लादिमीर पुतिन एकबार फिर राष्ट्रपति बन गए हैं। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने हमले की निंदा की और इसे 'भीषण त्रासदी' बताया। हालांकि ऐसी रिपोर्ट्स आ रही है कि इस हमले को लेकर चेतावनी अमेरिका ने रूस को दी थी।आतंकी संगठन के समाचार एजेंसी अमाक को दिए बयान में इस्लामिक स्टेट ने कहा कि उसने मॉस्को के बाहरी इलाके क्रास्नोगोर्स्क में ‘ईसाइयों’ की सभा पर बड़ा हमला किया। लेकिन इस बयान की पुष्टि नहीं हो सकी है। अमेरिकी अधिकारियों ने इस्लामिक स्टेट की ओर से इस हमले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जो जानकारी उनके पास है उससे संदेह का कारण नहीं है। CBS न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी अधिकारियों को पता था कि ISKP हमले की प्लानिंग कर रहा है। उन्होंने संभावित हमले को लेकर रूसी अधिकारियो...

गदर मचा रहा अनिल अंबानी की इस कंपनी का शेयर! खरीदने की मच गई लूट, लगातार लग रहे अपर सर्किट

Image
नई दिल्ली: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच की एक कंपनी के शेयर में बंपर उछाल देखने को मिल रहा है। इस शेयर को खरीदने की लूट मची हुई है। पिछले दो दिनों से लगातार इसमें अपर सर्किट देखने को मिल रहा है। यह शेयर रिलायंस पावर (Reliance Power Ltd) का है। रिलायंस पावर लिमिटेड के शेयर आज भी अपर सर्किट पर चल रहे हैं। शेयर में आज करीब 5 फीसदी का उछाल आया है। शेयर अपर सर्किट के साथ 26.30 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। पिछले 5 दिनों में शेयर में 13 फीसदी से ज्यादा का उछाल आ चुका है। शेयर में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। अनिल अंबानी की इस कंपनी के शेयर में यह तेजी अभी हाल ही में आई है। इससे पहले इस शेयर में गिरावट देखने को मिल रही थी। पिछले एक महीने में रिलायंस पावर का शेयर दो फीसदी से ज्यादा उछला है। इस वजह से आई तेजी अनिल अंबानी के मालिकाना हक वाली कंपनी रिलायंस पावर के शेयर में यह तेजी ऐसे ही नहीं आई है। इससे पहले गुरुवार को भी रिलायंस पावर के शेयर 5 फीसदी उछाल के साथ 25.02 रुपये के अपर सर्किट पर पहुंच गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलायंस पावर ने आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक औ...

मोरबी ब्रिज हादसा मामले में मुख्य आरोपी जयसुख पटेल को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी सशर्त जमानत

Image
अहमदाबाद: गुजरात के बहुचर्चित मोरबी ब्रिज हादसे में मुख्य आरोपी जयसुख पटेल को जमानत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जयसुख पटेल को 14 महीने बाद बाहर आने को मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने जयसुख पटेल को जमानत देने के साथ कुछ शर्तें भी तय की है। इसमें कोर्ट ने कहा है कि पटेल के सात दिन में ट्रायल कोर्ट में पेश होने को कहा है। मोरबी में झूलते हुए पुल के गिरने से 135 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद पीएम मोदी ने खुद मोरबी के दौरे पर पहुंचे थे और पीड़ितों से मिले थे। गुजरात मोरबी पुल दुर्घटना विधानसभा चुनावों से पहले हुई थी। पुलिस ने जयसुख पटेल को मुख्य आरोपी बताते हुए कोर्ट में आराेप पत्र दाखिल किया था। ओरेवा समूह के साथ था पुल अक्टूबर 2022 में मोरबी के गिरने के बाद जयसुख पटेल काफी समय तक फरार रहे थे। जनवरी 2023 में उन्होंने कोर्ट में सरेंडर किया था। इस पुल का नवीनीकरण औरेवा समूह द्वारा किया गया था। इसीलिए पुलिस ने जांच के बाद ओरेवा समूह के एमडी जयसुख पटेल इस मामले में मुख्य आरोपी बनाया था। जयसुख पटेल ने भी हाईकोर्ट में जमानत के लिए आवेदन किया था लेकिन हाईकोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी खारिज कर...

परमाणु बम, मिसाइलें... ताइवान पर कब्‍जे को तैयार हो रही चीनी सेना, विश्‍वयुद्ध के बाद सबसे बड़ी तैयारी, खुलासा

Image
वॉशिंगटन: चीन ने साल 2027 तक ताइवान पर कब्‍जे की तैयारी को पूरा करना शुरू कर दिया है। अमेरिकी नौसेना के शीर्ष एडमिरल ने खुलासा किया है कि दूसरे विश्‍वयुद्ध के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है कि कोई देश इतने बड़े पैमाने पर सैन्‍य और परमाणु हथियार तैयार कर रहा है। यह इस बात का पूरा संकेत है कि चीन साल 2027 तक ताइवान पर हमले की योजना पर पूरी तरह से कायम है। चीन का सामना कर रहे अमेरिका के इंडो पैसफिक कमांड के कमांडर एडमिरल जॉन अक्‍इलिनो ने अमेरिका की संसद को बताया कि चीन ने आर्थिक चुनौतियों के बाद भी अपने रक्षा बजट में हाल के वर्षों में 16 प्रतिशत का इजाफा किया है जो अब बढ़कर 223 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। अमेरिकी कमांडर ने कहा कि 3 साल में जब से उन्‍होंने पद संभाला है, चीन की सेना पीएलए ने 400 से ज्‍यादा फाइटर जेट और 20 बड़े युद्धपोत शामिल किए हैं। यही नहीं चीन ने अपने मिसाइल और क्रूज मिसाइल के जखीरे को दोगुना कर लिया है। उन्‍होंने कहा, 'यह सभी संकेत बताता है कि पीएलए चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग के निर्देश पर पूरी तरह से आगे बढ़ रही है ताकि ताइवान पर साल 2027 तक कब्‍जे के लिए तैयार हुआ...

ई-कार ले रहे हैं तो चार्जिंग का कोई टेंशन नहीं, इतने पेट्रोल पंप पर ईवी चार्जिंग सुविधा

Image
नई दिल्ली : इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) की कीमत अब धीरे-धीरे घटने लगी है। बीते फरवरी महीने में ही टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपने इलेक्ट्रिक कार के दो मॉडलों की कीमत में करीब सवा लाख रुपये तक की कटौती की थी। बताया जा रहा है कि कई अब पेट्रोल कार के बराबर हो गई है। लेकिन ई-कार (e-car) के खरीदारों को जो सबसे बड़ा टेंशन होता है, वह इसकी चार्जिंग की है। एक बार घर से निकल गए तो फिर (ev charging station) मिले ना मिले, क्या ठिकाना। ऐसे कार मालिकों के लिए बड़ी खबर आई है। यह खबर आई है पेट्रोल पंप चलाने वाली सरकारी कंपनियों (Government Oil Companies) की तरफ से। ये कंपनियां देश भर में करीब 15,000 पेट्रोल पंपों (Petrol Pump) पर ईवी चार्जिंग स्टेशन खोल ली हैं या खोलने वाली हैं। 14,450 पेट्रोल पंप पर खुल चुके हैं चार्जिंग स्टेशन केंद्र सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार इस समय इंडियन ऑयल (IOC), हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) जैसी सरकारी ऑयल कंपनियों के 14,450 पेट्रोल पंपों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन खुल चुके हैं। एक साल पहले चार्जिंग सुविधा व...

दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की आई लिस्ट, फिनलैंड टॉप तो अफगानिस्तान सबसे नीचे, जानें भारत की रैंकिंग

Image
हेलसिंकी: दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की लिस्ट आ गई है। इस साल भी नॉर्डिक देश (उत्तरी यूरोप और अटलांटिक के देश) उच्चतम स्कोर के साथ सबसे खुश देशों में शामिल हैं। फिनलैंड को इस लिस्ट में एक बार फिर पहला नंबर मिला है। फिनलैंड लगातार सात सालों से खुशहाल देशों की रैंकिंग में टॉप पर कायम है। इस साल की ये रिपोर्ट आयु समूह के आधार पर अलग-अलग रैंकिंग शामिल करने वाली पहली रिपोर्ट है। यह दुनिया के कुछ हिस्सों में युवाओं के बीच जीवन संतुष्टि के बारे में खराब स्थिति को भी उजागर करती है। यह रिपोर्ट 143 देशों के लोगों के वैश्विक सर्वेक्षण डेटा पर आधारित है। पिछले तीन वर्षों में उनके औसत जीवन मूल्यांकन के आधार पर देशों को खुशी के आधार पर रैंक किया गया है।सीएनन की खबर के मुताबिक, उत्तरी अमेरिका में युवाओं के बीच खुशी बहुत तेजी से कम हुई है। रिपोर्ट कहती है कि वहां के युवा अब बूढ़ों की तुलना में कम खुश हैं। इसने 2012 के बाद पहली बार अमेरिका को खुशहाल देशों की सूची में शीर्ष 20 से बाहर कर दिया है। अमेरिका दूसरे कुछ देशों की रैंक में गिरावट इसलिए भी हुई क्योंकि यूरोप के कई देशों ने इसमें बड़ी छलांग लग...

महाराष्ट्र में AIMIM ने अपने इकलौते सांसद की घोषित की सीट, मीरा रोड वाला क्षेत्र मांग रहे थे इम्तियाज जलील

Image
मुंबई: ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने लोकसभा चुनावों के अपने तीन उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी की पहली सूची में कुल तीन नाम शामिल हैं। इनमें पत्रकारिता से राजनीति में आए को फिर पार्टी ने औरंगाबाद से उम्मीदवार बनाया है। इम्तियाज जलील ने मुंबई से सटी ठाणे की सीट से लड़ने की इच्छा व्यक्त की थी। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले जब मीरा रोड पर हिंसा हुई थी और बुलडोजर एक्शन सामने आया था तब इम्तियाज जलील ने इसी इलाके से लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। इम्तियाज जलील के फिर औरंगाबाद से उम्मीदवार घाेषित होने के बाद चर्चा है कि ठाणे सीट से AIMIM किसे उम्मीदवार बनाएगी? इम्तियाज जलील महाराष्ट्र में AIMIM के इकलौते सांसद हैं। पार्टी ने पहली सूची में उनकी उम्मीदवारी जाहिर की। दो अन्य नामों में पार्टी अध्यक्ष असदुद्दीन औवेसी (हैदराबाद) और अख्तरुल ईमान (किशनगंज) का नाम शामिल है। छह लोकसभा सीटों लड़ेगी AIMIM ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने महाराष्ट्र की छह लोकसभा सीटों पर लड़ने की तैयारी की है। पार्टी मुंबई, छत्रपति संभाजीनगर, नांदेड़, धुले के अलावा पार्ट...

अप्रैल से यूपी में महंगा हो जाएगा टोल, NHAI ने दी प्रस्ताव को मंजूरी, जानिए क्या होंगी नई दरें

Image
लखनऊः उत्तर प्रदेश में टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी की गई है। नई दरें 31 मार्च की आधी रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी। एनएचएआई ने टोल वृद्धि के प्रस्तावों पर मंगलवार को मुहर लगा दी। नई दरों के लागू होने के बाद कार से यात्रा करने पर 10 से 50 रुपये अतिरिक्त देने पड़ सकते हैं। भारी वाहनों को भी अब टोल प्लाजा पर जेबें ढीली करनी पड़ेंगी। जानकारी के मुताबिक, कार से प्रयागराज जाने में टोल प्लाजा पर बडौरी में 50 रुपये और कटोघन में 30 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे।वहीं अन्य टोल पर 10 से 35 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। राजधानी लखनऊ जाने पर 90 रुपये की जगह पर 95 और लौटने पर 40 की जगह पर 45 रुपये देने होंगे। बारा जोड़ टोल सबसे महंगा है और यहां पर 1 अप्रैल से 165 की जगह 175 रुपये लगेंगे। अनंतराम, उकासा, अलियापुर और खन्ना टोल पर 35 रुपये ज्यादा देने होंगे। बडौरी में कार से जाने पर 70 की जगह पर 120 रुपये देने होंगे।कटोघन में 55 की जगह पर 85 रुपये टोल लगेगा। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमन रोहिल्ला ने बताया कि भारी वाहनों के अलग रेट तय किए गए हैं। एक तरफ जाने में ऐसे वाहनों को 400 रुपये तक ज्यादा ...

श्रीनगर में फार्मूला-4 कार रेस देख पाकिस्‍तानी एक्‍सपर्ट के उड़े होश, बोले- पाकिस्तान छोड़ दे कश्‍मीर का सपना

Image
इस्लामाबाद: पाकिस्तान को उम्मीद थी कि धारा 370 खत्म होने के बाद जम्मू-कश्मीर के लोग सरकार के खिलाफ उबल पड़ेंगे। पाकिस्तान ने तो इसके लिए खूब भड़काने की कोशिश की लेकिन 5 साल बीत जाने के बाद भी ऐसा नहीं हुआ। बल्कि, इसके उलट कश्मीर के लोगों का रिश्ता नई दिल्ली के साथ और मजबूत हुआ है। ये संभव हुआ है मोदी सरकार की नीति के चलते, जिसके चलते नई दिल्ली ने कश्मीरियों का दिल जीतने को प्रमुख लक्ष्य बनाया है। ऐसा मानना है पाकिस्तान के एक्सपर्ट का, जो जम्मू-कश्मीर में पहली फॉर्मूला 4 कार रेस को देखकर हैरान है। पाकिस्तान के रक्षा एक्सपर्ट कमर चीमा ने यूट्यूब पर अपने एक व्लॉग में इस कार रेस के बहाने कश्मीर में तरक्की की चर्चा की है। भारत की रणनीति का माना लोहा चीमा ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हुई पहली फॉर्मूला-4 रेस का जिक्र किया, जिसमें कश्मीरियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। चीमा ने कहा कि लोगों का इसमें भाग लेना बताता है कि लोग इसका आनंद ले रहे हैं। चीमा ने विकास का जिक्र करते हुए कहा कि डल के इलाके को इस तरह से विकसित किया गया है कि यह स्विटजरलैंड हो। ये ऐसे लगता है कि जैसे जिनेवा...

बाप से कुर्सी की जंग! लेकिन बेटे का करेंगे चुनाव प्रचार, जानें वैभव गहलोत को लेकर पायलट ने क्या कहा ?

Image
जयपुर : देश में लोकसभा चुनाव को लेकर रणभेरी बज चुकी है। राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इधर, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत सिरोही जालौर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इसको लेकर सचिन पायलट ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह वैभव गहलोत का चुनाव प्रचार क्यों नहीं करेंगे, बल्कि वह पूरी ताकत के साथ वैभव गहलोत के साथ है। उन्होंने कहा कि उनके प्रचार प्रसार के लिए वह अपनी पूरी ताकत के साथ जनसंपर्क में लगेंगे। पायलट के इस बयान के बाद राजस्थान की सियासत में हलचल मच गई है। बता दें कि पायलट और गहलोत दोनों एक दूसरे के विरोधी माने जाते हैं। ऐसे में वैभव गहलोत के चुनाव प्रचार को लेकर पायलट के दिए इस बयान के बाद सियासत भी हैरान है। वहीं सियासी गलियारों में इसके मायने निकाले जा रहे हैं। पूरी ताकत के साथ वैभव का चुनाव प्रचार करूंगा : पायलट सचिन पायलट ने एक न्यूज़ चैनल के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान सवाल के जवाब पर उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी है। उनसे जब पूछा गया कि वैभव गहलोत जालौर सिरोही लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं तो, क्या वह उनके चुना...

सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई को दिए कई सुझाव, मान लिए गए तो रणजी खेलने भागते आएंगे खिलाड़ी

Image
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रहे ने से घरेलू क्रिकेटरों, खासकर प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने वालों के लिए मिलने वाली राशि को तीन गुना करने की मांग की है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेटरों के लिए बीसीसीआई द्वारा हाल ही में की गई घोषणा का स्वागत करते हुए कहा, 'यह बीसीसीआई द्वारा खेलने वाले खिलाड़ियों को इनाम देने के लिए बहुत अच्छी बात है, लेकिन मैं बीसीसीआई से यह भी अनुरोध करूंगा कि टेस्ट टीम के लिए खिलाड़ी तैयार करने वाली का भी ध्यान रखा जाए।' सैलरी बढ़ाने पर बोले गावस्कर टेस्ट में दस हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा, 'अगर रणजी ट्रॉफी की फीस दोगुनी या तिगुनी कर दी जाए, तो निश्चित रूप से बहुत अधिक लोग रणजी ट्रॉफी खेलेंगे और रणजी ट्रॉफी से कम खिलाड़ी बाहर होंगे। क्योंकि अगर रणजी ट्रॉफी का मैच फीस अच्छी हो, तो अलग-अलग कारणों से कम खिलाड़ी बाहर होंगे।'उन्होंने ने राहुल द्रविड़ के इस विचार का भी समर्थन किया कि बीसीसीआई की घोषणा को रेड-बॉल क्रिकेट खेलने के लिए इनाम देने के बजाय सम्मान के रूप में देखा जाए। उन्होंने कहा कि अगर रणजी खिलाड़ियों को सही म...

लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में कांग्रेस को एक और झटका, विधायक ने छोड़ी पार्टी, AAP में हुए शामिल

Image
चंडीगढ़: पंजाब में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। कांग्रेस के विधायक राजकुमार चब्बेवाल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस को अलवीदा कहने के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें आप में शामिल करवाया। आप चब्बेवाल को होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद के चुनाव में मैदान में उतार सकती है। राजकुमार पंजाब की चब्बेवाल विधानसभा सीट से विधायक है। डॉ. राज कुमार कांग्रेस टिकट पर दो बार विधायक चुने गए। वो पिछले दिनों सुर्खियों में आए थे जब AAP सरकार के लिए कर्ज की पोटली लेकर विधानसभा पहुंच गए थे। वो पंजाब विधानसभा में विपक्ष के उप-नेता थे। डॉ. राज कुमार फिलहाल होशियारपुर के अंतर्गत आते हलका चब्बेवाल से विधायक हैं। राजकुमार ने 2009 में कांग्रेस जॉइन की थी। 2017 में उन्हें पहली बार कांग्रेस की टिकट मिली और होशियारपुर से उन्होंने जीत हासिल की। 2022 के चुनावों में भी उन्होंने AAP के उम्मीदवार हरमिंदर सिंह संधू को मात्र 7646 वोटों से हरा कर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस को तीसरा झटका लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में कांग्रेस ...

कांग्रेस को अभी तक नहीं मिला कैलाश चौधरी को टक्कर देने वाला उम्मीदवार, BJP के सामने हेमाराम चौधरी नहीं तो कौन?

Image
बाड़मेर/जैसलमेर : को लेकर बीजेपी ने बाड़मेर - जैसलमेर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को चुनाव मैदान में उतारा है। कांग्रेस में कौन उम्मीदवार होगा? इसको लेकर अभी भी पेच फंसा हुआ है। अब तक कांग्रेस में पहले पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी का नाम लगभग फाइनल माना जा रहा था। लेकिन सूत्रों के अनुसार हेमाराम चौधरी ने लोकसभा चुनाव भी लड़ने से इनकार कर दिया है। ऐसे में कांग्रेस की उम्मीद पर तगड़ा झटका लगा है, क्योंकि हेमाराम चौधरी बीजेपी के कैलाश चौधरी को कड़ी टक्कर देने में सक्षम नेता है। ऐसे में उनकी 'ना' के बाद कांग्रेस का सियासी गणित बिगड़ गया है। हेमाराम चौधरी का इनकार, अब किस पर लगेगा कांग्रेस का दांव बीजेपी ने बाड़मेर जैसलमेर से एक बार फिर केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को रिपीट किया है। इसको लेकर कांग्रेस उनके सामने ऐसा मजबूत दावेदार खड़ा करना चाहती है, जो चुनाव में उन्हें पटखनी दे सके। इसके लिए कांग्रेस की सियासत में पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी का नाम फाइनल माना जा रहा था। हालांकि जाट नेताओं में और भी नाम सुर्खियों में हैं लेकिन हेमाराम का नाम सबसे मजबूत स्थिति में था। अब ...

आनंद महिंद्रा ने इस भारतीय खिलाड़ी के पैरेंट्स को गिफ्ट की इलेक्ट्रिक कार, सोशल मीडिया पर कही ये बात

Image
नई दिल्ली: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन (Anand Mahindra) को उनकी दरियादिली के लिए जाना जाता है। आनंद महिंद्रा अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। भारतीय शतरंज खिलाड़ी आर प्रज्ञानंद (R. Praggnanandhaa) के परिवार को एक XUV400 गिफ्ट की है। पिछले साल आनंद महिंद्रा ने यह इलेक्ट्रिक कार गिफ्ट देने का ऐलान किया था। उन्होंने अपना वादा पूरा किया है। सबसे कम उम्र के भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने अपने माता-पिता को इलेक्ट्रिक कार गिफ्ट में देने के लिए उद्योगपति आनंद महिंद्रा को धन्यवाद दिया है। दरअसल, आनंद महिंद्रा ने अपनी एक पुरानी पोस्ट में कहा था कि, वह पेरेंट्स को अपने बच्चों को शतरंज से परिचित कराने को लेकर प्रोत्साहित करना चाहते हैं। आर प्रज्ञानंद ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की कि उनके माता-पिता को आनंद महिंद्रा से उपहार के रूप में इलेक्ट्रिक कार मिलने के बाद उन्हें कैसा लगा। उन्होंने अपने परिवार की गाड़ी के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। बिजनेस टाइकून के लिए उनकी सराहना के शब्दों ने लोगों का दिल जीत लिया है। आनंद महिंद्रा...

किस्से-कहानियों में रह जाएगा केला, दुनिया से खत्‍म हो जाएगा ये शानदार फल, वैज्ञानिकों की चेतावनी ने डराया

Image
रोम : केला भारत और दुनिया के कई देशों में बहुत ज्यादा खाए जाने वाले फलों में शुमार होता है। केला बहुत से लोगों के लिए नियमित खानपान का हिस्सा है लेकिन आने वाले समय में हो सकता है कि केला बाजार और घरों से गायब हो जाए। ऐसी आशंका वर्ल्ड बनाना फोरम के एक्सपर्ट ने जाहिर की है। फोरम में वरिष्ठ अर्थशास्त्री पास्कल लियू ने कहा है कि तेजी से फैल रही बीमारियों और जलवायु परिवर्तन से केले की सप्लाई चेन को बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि लगता है जलवायु परिवर्तन वास्तव में केले के लिए एक बड़ा खतरा बनने जा रहा है।आजइंग्लिश डॉट टीवी की खबर के मुताबिक, फलों से संबंधित चुनौतियों के समाधान के लिए विश्व केला फोरम (वर्ल्ड बनाना फोरम) की बैठक मंगलवार को इटली के रोम में हुई है। फोरम में विशेषज्ञों ने बताया कि केले को लोगों के बीच सबसे पसंदीदा और दुनिया का सबसे अधिक निर्यात किया जाने वाला फल है लेकिन जलवायु परिवर्तन के कारण इसकी कीमत बहुत अधिक हो जाएगी। एक्सपर्ट ने माना कि पिछले सप्ताह समुद्री तूफान के कारण माल आने में देरी हुई। इससे ब्रिटेन के बाजार को केले की कमी का सामना करना पड़ा। इस तरह की चीजें विश्व के...

लोकसभा के चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगे कांग्रेस के 'कमांडर'? कांग्रेस के भीतर ये क्या चल रहा है

Image
नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के भीतर से एक बड़ी खबर सामने आई है। ऐसी संभावना है कि कांग्रेस प्रमुख इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। इस खबर के बाद कुछ वर्गों में खतरे की घंटी बजा दी है। लोकसभा के मैदान में कांग्रेस के कमांडर के मैदान से हटने की खबर को लेकर हालांकि, आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। अगर ऐसा होता है कि कांग्रेस के नेताओं के साथ ही लाखों कार्यकर्ताओं में इसका संदेश ठीक नहीं जाएगा। कांग्रेस के एक धड़े का मानना है कि खरगे को आगे बढ़कर लोकसभा चुनाव में नेतृत्व करना चाहिए। पूरे देश पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं खरगे एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि खरगे ने एक महत्वपूर्ण पहलू की ओर इशारा किया है। उनका कहना है कि वे अपने पर्सनल प्रचार अभियान में शामिल हुए बिना व्यापक तौर पर पार्टी का ध्यान रखना चाह रहे हैं। खरगे ने कहा है कि वह एक निर्वाचन क्षेत्र तक सीमित नहीं रहना चाहते बल्कि पूरे देश में ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। रिपोर्ट के अनुसार इससे पह कर्नाटक के लिए उम्मीदवारों की सूची में खरगे के नाम पर सर्वसम्मति थ...

मस्जिद में गुजरा बचपन, जीते तो पीएम मोदी संग बैठेंगे, क्रिकेटर से नेता बने यूसुफ पठान की कहानी

Image
नई दिल्ली: 41 साल के यूसुफ पठान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में दो-दो वर्ल्ड कप (2007 टी-20, 2011 वनडे वर्ल्ड कप) जीतने वाली चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा थे। टीम इंडिया के लिए 57 वनडे और 22 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने के बाद अब वह पॉलिटिकल पिच पर छक्के-चौके उड़ाने की तैयारी में है। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को राज्य की सभी 42 लोकसभा सीटों के लिए जिन उम्मीदवारों की सूची जारी की है, उनमें क्रिकेटर यूसुफ पठान का भी नाम है, जो बहरामपुर सीट से प्रत्याशी बनाए गए हैं। यूसुफ पठान संघर्ष की भट्ठी में तपकर भारतीय टीम तक पहुंचे और अब एक और कड़ी परीक्षा उनका इंतजार कर रही है। गुजरात से आने वाले यूसुफ पठान आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स को दो बार चैंपियन बना चुके हैं, ऐसे में खुद को बाहरी नहीं बल्कि 'भारी बंगाली' बता रहे हैं। गुदड़ी के लाल ने किया कमाल गुजरात के बड़ौदा (वडोदरा) के रहने वाले यूसुफ पठान पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान के बड़े भाई हैं। दोनों भाइयों का बचपन मस्जिद में बीता। छोटे से कमरे में पूरा परिवार रहा करता था। उनके पिता महमूद पठान मस्...

ये आजमगढ़ नहीं आजन्‍मगढ़ है...पीएम मोदी ने कैसे पूर्वांचल से विपक्ष पर साधा निशाना

Image
आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में ने हरी झंडी दिखाकर गाजीपुर तड़ीपुर रेल को रवाना किया। मोदी ने 34,676 करोड़ रुपये की 782 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। भारत माता की जय के साथ मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत की। नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये आजमगढ़ नहीं आजन्‍मगढ़ है, अनंत काल तक ये विकास का गढ़ बना रहेगा। आज आजमगढ़ विकास का नया अध्याय लिख रहा है मोदी ने कहा कि आजमगढ़ के मेरे प्यारे भाइयों-बहनों एक समय था, जब आजमगढ़ में कार्यक्रम होता था तो अन्य राज्य जुड़ते थे, आज आजमगढ़ से पूरा भारत जुड़ रहा है। जिस आजमगढ़ को पिछले इलाकों में गिना जाता था, आज वहीं विकास का नया अध्याय लिख रहा है। मोदी ने आजमगढ़ से आज विभिन्न जिलों के नए टर्मिनल का उद्गाटन किया। इसमें मध्य प्रदेश का ग्वालियर का एयरपोर्ट भी शामिल है। मोदी ने कहा कि ये एयर पोर्ट 16 महीने में बनकर तैयार हुआ। लोग कहते हैं चुनावी मौसम... मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि लोग कहते हैं कि चुनावी मौसम है, इस पर मोदी ने कहा कि चुनाव के मौसम में पहले क्या होता था, सिर्फ घोषणाएं होती थीं। मोदी ने कहा कि जब मैं 2019 में लोकार्पण करता था तो पहले ...

रूस और चीन चांद पर बनाएंगे न्यूक्लियर रिएक्टर, नासा से आगे निकलने की तैयारी, क्या है प्लान?

Image
मॉस्को: रूसी स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस ने 2030 के दशक में चंद्रमा पर एक ऑटोमैकिट परमाणु रिएक्टर बनाने के लिए चीन के साथ काम करने के प्लान की घोषणा की है। ये रिएक्टर चंद्रमा बेस को बिजली देने में मदद करेगा, जिसे दोनों देश संयुक्त रूप से संचालित करेंगे। 2021 में रोस्कोसमोस और चीन राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन (CNSA) ने खुलासा किया कि उनका लक्ष्य चंद्रमा पर मिलकर एक बेस बनाने का है। इस बेस का नाम अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन (ILRS) होगा। उस समय चीन ने दावा किया था कि यह सभी इच्छुक देशों और अंतर्राष्ट्रीय भागीदारों के लिए खुला है।हालांकि CNSA के साथ खराब ऐतिहासिक संबंधों और रोस्कोस्मोस के साथ हालिया तनाव के कारण नासा के अंतरिक्ष यात्रियों को शायद ही इस बेस पर जाने की इजाजत मिले। दरअसल यूक्रेन पर हमले के बाद रूस पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगाए। प्रतिबंधों के जवाब में रूसी स्पेस एजेंसी ने 2025 तक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन छोड़ने का फैसला किया है। मंगलवार को रोस्कोस्मोस ने घोषणा की है कि वह चीन के साथ एक परमाणु रिएक्टर बनाने का प्रयास करेगा, जो चांद के बेस पर बिजली देगा। रूस-चीन बनाएंगे परमाण...

कई देश बना रहे हैं परमाणु परीक्षण की योजना, भारत और पाकिस्तान भी कर सकते हैं टेस्ट, रिपोर्ट में दावा

Image
इस्लामाबाद : परमाणु शक्ति से संपन्न देश एक तरफ अपने न्यूक्लियर हथियारों को उन्नत कर रहे हैं तो साथ ही नए परीक्षणों की योजना भी बना रहे हैं। इस लिस्ट में कई दूसरे देशों के साथ भारत और पाकिस्तान के भी नाम हैं। बुलेटिन ऑफ द एटॉमिक साइंटिस्ट्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत-पाकिस्तान जैसे देश भी किसी अन्य परमाणु उपकरण का परीक्षण करने के लिए अवसर की तलाश कर सकते हैं। बुलेटिन ऑफ द एटॉमिक साइंटिस्ट्स पत्रिका के ताजा अंक में ये दावा किया गया है। इस पत्रिका की शुरुआत 1945 में अल्बर्ट आइंस्टीन और मैनहट्टन प्रोजेक्ट से जुड़े वैज्ञानिकों ने की थी। मैनहट्टन प्रोजेक्ट पहले परमाणु बम का डिजाइन और विकास था।यह रिपोर्ट परमाणु मामलों पर यूरोपीय संसद के वैज्ञानिक सलाहकार और परमाणु सुरक्षा विशेषज्ञ फ्रेंकोइस डियाज मौरिन ने तैयार की है। रिपोर्ट के अनुसार, परमाणु विस्फोटों पर प्रतिबंध लगाने वाली अंतरराष्ट्रीय संधि के बावजूद, परमाणु हथियारों के परीक्षण का मुद्दा एक बार फिर केंद्र में है। सैटेलाइट इमेजरी से पता चला है कि दुनिया की तीन सबसे बड़ी परमाणु शक्तियों अमेरिका, रूस और चीन में परमाणु परीक्षण स्थलों...

रमजान में इस साल 18 घंटे का भी होगा रोजा, जानें किन देशों में सबसे लंबा, कहां सबसे छोटा उपवास

Image
इस्लामाबाद: इस्लामिक कैलेंडर का रमजान महीना 12 मार्च से शुरू हो रहा है। रमजान का इस्लाम को मानने वालों के बीच बहुत धार्मिक महत्व है। दुनियाभर में मुसलमानों की बड़ी तादाद इस महीने रोजा रखते हैं यानी उपवास करते हैं। इस पवित्र महीने के दौरान मुसलमान सुबह से शाम तक कुछ भी खाने-पीने से परहेज करते हैं। रोजा रखने का समय सूरज के निकलने और छिपने के टाइम पर निर्भर करता है। ऐसे में अलग-अलग देशों में रोजा का समय अलग होता है। इस साल भी अलग-अलग देशों में रोजे का समय अलग रहेगा। कुछ देशों में 10 से 11 घंटे का रोजा रहेगा तो कई देशों में रोजे का समय 17 से 18 घंटे का भी होगा। दुनिया के उन देशों में आमतौर पर उपवास के घंटे कम होते हैं, जो भूमध्य रेखा के पास हैं। वहीं उत्तरी और दक्षिणी अक्षांशों में दिन के लंबा होने की वजह से उपवास की अवधि ज्यादा रहती है। जाहिर है कि उपवास की अवधि का घटने और बढ़ना सूर्य की स्थिति पर निर्भर है। ऐसे में अलास्का और ग्रीनलैंड जैसे क्षेत्रों में जहां सूरज कभी डूबता नहीं है। रोजेदारों के लिए समय का निर्धारण इस्लाम के जन्मस्थान मक्का के आधार पर करने के लिए विशेष प्रावधान किए जा...

मोदी सरकार का 'दुष्यंत प्लान', दूर हो गई वसुंधरा राजे की नाराजगी? ऐसे पक रही राजस्थान में सियासी खिचड़ी

Image
जयपुर : देश में लोकसभा चुनाव काफी नजदीक है। बीजेपी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इधर, बीजेपी ने राजस्थान में पहली सूची में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत को झालावाड़ बारां लोकसभा सीट से फिर से उनका टिकट रिपीट किया है। दुष्यंत लगातार तीन बार जीत की हैट्रिक बना चुके हैं।इस बीच सियासी चर्चा है कि बीजेपी हाई कमान ने नाराज चल रही वसुंधरा राजे को साध लिया है। माना जा रहा है कि पार्टी ने वसुंधरा राजे को मना लिया है। इसके चलते ही अब वसुंधरा फिर से सक्रिय हो गई है। इसको लेकर अब सियासी गलियारों में हलचल मची हुई है। चर्चा यह भी हैं कि वसुंधरा राजे और पार्टी हाईकमान के बीच बेटे दुष्यंत के राजनीतिक भविष्य को लेकर कोई समझौता हुआ है। राजे को मनाने के लिए दुष्यंत को फिर से दिया टिकट बीजेपी ने राजस्थान में पहली सूची में 15 उम्मीदवारों की घोषणा की। इसमें पांच वर्तमान सांसदों के टिकट काट दिए गए। लेकिन बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत को फिर से रिपीट किया है। इसके पीछे माना जा रहा है कि बीजेपी ने इस कदम से कहीं ना कहीं वसुंधरा राजे की नाराजगी को दूर करने का प...

आकाश से 'गायब' हो जाएगा सूर्य, आठ अप्रैल को ग्रहण के दौरान दिखाई देगा कोरोना, जानें क्यों है खास

Image
वॉशिंगटन: साल 2024 की सबसे रोमांचक खगोलीय घटनाओं में एक पूर्ण सूर्य ग्रहण है। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण जब लगेगा तब दिन में भी रात जैसा नजारा हो जाएगा। 8 अप्रैल 2024 को यह दुर्लभ खगोलीय घटना होगी। 2044 तक यूएस में होने वाली यह अपनी तरह की आखिरी घटना होगी। सूर्य ग्रहण के दौरान चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है। इससे चंद्रमा की परछाई बनती है जो पृथ्वी पर आती है। सूर्य ग्रहण के दौरान एक ऐसा समय आता है जब कुछ मिनटों के लिए चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढंक लेता है, जिसे समग्रता कहा जाता है।जब समग्रता होती है तो दर्शक इसे बिना चश्मे के भी देख सकते हैं, क्योंकि इस दौरान सूर्य बिल्कुल भी नहीं दिखता है। हालांकि एक्सपर्ट्स साफ चेतावनी देते हैं कि पूर्णता के अलावा किसी भी समय सूर्य को बिना सुरक्षित चश्मे के नहीं देखना चाहिए। हर सूर्य ग्रहण में समग्रता का एक पथ होता है। पथ से अलग बाकी जगहों पर यह सूर्य ग्रहण दिखाई देता है। समग्रता के दौरान एक बेहद दुर्लभ चीज देखने को मिलेगी। वह है सूर्य का कोरोना जो उसकी सबसे बाहरी लेयर है। सूर्य की तेज चमक के कारण हम इसे नहीं देख पाते हैं। क्या होता है कोरोना ...

'मोदी 3.0' के लिए गडकरी का प्लान तैयार, चुनाव से पहले देने वाले हैं बड़ा सरप्राइज

Image
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव की तारीख अब और पास आ रही है। एनडीए ने पीएम मोदी के नेतृत्व में इस बार 400 पार का टार्गेट सेट कर दिया है। यही नहीं, खुद प्रधानमंत्री मोदी ने कई सार्वजनिक मंचों से यह बता दिया है कि उनकी सरकार तीसरे टर्म में कई बड़े फैसले ले सकती है। लेकिन लगता है उसकी तैयारी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अभी से शुरू कर दी है। गडकरी के मंत्रालय ने लोकसभा चुनाव से पहले ही पूरा प्लान तैयार कर लिया है। मंत्रालय चाहता है कि आचार संहिता लगने से पहले इंफ्रा, हाईवे और शिपिंग से जुड़े प्रोजेक्ट्स के प्रस्ताव आ जाएं। शिपिंग और सड़क मंत्रालयों ने 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं के प्रस्ताव मंजूरी के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल को भेजे हैं। सूत्रों के अनुसार, अगली कैबिनेट बैठक गुरुवार को हो सकती है। लोकसभा चुनाव की तारीखें घोषित होने से पहले अगले हफ्ते एक और बैठक हो सकती है।सूत्रों की मानें तो सरकार ने निजी निवेश वाली परियोजनाओं के मूल्यांकन के लिए एक अंतर-मंत्रीय समिति बनाई है। इस समिति ने महाराष्ट्र के वाधवन में देश के 13वें प्रमुख बंदरगाह (केंद्र सरकार के स्वामित्व वाले) के विकास ...

गुजरात: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया BJP में शामिल, अंबरीश डेर ने भी पहना केसरिया पटका

Image
अहमदाबाद: में एक दिन पहले कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देने वाले पार्टी के दिग्गज नेता रहे ने बीजेपी में शामिल हो गए हैं। गांधीनगर में बीजेपी के प्रदेश कार्यालय कमलम् में मोढवाडिया ने प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के हाथों पटका पहना। मोढवाडिया के साथ अमरेली जिले के राजुला से विधायक रहे पूर्व कांग्रेस नेता भी बीजेपी में शामिल हो गए। दोनों नेताओं ने 4 मार्च को कांग्रेस छोड़ी थी। अर्जुन मोढवाडिया 2022 के चुनावों में पोरबंदर से जीत थे। उन्होंने विधानसभा की सदस्यता छोड़ने के साथ कांग्रेस के साथ अपना 40 साल का नाता तोड़ लिया था। समर्थकों के साथ पहुंचे कमलम् कांग्रेस के दोनों नेता अपने समर्थकों के साथ बीजेपी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। इसके बाद भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के बीच अर्जुन मोढवाडिया और अंबरीश डेर ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण किया। इससे पहले बीजेपी के प्रदेश प्रमुख सी आर पाटिल ने सभी का स्वागत किया। सीआर पाटिल ने इस मौके पर कहा कि आप सभी पीएम नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए बीजेपी से जुड़ रहे हैं। इसके लिए मैं आपका स्वागत करता हूं। अर्जुन मोढवाडिया...

BJP प्रत्याशी बनते ही उपेंद्र रावत का MMS वायरल, सांसद बोले- AI से बना वीडियो, बाराबंकी से टिकट कटने की चर्चा!

Image
बाराबंकी: भारतीय जनता पार्टी की तरफ से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के साथ ही बाराबंकी () जिले की राजनीति में भूचाल आ गया। दरअसल, बीजेपी ने सांसद () पर एक बार फिर से दांव लगाया है। उनके नाम का ऐलान होने के साथ ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल होने लगा, जिसने लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले में हड़कंप मचा दिया। कुछ अश्लील वीडियो वायरल हो गए, जिसमें विदेशी युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे शख्स को कथित तौर पर उपेंद्र रावत बताया जाने लगा। हालांकि सांसद की तरफ से इस वीडियो को फर्जी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक से एडिट किया हुआ करार दिया गया। उनकी तरफ से इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। चर्चा है कि सांसद को दिल्ली तलब किया गया है और उनकी उम्मीदवारी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। बाराबंकी के सांसद उपेंद्र सिंह रावत पर भाजपा ने पर एक बार फिर से भरोसा जताया है। उन्हें प्रत्याशी घोषित किए जाने के साथ ही एक विदेशी महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल होने लगा, जिसमें कथित तौर पर सांसद रावत के शामिल होने की बात कही गई। हालांकि इस मामले ...

लखनऊ, अयोध्या समेत इन जिलों में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग की चेतावनी

Image
अभय राठौर, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। मार्च महीने की शुरुआत बारिश के साथ हो चुकी है। रविवार को महीने का तीसरा दिन है, लेकिन बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं अगले 3 घंटों में अमेठी, अयोध्या, बहराईच, बाराबंकी, गोंडा, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, श्रावस्ती, सीतापुर, उन्नाव में कई स्थानों पर ओलावृष्टि (हवा की गति 40- 60 किमी प्रति घंटे) होने की संभावना है।राजधानी लखनऊ में बीती रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। वहीं बारिश होने से हल्की-हल्की ठंड भी बढ़ गई है। क्योंकि बीते कई दिनों से दोपहर के समय तेज धूप निकलने से दिन के समय ठंड में कमी आ गई थी। वहीं जिलाधिकारी लखनऊ सूर्यपाल गंगवार ने मौसम विभाग द्वारा जारी ओलावृष्टि के अलर्ट को देखते हुए जनपदवासियों से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है। मौसम विभाग ने लखनऊ समेत 23 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। इसमें से कई जिलों में ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है।यूपी मौसम विभाग की माने तो रविवार को बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज और कानपुर देहात में ओलावृष्टि होने की संभावना है। इ...

आखिर कब समझेंगे हम? दूसरों की नहीं तो खुद की तो सोचिए, जान पर भारी पड़ रही ये लापरवाही

Image
नई दिल्ली : दिल्ली के पॉश इलाके में शुमार होने वाले सफदरजंग इन्क्लेव में एक वैन चालक ने एक महिला साइक्लिस्ट को टक्कर मार दी। हादसे में महिला प्रीति गुप्ता की मौत हो गई। प्रीति एक साइक्लिंग क्लब से जुड़ी थीं। गुड़गांव में ही एक मर्सिडीज चला रहे व्यक्ति ने स्कूटर सवार को ना सिर्फ टक्कर मारी बल्कि उसे कुछ दूर तक घसीटता हुआ ले गया। इसके अलावा साउथ दिल्ली इलाके में 12 फुट गहरे गड्ढे में फिसल कर गिरने की वजह से एक 43 वर्षीय व्यक्ति रमेश चंद की मौत हो गई। रमेश चंद दिल्ली नगर निगम के कर्मचारी थे। गड्ढे में गिरने के बाद 4-5 स्थानीय लड़कों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। अस्पताल पहुंचते-पहुंचते उन्होंने दम तोड़ दिया। पता लगा कि यह गड्ढा कथित रूप से दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से खोदा गया था। कुछ दिन पहले ही मुंबई में भी इंटेंल कंपनी के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट को साइकिल चलाने के दौरान एक कैब से टक्कर के बाद जान गंवानी पड़ी थी। महानगरों से रोज साइकिल सवार से लेकर पैदल यात्रियों की सड़क हादसे में मौत की खबरें आ रही हैं। आखिर इन घटनाओं के पीछे वजह क्या है। लापरवाही पड़ रही भारी प्रथम दृष्टया इन सब घट...

विक्रमादित्य सिंह बनेंगे 'एकनाथ शिंदे', क्या हिमाचल में दोहराएगी महाराष्ट्र जैसी सियासत?

Image
शिमला: पर्यवेक्षकों की ओर से विवादों के समाधान के लिए कमिटी बनाने के आश्वासन के बाद हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सुक्खू सरकार के सेफ होने के संकेत कल मिले थे। प्रतिभा सिंह समेत सभी बड़े नेताओं के साथ मीडिया ने बात भी की थी। लेकिन पूर्व सीएम और बीजेपी नेता जयराम ठाकुर ने सुबह दावा किया कि सुक्खू सरकार नहीं चलेगी। इस बयान के कुछ देर बाद कांग्रेस नेता विक्रमादित्य के पंचकूला में होने की खबर आई। विक्रमादित्य विधानसभा से निकाले गए छह एमएलए से बात करने पंचकूला गए हैं। वह एक-एक कर पूर्व विधायक से बात कर रहे थे। माना जा रहा था कि इन विधायकों ने विक्रमादित्य खेमे के इशारे पर ही राज्यसभा चुनाव और विधानसभा में बजट पर पार्टी लाइन से अलग रुख अपनाया था। सुबह कांग्रेस सूत्र दावा कर रहे थे कि विक्रमादित्य छह बागियों को समझाने के लिए गए हैं।सीएम सुक्खू ने कल कहा था कि छह बागी पार्टी में आना चाहें, तो स्वागत है। लेकिन छह बागी विधानसभा सदस्यता खत्म करने के फैसले के खिलाफ अदालत जाने की बात कह रहे थे। यह देखते हुए हिमाचल में कांग्रेस सरकार की भविष्य की स्थिति साफ होने में कुछ समय लग सकता है। क्रॉस वोटिंग ...