लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में कांग्रेस को एक और झटका, विधायक ने छोड़ी पार्टी, AAP में हुए शामिल
![](https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/108514132/photo-108514132.jpg)
चंडीगढ़: पंजाब में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। कांग्रेस के विधायक राजकुमार चब्बेवाल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस को अलवीदा कहने के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें आप में शामिल करवाया। आप चब्बेवाल को होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद के चुनाव में मैदान में उतार सकती है। राजकुमार पंजाब की चब्बेवाल विधानसभा सीट से विधायक है। डॉ. राज कुमार कांग्रेस टिकट पर दो बार विधायक चुने गए। वो पिछले दिनों सुर्खियों में आए थे जब AAP सरकार के लिए कर्ज की पोटली लेकर विधानसभा पहुंच गए थे। वो पंजाब विधानसभा में विपक्ष के उप-नेता थे। डॉ. राज कुमार फिलहाल होशियारपुर के अंतर्गत आते हलका चब्बेवाल से विधायक हैं। राजकुमार ने 2009 में कांग्रेस जॉइन की थी। 2017 में उन्हें पहली बार कांग्रेस की टिकट मिली और होशियारपुर से उन्होंने जीत हासिल की। 2022 के चुनावों में भी उन्होंने AAP के उम्मीदवार हरमिंदर सिंह संधू को मात्र 7646 वोटों से हरा कर जीत दर्ज की थी।कांग्रेस को तीसरा झटकालोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में कांग्रेस को ये तीसरा झटका है। कांग्रेस छोड़ वाले ये तीसरे नेता हैं। इससे पहले गुरप्रीत जीपी और सांसद परनीत कौर कांग्रेस छोड़ चुके हैं। परनीत कौर ने गुरुवार को दिल्ली में बीजेपी का दामन थाम लिया था। बीजेपी उन्हें पटियाला से लोकसभा चुनाव लड़वा सकती है। कांग्रेस के पूर्व विधायक जीपी ने भी कुछ दिन पहले कांग्रेस छोड़ आप का दामन थामा था।
from https://ift.tt/HebyN2C
Comments
Post a Comment