दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की आई लिस्ट, फिनलैंड टॉप तो अफगानिस्तान सबसे नीचे, जानें भारत की रैंकिंग

हेलसिंकी: दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की लिस्ट आ गई है। इस साल भी नॉर्डिक देश (उत्तरी यूरोप और अटलांटिक के देश) उच्चतम स्कोर के साथ सबसे खुश देशों में शामिल हैं। फिनलैंड को इस लिस्ट में एक बार फिर पहला नंबर मिला है। फिनलैंड लगातार सात सालों से खुशहाल देशों की रैंकिंग में टॉप पर कायम है। इस साल की ये रिपोर्ट आयु समूह के आधार पर अलग-अलग रैंकिंग शामिल करने वाली पहली रिपोर्ट है। यह दुनिया के कुछ हिस्सों में युवाओं के बीच जीवन संतुष्टि के बारे में खराब स्थिति को भी उजागर करती है। यह रिपोर्ट 143 देशों के लोगों के वैश्विक सर्वेक्षण डेटा पर आधारित है। पिछले तीन वर्षों में उनके औसत जीवन मूल्यांकन के आधार पर देशों को खुशी के आधार पर रैंक किया गया है।सीएनन की खबर के मुताबिक, उत्तरी अमेरिका में युवाओं के बीच खुशी बहुत तेजी से कम हुई है। रिपोर्ट कहती है कि वहां के युवा अब बूढ़ों की तुलना में कम खुश हैं। इसने 2012 के बाद पहली बार अमेरिका को खुशहाल देशों की सूची में शीर्ष 20 से बाहर कर दिया है। अमेरिका दूसरे कुछ देशों की रैंक में गिरावट इसलिए भी हुई क्योंकि यूरोप के कई देशों ने इसमें बड़ी छलांग लगाई है। भारत की बात की जाए तो 143 देशों में भारत का स्थान 126वां है। बीते साल भी भारत इसी पोजीशन पर था।

दुनिया के सबसे खुशहाल और बदहाल देश

रिपोर्ट में फिनलैंड एक बार फिर दुनिया का सबसे खुशहाल देश है। फिनलैंड के बाद दूसरा नंबर डेनमार्क का है। आइसलैंड तीसरे और इस लिस्ट में स्वीडन चौथे नंबर पर है। इजराइल नंबर 5 पर है। नीदरलैंड नंबर 6, नॉर्वे नंबर 7 लक्ज़मबर्ग का नंबर 8) स्विट्जरलैंड नंबर 9) और ऑस्ट्रेलिया 10वें नंबर पर है। 11वें नंबर पर न्यूज़ीलैंड, 12वें पर कोस्टा रिका, 13वें पर कुवैत, 14वें पर ऑस्ट्रिया, 15वें पर कनाडा है। बेल्जियम 16वें, आयरलैंड 17वें, चेकिया 18वें पर, लिथुआनिया 19वें और यूनाइटेड किंगडम 20वें नंबर पर है।अमेरिका लिस्ट में टॉप-20 से बाहर होकर 23वें और जर्मनी 24 वें नंबर पर है। अमेरिका और कनाडा में, 30 वर्ष से कम उम्र के लोगों का खुशी स्कोर 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों की तुलना में नाटकीय रूप से कम था। 30 वर्ष से कम उम्र के लोगों में, अमेरिका 62वें स्थान पर है, जबकि 60 और उससे अधिक उम्र वालों के लिए यह 10वें स्थान पर है। कनाडा युवाओं में 58वें और 60 और उससे अधिक उम्र वालों के लिए 8वें स्थान पर है। सबसे कम खुशी वाले देशों में अफगानिस्तान दुनिया का सबसे निचले पायदान वाला देश बना हुआ है। लेबनान, लेसोथो, सिएरा लियोन और कांगो भी निचले स्थानों पर हैं। ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय के वैंकूवर स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अर्थशास्त्र के एमेरिटस प्रोफेसर और वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट के संस्थापक संपादक जॉन हेलिवेल ने कहा है कि सर्वेक्षण में प्रत्येक प्रतिभागी से उनके जीवन का समग्र मूल्यांकन करने के लिए कहा गया है, इस पर विचार करते हुए कि वे क्या महत्व देते हैं।


from https://ift.tt/4oMuUw3

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन