'75 का हो गया हूं, चुनाव अब मेरे बस का नहीं', कांग्रेस की चौथी लिस्ट आने से पहले दिग्गज नेता ने दी उम्र की दुहाई

राजगढ़: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की 10 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। माना जा रहा है कि शनिवार को कांग्रेस की चौथी लिस्ट आ सकती है। कांग्रेस की इस लिस्ट में मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों का भी नाम हो सकता है। इस बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे पार्टी ने चुनाव लड़ने के लिए कहा है मैं चाहता था कि से कोई युवा चुनाव लड़े लेकिन पार्टी का आदेश मानना ही पड़ेगा। दिग्विजय सिंह ने कहा अब चुनाव मेरे बस का नहीं है। दरअसल, मध्य प्रदेश की राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस आलाकमान ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का नाम उम्मीदवार के लिए तय किया है। इस बात की जानकारी खुद दिग्विजय सिंह ने दी है। राजगढ़ लोकसभा सीट दिग्विजय सिंह का गढ़ है। दिग्विजय सिंह की रियासत राघौगढ़ इस लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। दिग्विजय सिंह को यहां के लोग राजा साहब कहकर संबोधित करते हैं। कहा- चुनाव अब मेरे बस का नहींपूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शुक्रवार को राजगढ़ जिले के दौरे पर थे। छापीहेड़ा में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- यह चुनाव युवा कार्यकर्ताओं को लड़ना होगा। अभी तक कोई घोषणा नहीं हुई है पर मुझे बताया गया है कि मुझे चुनाव लड़ना है। यह चुनाव मेरे बस का नहीं है क्योंकि मैं 75 साल का हो चुका हूं, यह चुनाव युवाओं का चुनाव है इसे आपको लड़ना है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव बहुत साधारण तरीके से सिर्फ बूथ पर लड़ा जाएगा। इसमें ज्यादा हो हल्ला या बड़ी रैलियां निकालने की जरूरत नहीं, सभी लोग सिर्फ बूथ पर मेहनत करके इसे लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मैं आपको अपना एक पत्र लिखकर दूंगा और इसके साथ कांग्रेस पार्टी की गारंटियों का लेखा जोखा होगा। इसे आपको घर-घर और द्वार-द्वार पहुंचाना होगा और हम इस चुनाव को इसी तरीके से लड़ेंगे।बीजेपी उम्मीदवार पर बोला हमलापूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि राजगढ़ के मौजूदा सांसद और बीजेपी उम्मीदवार रोडमल नागर को उनका अहम और अहंकार ले डूबेगा। बता दें कि बीजेपी ने फिर से रोडमल नागर को उम्मीदवार घोषित किया है।


from https://ift.tt/jleShWE

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन