अप्रैल से यूपी में महंगा हो जाएगा टोल, NHAI ने दी प्रस्ताव को मंजूरी, जानिए क्या होंगी नई दरें

लखनऊः उत्तर प्रदेश में टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी की गई है। नई दरें 31 मार्च की आधी रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी। एनएचएआई ने टोल वृद्धि के प्रस्तावों पर मंगलवार को मुहर लगा दी। नई दरों के लागू होने के बाद कार से यात्रा करने पर 10 से 50 रुपये अतिरिक्त देने पड़ सकते हैं। भारी वाहनों को भी अब टोल प्लाजा पर जेबें ढीली करनी पड़ेंगी। जानकारी के मुताबिक, कार से प्रयागराज जाने में टोल प्लाजा पर बडौरी में 50 रुपये और कटोघन में 30 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे।वहीं अन्य टोल पर 10 से 35 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। राजधानी लखनऊ जाने पर 90 रुपये की जगह पर 95 और लौटने पर 40 की जगह पर 45 रुपये देने होंगे। बारा जोड़ टोल सबसे महंगा है और यहां पर 1 अप्रैल से 165 की जगह 175 रुपये लगेंगे। अनंतराम, उकासा, अलियापुर और खन्ना टोल पर 35 रुपये ज्यादा देने होंगे। बडौरी में कार से जाने पर 70 की जगह पर 120 रुपये देने होंगे।कटोघन में 55 की जगह पर 85 रुपये टोल लगेगा। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमन रोहिल्ला ने बताया कि भारी वाहनों के अलग रेट तय किए गए हैं। एक तरफ जाने में ऐसे वाहनों को 400 रुपये तक ज्यादा देना पड़ सकता है।


from https://ift.tt/WproyTU

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन