शेयर बाजार की रेकॉर्ड तेजी के पीछे FII और चीन का हाथ, क्या और ऊपर जाएगा मार्केट? जानिए नए टार्गेट्स
नई दिल्ली : भारतीय शेयर बाजार (Indian Share Market) ने आज इतिहास रच दिया। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों ने ही ऑलटाइम हाई लेवल बनाया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की ओर से नए सिरे से लिवाली के बीच आज सेंसेक्स ने 63,000 के स्तर को पार किया है। निवेशक अब आज जारी होने वाले दूसरी तिमाही के भारत के जीडीपी के आंकड़ों (India GDP Data) का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद उनकी निगाहें फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के भाषण पर होंगी। बाजार में पीएसयू बैंक को छोड़कर सभी सेक्टर्स में खरीदारी देखने को मिली है। आज सेंसेक्स 417 अंक की बढ़त के साथ 63,099.65 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह अधिकतम 63,303.01 अंक तक गया। यह अब तक का ऑल टाइम हाई स्तर है। वहीं, निफ्टी 140.30 अंक की बढ़त के साथ 18,758.35 पर बंद हुआ। विदेशी निवेशकों और चीन के चलते ऊपर है मार्केट जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के हेड ऑफ रिसर्च विनोद नायर ने कहा, ‘विदेशी संस्थागत निवेशकों का निवेश आने से घरेलू बाजार में बढ़त जारी रही। हालांकि, बाजार की नजरें फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल के संबोधन पर टिकी रहेंगी। अगर पावेल ब्...