अखिलेश यादव ने कर दिया इशारा, 2024 में कन्‍नौज से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव! BJP बोली- फिर से हारेंगे

कन्नौज: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (Akhilesh Yadav) ने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा इशारा किया है। उन्होंने कन्नौज सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही है। अखिलेश ने मैनपुरी में डिंपल यादव को चुनाव लड़ाने के सवाल पर जवाब देते हुए यह बात कही। 2024 में अखिलेश यादव ने कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ने की कही बात। डिंपल यादव के मैनपुरी से लड़ाने के सवाल पर इशारा करते हुए कहा कि बीजेपी के पास बिना पैसे के मुद्दे हैं। बीजेपी सरकार कानून व्यवस्था पर फेल हुई। अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 में भी चुनाव है। क्यों, हम क्या करेंगे? खाली बैठें घर पर? अरे हमारा काम ही चुनाव लड़ना है। जहां पहला चुनाव लड़े वहीं से फिर लड़ेंगे। गौरतलब है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव कन्नौज से लोकसभा सांसद चुने जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि क्या करेंगे खाली बैठकर घर पर। हमारा काम चुनाव लड़ना ही है। कन्नौज से अखिलेश के चुनाव लड़ने के ऐलान पर बीजेपी ने हमला बोला। बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने अखिलेश के बयान पर हमला बोला। उन्होंने कहा, 'मैनपुरी में पराजय भांप कर भैया अब 'इत्र वाले मित्र' के घर चल पड़े हैं। लेकिन वहां भी मुश्किलें हजार हैं। के हाथों एक बार फिर से पराजय का स्वाद चखना चाहते हैं। राजनीति में चुनाव लड़ने के अलावा भी बहुत कुछ होता है।'


from https://ift.tt/Kh5Y4NP

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन