सेक्स की ये कैसी भूख? कोल्ड ड्रिंक की बोतल में फंस गया शख्स का प्राइवेट पार्ट

पानीपत: हरियाणा के पानीपत जिले में अजीब मामला सामने आया है। जहां एक 52 साल के शख्स का प्राइवेट पार्ट की बोतल में फंस गया। नौबत शख्स को अस्पताल में भर्ती करवाने की आ गई। पानीपत के सामान्य अस्पताल से इस शख्स को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। जहां ऑपरेशन कर बोतल से गुप्तांग को निकाला गया। बताया जा रहा है कि ये शख्स बोतल के साथ संबंध बना रहा था, तभी इसका गुप्तांग इसमें फंस गया। 3 साल पहले भी हुआ था कुछ ऐसाजानकारी के अनुसार, पीड़ित शख्स पानीपत सिटी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी का रहने वाला है। पीड़ित शख्स अकेले रहता है और यौन इच्छा की पूर्ती के लिए वो बोतलों से संबंध बनाता था। मगर इस बार उसका गुप्तांग बोतल में फंस गया। बता दें कि 3 साल पहले भी इस शख्स के साथ ऐसा हो चुका है। लेकिन तब उसे सरकार अस्पताल के डॉक्टर ने निकाल दिया था। लेकिन इस बार डॉक्टर गुप्तांग में सूजन आने के चलते उसे बोतल से बाहर नहीं निकाल पाए और उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में डॉक्टरों ने किया इलाज पीजीआई में डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर पीड़ित के गुप्तांग को बोतल से निकाल दिया। लेकिन ऑपरेशन होने के बाद पीड़ित वहां से भाग निकला। बताया जा रहा है कि ये शख्स सेक्स अडिक्ट है। इसके साथ पहले भी ऐसा हो चुका है। फिलहाल ये शख्स कहां है इसकी कोई जानकारी नहीं है।


from https://ift.tt/3gacWZj

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन