Posts

Showing posts from August, 2023

मुंबई के जिस होटल में ठहरे हैं राहुल, लालू और ममता, जानिए कितना है उसका एक दिन का किराया?

Image
नई दिल्ली: विपक्षी दलों के गठबंधन आईएनडीआईए (I.N.D.I.A) की मुंबई में बैठक हो रही है। 28 गैर-बीजेपी पार्टियों के इस गठबंधन की बैठक दो दिन चलेगी। इसमें सीटों के संभावित बंटवारे समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा कई जानी-मानी हस्तियां लेने रही हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक इस बैठक के लिए मुंबई के कलीना में स्थित ग्रैंड हयात होटल (Grand Hyatt Hotel) में करीब 200 कमरे बुक कराए गए हैं। शिव सेना (उद्धव ठाकरे ग्रुप), काग्रेस और एनसीपी (शरद पवार) के नेता इस आयोजन को सफल बनाने के लिए जीजान से जुटे हैं। इससे पहले इन दलों की बैठक पटना और बेंगलुरु में हुई थी। जानिए ग्रैंड हयात होटल के बारे में सबकुछ।ग्रैंड हयात होटल की वेबसाइट के मुताबिक यह बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे के करीब स्थित है। 10 एकड़ में फैले इस होटल को 2004 में शुरू किया गया था। तबसे यह बिजनस से जुड़े लोगों, विदेशी पर्यटकों और बॉलीवुड की हस्तियों का पसंदीदा ठिकाना बना हुआ है। इसका डिजाइन शिकागो की कंपनी Lohan Associates ने तैयार किया था। इसमें 548 ...

भीड़ ने पथराव कर हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान को छुड़ाया, जान बचाकर भागे जवान... मुंबई में पुलिस पर हमला

Image
मुंबई: अंबीवली इलाके में ईरानी बस्ती में पुलिस की टीम पर भीड़ ने उस समय हमला कर दिया जब वो एक आरोपी को पकड़ने वहां पहुंची थी। पुलिस यहां एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी को पकड़ने के लिए पहुंची थी। पुलिस ने उसे पकड़ भी लिया था और अपने साथ पुलिस स्टेशन लेकर जा रही थी। तभी भीड़ ने पुलिस की वैन पर पथराव कर दिया और आरोपी को छुड़ा लिया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।जानकारी के अनुसार, मुंबई के डीएन नगर पुलिस स्टेशन की एक टीम ने 35 आपराधिक मामलों में आरोपी फिरोज खान की पहचान की थी। 10 अगस्त को पुलिस अधिकारी के रूप में लोगों के एक समूह द्वारा एक व्यक्ति को कथित रूप से ठगा गया था। उस मामले में भी फिरोज शामिल था। धोखाधड़ी के मामले में उसकी पहचान के बाद, पुलिस दल के कुछ सदस्य ईरानी बस्ती पहुंचे। पुलिस को फिरोज खान एक सैलून में मिला। जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस के अन्य सदस्यों को सतर्क कर दिया गया। पुलिस के बाकी सदस्य मौके पर पहुंचे और फिरोज खान को हिरासत में ले लिया। जैसे ही पुलिस टीम ने एक वैन में ईरानी बस्ती से बाहर निकलना शुरू किया, उस इलाके में भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने पुलिस की टीम...

पुतिन के बाद अब चीन के राष्‍ट्रपति जिनपिंग भी भारत के G-20 सम्‍मेलन से बना सकते हैं दूरी, जानें वजह

Image
बीजिंग: भारत में अगले महीने होने जा रहे जी-20 शिखर सम्‍मेलन से चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग भी अब दूरी बना सकते हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक दो शीर्ष भारतीय अधिकारियों ने कहा है कि चीन के प्रधानमंत्री ली किआंग 9 से 10 सितंबर तक दिल्‍ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्‍मेलन में चीन का प्रतिनिधित्‍व कर सकते हैं। इन भारतीय अधिकारियों में से एक तो चीन में मौजूद राजनयिक हैं। चीन और भारत दोनों के विदेश मंत्रालय ने अभी इस पर कोई बयान नहीं दिया है। दिल्‍ली में जी-20 शिखर सम्‍मेलन को एक ऐसे स्‍थल के रूप में देखा जा रहा था जहां शी जिनपिंग और अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडन मुलाकात कर सकते थे। बाइडन ने ऐलान किया है कि वह जी20 शिखर सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेंगे। अमेरिका और चीन दोनों ही व्‍यापार और भूराजनीतिक तनाव के बीच अपने रिश्‍तों को स्थिर बनाना चाहते हैं। शी जिनपिंग और बाइडन के बीच आखिरी बार मुलाकात पिछले साल नवंबर महीने में बाली में हुए जी-20 शिखर सम्‍मेलन के दौरान हुई थी। चीन के प्रधानमंत्री आ सकते हैं भारत, पुतिन जाएंगे चीन रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि...

नाइजर के बाद एक और अफ्रीकी देश में तख्‍तापलट, गैबॉन में सेना ने सत्‍ता पर किया कब्‍जा, भारी गोलीबारी

Image
लिब्रेविले: नाइजर के बाद अब एक और अफ्रीकी देश में सैन्‍य तख्‍तापलट हो गया है। मध्‍य अफ्रीकी देश गैबॉन की सेना के अधिकारियों का एक दल राष्‍ट्रीय टीवी चैनल पर सामने आया है और उसने सत्‍ता पर कब्‍जा करने का दावा किया। इन सैन्‍य अधिकारियों ने तख्‍तापलट का यह ऐलान ऐसे समय पर किया जब कुछ मिनट पहले ही देश के चुनाव आयोग ने राष्‍ट्रपति अली बोंगो को लगातार तीसरे बार चुनाव में विजयी घोषित किया था। बगावत करने वाले सैन्‍य अधिकारियों ने दावा किया कि चुनाव परिणाम फर्जी हैं। गैबन 24 चैनल पर आए सैन्‍य अधिकारियों ने कहा कि वे सभी सिक्‍यॉरिटी और डिफेंस फोर्सेस का प्रतिनिधित्‍व कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि चुनाव के परिणाम को रद कर दिया गया है। अगले आदेश तक देश की सारी सीमाओं को बंद कर दिया गया है और सभी सरकारी संस्‍थानों को भंग कर दिया गया है। सेना के कब्‍जे के बाद देश की राजधानी लिब्रेविले में जोरदार गोलीबारी की खबरें सामने आई हैं। अभी तक ओपेक के सदस्‍य देश गैबॉन की सरकार की ओर से कोई बयान नहीं आया है। संसद से लेकर चुनाव आयोग तक भंग अभी यह भी पता नहीं चल पाया है कि राष्‍ट्रपति बोंगो कहां पर हैं। उन्‍ह...

PM कैंडिडेट, सीटों का बंटवारा... I.N.D.I.A की मुंबई बैठक में क्या होने वाला है, 12 पॉइंट्स में जानिए

Image
नई दिल्ली: 2024 के लोकसभा चुनाव में अभी वक्त है लेकिन भाजपा कमजोर सीटों पर जल्दी प्रत्याशी घोषित करने की तैयारी में है। उधर, कांग्रेस की अगुआई में बना विपक्षी मोर्चा I.N.D.I.A तीसरी बैठक करने जा रहा है। इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस गुरुवार और शुक्रवार को मंथन करेगा। पहली बैठक पटना और दूसरी बैठक बेंगलुरु में हुई थी। हाल के कुछ हफ्तों में राहुल गांधी की पीएम दावेदारी, नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षा, केजरीवाल की अलग राह जैसे मसलों को लेकर सियासी गलियारों में काफी कुछ कहा और सुना गया। सवाल उठे कि क्या AAP पंजाब और दिल्ली में सीटें छोड़ने के लिए तैयार होगी? बताया जा रहा है कि मुंबई मीटिंग में यह विपक्षी मोर्चा 2024 के लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने में आगे कदम बढ़ाएगा। इधर, बैठक से ठीक पहले सरकार ने गैस सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की। I.N.D.I.A की प्रमुख नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अब तक गठबंधन ने दो महीने में केवल दो बैठकें की हैं और आप देखिए एलपीजी की कीमतों में 200 रुपये की कमी की गई है। यह I.N.D.I.A की पावर है। आइ...

हरदोई में जमीन के नीचे दो मंजिला महल, फकीर पप्पू बाबा की कलाकारी ऐसी, देखकर दंग रह जाएंगे आप

Image
हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई फकीर पप्पू बाबा का महल इन दिनों सुर्खियों में है। पप्पू बाबा ने एक खूबसूरत घर बनाने का सपना देखा था। लेकिन, पिता की मौत के बाद सब कुछ खत्म हो गया। इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। जमीन के भीतर ऐसे घर का निर्माण किया है, जिसको आज देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं। जमीन के भीतर दो मंजिला महल का निर्माण करने में उन्हें करीब 12 वर्षों का वक्त लगा। हरदोई के इरफान की इस कारीगरी को जो कोई देखता है, उनकी कला का मुरीद हो जाता है। इरफान को लोग पप्पू बाबा के नाम से भी जानते हैं। 12 साल में उन्होंने जो कलाकारी का बेहतरीन नमूना तैयार किया है, उसमें पुराने जमाने की नक्काशी की गई है। इस अंडरग्राउंड महल में 11 कमरे, सीढ़ियां, एक गैलरी और एक ड्राइंग रूम है। 2011 में शुरू कराया था निर्माण इरफान ने इस अंडरग्राउंड महल का निर्माण वर्ष 2011 में शुरू किया था। वह इस महल को आगे और विस्तार देने की बात करते हैं। दीवारों पर की गई नक्काशी के बारे में इरफान बताते हैं कि इसे खुर्पे की मदद से उन्होंने महल की दीवारों पर उकेरा है। इरफान बताते हैं कि मैंने इसी घर में अपने जीवन का...

एक ही दिल कितनी बार जीतोगे आप... आनंद महिंद्रा ने आखिर ऐसा क्या किया कि गदगद हो गए यूजर्स?

Image
नई दिल्ली: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन और देश के दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) अपने मजेदार ट्वीट्स के कारण अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उन्होंने एक ऐसा ट्वीट किया है जिससे यूजर्स गदगद हो गए। महिंद्रा ने देश के युवा शतरंज खिलाड़ी के आर प्रज्ञानंद को एक कार गिफ्ट करने की घोषणा की है। प्रज्ञानंद हाल में वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन से हार गए थे। प्रज्ञानंद भले ही इतिहास रचने से चूक गए लेकिन अपने खेल से उन्होंने करोड़ों देशवासियों का दिल जीत लिया। इसे देखते हुए ट्विटर पर कई यूजर्स ने आनंद महिंद्रा से प्रज्ञानंद को थार गिफ्ट करने की मांग कर दी। उनका कहना था कि प्रज्ञानंदा ने जो उपलब्धि हासिल की है, उसके लिए एक थार तो बनती है।इस पर महिंद्रा ने प्रज्ञानंद के माता-पिता को एक इलेक्ट्रिक कार गिफ्ट देने की घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट किया, 'मैं उन सभी यूजर्स की भावनाओं की कद्र करता हूं जो मुझसे प्रज्ञानंद को गिफ्ट में थार देने की मांग कर रहे हैं। लेकिन मेरे पास एक दूसरा आइडिया है... मैं पेरेंट्स को अपने बच्चों को चेस खेलने के लिए उत्साहित ...

नीतीश नहीं बनेंगे I.N.D.I.A. के संयोजक, मल्लिकार्जुन खरगे पर दांव लगाएगा विपक्ष?

Image
नई दिल्ली: मुंबई में 31 अगस्त को होने वाली विपक्ष की I.N.D.I.A. गठबंधन से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इंडिया का संयोजक बनने से इनकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अब इंडिया का संयोजक बनाया जा सकता है।जेडीयू ने इंडिया के संयोजक पद के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का नाम आगे बढ़ाया है। माना जा रहा है कि 31 अगस्त से 1 सितंबर के बीच होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक में इस बारे में कोई फैसला हो सकता है। गौरतलब है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने विपक्षी गठबंधन का संयोजक बनने से इनकार कर दिया था। बिहार के सीएम से कल जब सवाल पूछा गया था तो उन्होंने साफ कहा था कि मैं कुछ भी नहीं बनना चाहता हूं। ये बात मैं आपको बार-बार कह रहा हूं। उन्होंने कहा कि मेरी ऐसी कोई इच्छा नहीं है। नीतीश ने कहा कि मैं बस सबको एकजुट करना चाहता हूं।नीतीश ने दावा किया था कि इंडिया गठबंधन की बैठक में एनडीए में शामिल कुछ दल भी भाग लेंगे। नीतीश कुमार 31 अगस्त को इंडिया की बैठक में शामिल होने के लिए मुंबई जाएंगे। हालांकि, अभी खरगे के संयोज...

चांद की सतह पर टहल रहा भारत का प्रज्ञान रोवर, तीसरी बार टली जापान के 'चंद्रयान' की लॉन्चिंग, जानें वजह

Image
टोक्‍यो: एक तरफ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव को भारत का प्रज्ञान रोवर एक्‍सप्‍लोर करने में लग गया है तो दूसरी ओर जापान को तीसरी बार अपना चंद्र मिशन टालना पड़ गया है। जापान ने 28 अगस्‍त यानी सोमवार को निर्धारित उड़ान से 30 मिनट से भी कम समय पहले मून लैंडर ले जाने वाले रॉकेट की लॉन्चिंग में देरी की। खराब मौसम की वजह से लॉन्चिंग प्रभावित हो रही थी। कुछ समय के बाद इसे टाल दिया गया। जापान की जापानी एरोस्‍पेस एक्सप्‍लोरेशन एजेंसी यानी जैक्‍सा ने H2-A के साथ ही अपने सबसे विश्वसनीय भारी पेलोड रॉकेट को इस मिशन के लिए चुना था। अब कब होगा लॉन्‍च, कोई नहीं जानता मित्सुबिशी हेवी इंडस्ट्रीज लिमिटेड, जिसने स्‍पेसक्राफ्ट को बनाया है, उसकी तरफ से कोई भी अगली तारीख अभी नहीं दी गई है। इस कंपनी पर ही इसकी लॉन्चिंग की जिम्‍मेदारी है। पहले इसे शनिवार की सुबह लॉन्‍च होना था। लेकिन मौसम की के कारण लॉन्च का समय पहले रविवार और फिर सोमवार तक बढ़ा दिया गया। अगर यह मिशन लॉन्‍च हो जाता तो रूस के क्रैश हुए लूना-25 और भारत के चंद्रयान -3 के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की तरफ बढ़ने वाला जापान तीसरा देश बन जाता। इस मि...

जो सामान निकालने के लिए रुका वह मौत के मुंह में फंसा... मदुरै हादसे के चश्‍मदीद ने बताई आपबीती

Image
हरदोई: तमिलनाडु के मदुरे () रेलवे स्‍टेशन पर ट्रेन के रिजर्व कोच में 26 अगस्‍त को आग लग गई। इस हादसे में 9 लोग मारे गए। इस कोच में लखनऊ से रामेश्‍वरम की यात्रा के लिए निकले लोग सवार थे। इस हादसे में हरदोई के व्‍यापारी परमेश्वर दयाल गुप्ता (57) की मृत्‍यु हो गई। रविवार रात उनका शव उनके घर पहुंचा। उनकी मौत कैसे हुई इसके बारे में उनके चचेरे भाई और चश्‍मदीद विद्याधर गुप्‍ता ने बताया। विद्याधर गुप्‍ता ने बताया, 'हम लोग तीर्थयात्रा करने के लिए 17 अगस्‍त को निकले थे, 30 अगस्‍त को वापसी थी। हम मदुरै आ रहे थे यहां देवी जी के दर्शन करने थे। मदुरै स्‍टशेन से दो किलोमीटर पहले ही कोच में आग लग गई। गेट लॉक था, हम लोग खिड़की तोड़कर बाहर निकले। लोग इधर-उधर भागने लगे। कंपार्टमेंट जलने लगा। सबके सामान अंदर छूट गए। लाइट चली गई, कंपार्टमेंट जलने से धुआं भर गया। परमेश्‍वर दयाल गुप्‍ता सामान लेने के लिए अंदर रुक गए और फंस गए।' परमेश्‍वर दयाल के समधी प्रदीप गुप्‍ता ने बताया, 'सवेरा नहीं हुआ था, बाहर अंधेरा ही था। हम सभी सो रहे थे। अचानक हमें धुएं ने घेर लिया। अगले कुछ पलों में डिब्‍बे में अफरा...

पार्टी बंटी नहीं' बयान पर विवाद तो शरद पवार बोले- 'एनसीपी का बॉस मैं हूं'

Image
मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने अपने बयानों पर राजनीतिक विवाद पर सफाई दी है। शरद पवार ने कहा कि वह एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे, जबकि जयंत पाटिल प्रदेश अध्यक्ष हैं। उन्होंने दोहराया कि एनसीपी विभाजित नहीं हुई है। अपने भतीजे अजित पवार के नेतृत्व वाले अलग गुट का जिक्र करते हुए शरद पवार ने दोहराया कि 'हालांकि कुछ विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है, लेकिन उन्‍होंने किसी नई राजनीतिक इकाई का गठन नहीं किया है, इसलिए मैं मानता हूं कि पार्टी विभाजित नहीं हुई है।'शरद पवार ने कहा, 'जो छोड़कर चले गए, उनका नाम लेकर हम उन्हें महत्व क्यों दें? मैं जानता हूं कि जो लोग भाजपा के साथ गए हैं, उनसे लोग परेशान हैं। मैं महाराष्ट्र में बदलाव देख रहा हूं और मौका आने पर लोग भाजपा को उसकी असली जगह दिखाएंगे।' 'लोकसभा चुनाव की समीक्षा' विपक्षी गठबंधन इंडिया की तीसरी बैठक के बारे में शरद पवार ने कहा कि इसमें 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी और देश के विभिन्न हिस्सों में संयुक्त चुनाव प्रचार के लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। ...

राहुल गांधी होंगे पीएम पद के उम्मीदवार... I.N.D.I.A की बैठक से पहले गहलोत का बड़ा दांव

Image
Congress PM face Rahul Gandhi जयपुर : देश में अगले प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार विपक्ष की तरफ से कौन होगा इसको लेकर हाल ही में इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक होने वाली है। बैठक से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक ऐसा बयान दिया है जिससे एक बार फिर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। गहलोत ने राहुल गांधी को 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बताया है। सीएम गहलोत ने इंडिया टुडे ग्रुप के साथ हुई बातचीत में बताया कि यह फैसला सभी दलों ने चर्चा और विचार-विमर्श करने के बाद किया है। जब उनसे इंडिया गठबंधन की आवश्यकता के बारे में पुचा गया तो उन्होंने कहा, 'जनता ने ऐसा दबाव बनाया, जिसके परिणामस्वरूप सभी विपक्षी दलों का गठबंधन हुआ है।' पीएम मोदी को अहंकारी नहीं होना चाहिए : गहलोत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान आगे कहा कि 'पीएम मोदी को अहंकारी नहीं होना चाहिए, क्योंकि 2014 में बीजेपी केवल 31% वोटों के साथ सत्ता में आई थी। बाकी 69% वोट उनके खिलाफ थे।' उन्होंने बताया कि जब पिछले महीने बेंगलुरु में इंडिया गठबंधन की...

मदुरै ट्रेन हादसा: रात में हिमानी की वीडियो कॉल पर हुई बात, सुबह मौत की दहला देने वाली सूचना

Image
मृत्युंजय त्रिपाठी, लखनऊ: साइबर क्राइम से निपटने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने दो महीने के अंदर सभी जिलों में साइबर थाने खोलने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में अभी 57 जिले ऐसे हैं, जहां साइबर थाने नहीं हैं। इसके साथ ही सीएम ने सभी जिलों के थानों में साइबर सेल बनाने के भी निर्देश दिए हैं। सीएम ने शनिवार को प्रदेश में साइबर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि तकनीक के दुरुपयोग से अपराध का तरीका भी बदला है। आज कस्टमर केयर, पेंशन, बिजली बिल, वर्क फ्रॉम होम, सेक्स्टॉर्सन, लोन ऐप, पार्सल, फ्रेंचाइजी, फेक बेटिंग ऐप, क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट, पॉन्जी स्कीम जैसे साइबर फ्रॉड के मामले देखने को मिल रहे हैं। इनसे बचाव के लिए सतर्कता और जागरूकता की सबसे ज्यादा जरूरत है।सीएम योगी ने कहा कि अभी तक 18 रेंज मुख्यालय में साइबर थाने बनाए गए हैं। अब इन्हें सभी 75 जिलों में विस्तार दिया जाए। उन्होंने कहा कि अभी हर जिले में साइबर सेल संचालित हो रही हैं। अब उन्हें थाना स्तर पर गठित किया जाए। हर थाने में साइबर सेल हो। सीएम ने सभी थानों में बने साइबर हेल्प डेस्क को भी सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं। नए...

सौरव गांगुली ने वर्ल्ड कप के लिए किया टीम इंडिया का चयन, स्टार खिलाड़ी को नहीं दी जगह

Image
: पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के अध्यक्ष रह चुके ने के लिए अपनी भारतीय टीम का चयन किया है। अपनी टीम में गांगुली ने कई बोल्ड फैसले लिए हैं। 5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप की शुरुआत हो रही है। भारत का पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से है। इस टूर्नामेंट के लिए सितंबर की शुरुआत में भारतीय टीम की घोषणा हो सकती है। उससे पहले सौरव गांगुली ने वर्ल्ड कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम बताई है। कैसी है गांगुली की टीम? 2003 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के कप्तान रहे गांगुली की टीम एक मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप पर जोर देती है। शीर्ष क्रम रोहित शर्मा, शुभमन गिल और ईशान किशन की तिकड़ी को उन्होंने जगह दी है। मध्यक्रम में विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव की मौजूदगी के साथ अनुभव और प्रतिभा का मिश्रण है। राहुल और अय्यर एशिया कप में चोट के बाद वापसी करेंगे। विकेटकीपिंग जिम्मेदारियों को देखते हुए, गांगुली ने किशन और राहुल को संभावित उम्मीदवारों के रूप में देखते हैं। टीम की ताकत में और इजाफा करते हुए, हार्दिक पांड्या को उपकप्तान नियुक्त किया है। हार्दिक के साथ ऑलराउंडर में रविंद्र जडेजा के साथ ही अक...

फेंक जहां तक भाला जाए... पाकिस्तानी नदीम पर कितना भारी अपना 'राणा' नीरज, जानिए

Image
नई दिल्ली: क्रिकेट और हॉकी में तो भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच विभाजन के बाद से ही कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। हर मुकाबले से पहले खिलाड़ियों के साथ ही लोगों का जोश आसमान पर होता है। अब इसमें तीसरा खेल भी जुड़ गया है- भाला फेंक या जैवलिन थ्रो। इस व्यक्तिगत खेल में भारत के () और पाकिस्तान के (Arshad Nadeem) में काफी समय से टक्कर चल रही है। 2023 के फाइनल में एक बार फिर दोनों खिलाड़ियों में भिड़ंत देखने को मिलने वाली है। क्वालिफिकेशन राउंड में प्रदर्शन नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम क्वालिफिकेशन राउंड में अलग-अलग ग्रुप में थे। दोनों अपने ग्रुप में टॉप पर रहे। नीरज ने अपना पहला ही थ्रो 88.77 मीटर का फेंका। यह उनका इस सीजन बेस्ट थ्रो था। इसके साथ ही इंटरनेशनल करियर में नीरज का यह चौथा बेस्ट थ्रो था। दूसरी तरफ नदीम शुरुआत धीमी रही। उनका पहला थ्रो सिर्फ 70.63 मीटर का ही रहा। दूसरे प्रयास में 81.53 मीटर का थ्रो करने के बाद तीसरे में उन्होंने भाला 86.79 मीटर दूर फेंक दिया। क्वालिफिकेशन राउंड में नीरज पहले और नदीम दूसरे नंबर पर रहे। कहां नीरज पर भारी पड़ते हैं नदीम? वैसे तो नीरज चोपड़ा...

कहीं आप भी चंद्रयान-3 की इन तस्वीरों को सच तो नहीं मान बैठे? शेयर करने से पहले सच जान लीजिए

चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम के सफल मून लैंडिंग के बाद फर्जी खबरों और तस्वीरें की बाढ़ आने लगी। 'फर्जीवाड़े की फैक्ट्री' से एक-से-बढ़कर एक झूठे दावों की खबरें आने लगीं। इसरो के वैज्ञानिक लैंडर विक्रम से रोवर प्रज्ञान को उतारने के लिए सही समय का इंतजार कर ही रहे थे कि इंटरनेट प चंद्रमा की सतह पर दो पेलोड की तस्वीरें साझा की जाने लगीं। from https://ift.tt/6QgSuAf

शिमला का बुरा हाल, 5 नैशनल हाइवे, 538 सड़कें बंद, हिमाचल को लग गई किसकी नजर?

Image
ओह यारा, ओह यार, ओह तेर की, ओह माय गॉड, ओह माय गॉड... कुल्लू के आनी का बस स्टैंड! सोशल मीडिया से लेकर न्यूज चैनल्स की स्क्रीन पर ये दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल है। हिमाचल में हर जगह से आ रही भयावह तस्वीरें भूस्खलन की तबाही का मंजर बयां कर रही हैं। एक के बाद एक तमाम घर लैंडस्लाइड की चपेट में आ रहे हैं। देवभूमि ने यह मंजर और दर्द एक महीने में तीसरी बार महसूस किया है। जलप्रलय के बाद भूस्खलन की आफत से पूरे हिमाचल प्रदेश में हाहाकार है। हिमाचल में एक के बाद एक ऐसी कई घटनाएं सामने आ रही है। देखिए के 5 खौफनाक वीडियो... कुल्लू में ताश के पत्ते की तरह गिरी इमारतें हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले का एक खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो आनी बस स्टैंड का है। जहां बारिश की वजह एक चार मंजिला इमारत सहित कुल तीन भवन गिर गए। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने इन बिल्डिंग को पहले ही खाली करवा दिया था। आनी बस स्टैंड में दो से तीन बिल्डिंग को अभी भी खतरा बना हुआ है। शिमला की सड़कों पर सैलाब हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के कुछ हिस्सों ...

भारत से पहले पाकिस्तानी 'इसरो' ने लॉन्‍च किया था रॉकेट, आज इंडिया चांद पर, कैसे फेल हुआ जिन्‍ना का देश?

Image
इस्लामाबाद: भारत के चंद्रयान-3 की सफलता ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया है। पाकिस्तान में भी भारत के चंद्रयान-3 मिशन की खूब चर्चा हो रही है। बड़ी संख्या में पाकिस्तानी भारत की इस सफलता पर बधाई दे रहे हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी हैं, जो चंद्रयान-3 को लेकर SUPARCO पर निशाना साध रहे हैं। बहुत कम लोगों को पता होगा कि पाकिस्तान के ने भारत के इसरो से पहले अंतरिक्ष में अपना रॉकेट लॉन्च किया था। हालांकि, बाद में इसरो ने धीरे-धीरे तरक्की के पायदान चढ़ते हुए खुद को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ अंतरिक्ष एजेंसियों में शुमार किया है। आज पूरी दुनिया भारत के रॉकेट से अपने सैटेलाइट को लॉन्च करने के लिए लाइन लगाकर खड़ी है। वहीं, पाकिस्तान आज भी अपनी मुफलिसी और गरीबी के राग अलाप रहा है। अंतरिक्ष में पाकिस्तान की किस्मत कैसे जागी दरअसर, पाकिस्तान ने खुद-ब-खुद अंतरिक्ष की दुनिया में कदम नहीं रखा था, बल्कि इसके पीछे अमेरिका का हाथ था। 1960 के दशक में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने ऐलान किया कि अमेरिका चंद्रमा पर इंसान को भेजेगा और उसे वापस भी लाएगा। उनके ऐलान के बाद अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा क...

चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए पाकिस्तानी सीमा हैदर ने रखा व्रत, राधे-राधे करते हुए मांगी दुआ

Image
नोएडा: चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए देश का हर शख्‍स दुआ कर रहा है। मंदिरों में पूजा, यज्ञ और हवन किए जा रहे हैं तो मस्जिदों में चंद्रयान के लिए दुआ की जा रही है। खास यह है कि पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने भी चंद्रयान की सफलता के लिए व्रत रखा है। सीमा हैदर ने एक वीडियो जारी कर ऐलान किया है कि जब तक चंद्रयान 3 अपनी मंजिल यानी चांद पर नहीं उतरेगा, तब तक वह व्रत रखेंगी। सीमा हैदर ने भगवान से प्रार्थना करते हुए संकल्प लिया है कि उनका व्रत चंद्रयान की सफल लैंडिंग तक जारी रहेगा। सीमा ने कहा कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है, फिर भी वह व्रत रख रही हैं क्योंकि इससे भारत का दबदबा दुनिया में बढ़ेगा। वह राधा-कृष्ण को बहुत श्रद्धा रखती हैं। उन्हें उम्मीद है कि भगवान उनकी मुराद जरूर पूरी करेगा। सीमा का कहना है कि चंद्रयान की सफलता के लिए प्रधानमंत्री बहुत मेहनत कर रहे हैं और भारत देश का नाम दुनिया में होगा।गौरतलब है कि अवैध तरीके से पाकिस्‍तान से भारत आईं सीमा हैदर पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। यूपी एटीएस ने कुछ दिन पहले उनसे पूछताछ भी की थी। सीमा के पति सचिन मीणा और ससुर नेत्रपाल से भी घंटों पू...

दर्दनाक हादसा! रेलवे का पुल गिरा, मिजोरम में 17 मजदूरों की मौत, कई लापता

Image
आइजोल: मिजोरम में एक बड़ी घटना हुई है। यहां के सैरांग इलाके के पास एक निर्माणाधीन रेलवे पुल के ढह जाने के बाद 17 मजदूरों की मौत हो गई। घटनास्थल पर कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है क्योंकि घटना के वक्त वहां 35-40 मजदूर मौजूद थे। घटना आइजोल से करीब 21 किलोमीटर की दूरी पर सुबह लगभग 10 बजे हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि मलबे से अब तक 17 शव निकाले गए हैं। कई अन्य अब भी लापता हैं। मौके पर राहत दल काम कर रहा है। रेलवे की ओर से आशंका जताई गई है कि पुल के मलबे में कई लोग फंसे हो सकते है। पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे के सीपीआरओ सब्यसाची के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 10 बजे जब हादसा हुआ, तब करीब 40 लोग काम कर रहे थे। राहत और बचाव के लिए रेलवे अफसरों की टीम मौके पर पहुंच गई है। सीएम ने जताया शोक घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी और मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने शोक व्यक्त किया है। जोरमथांगा ने पोस्ट किया, 'इस त्रासदी से बहुत दुखी और प्रभावित हूं। मैं सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बचाव कार्यों में मदद क...

क्‍या अब चांद पर नहीं जा पाएगा रूस? लूना-25 की असफलता से पुतिन के सपने को बड़ा झटका

Image
मॉस्को: रूस के लूना-26 की विफलता से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को तगड़ा झटका लगा है। पुतिन लूना-25 मिशन के जरिए पश्चिमी देशों को एक सख्त संदेश देना चाहते थे। लेकिन, उनकी उम्मीदें उस वक्त धाराशायी हो गईं, जब लूना-25 लैंडिंग के दौरान चंद्रमा की सतह से जाकर टकरा गया। लूना-25 पिछले 47 साल में रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस का पहला मून मिशन था। सोवियत संघ के विघटन और रूस के उदय के बाद से ही रोस्कोस्मोस चंद्रमा पर अपने लैंडर को भेजने की प्लानिंग कर रहा था। इसके लिए रूस ने चीन की मदद ली थी, लेकिन फिर भी नाकाम रहा। लूना-25 की लॉन्चिंग के मौके पर चीनी अंतरिक्ष एजेंसी के अधिकारी मौजूद थे, लेकिन इस मिशन के फेल होते ही उन्होंने खुद को किनारे कर लिया। क्यों फेल हुआ रूस का लूना-25 मिशन रूस ने लूना-25 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतारने की योजना बनाई थी। यह इलाका पहले से ही अंतरिक्ष यान की लैंडिंग के लिए दुर्गम माना जाता है। फिलहाल रूसी अंतरिक्ष एजेंसी का कहना है कि लूना-25 के नाकाम होने के पीछे तकनीकी कारण थे। रोस्कोस्मोस प्रमुख यूरी बोरिसोफ ने कहा कि लूना-25 को लैंडिंग से पहले की कक्षा में ...

धरती पर बैठे-बैठे चांद को बेच डाला! चांद की सतह पर न जाने कब घर बसेंगे, लेकिन स्कैम शुरू हो चुके हैं

Image
हम चांद पर कदम रख रहे हैं। चंद्रयान की सफलता नया इतिहास लिख रही है, लेकिन इससे बहुत पहले चांद पर भी घोटाले की खबरें सामने आ चुकी हैं। क्या आप सोच सकते हैं कि चांद भी बिक गया है। धरती पर बैठे-बैठे इंसान ने चांद को बेच डाला है। न न सिर्फ कहानियों में नहीं बल्कि सच में। लाखों करोड़ों रुपये में हुई है चांद की सतह की डील। धरती पर बैठे-बैठे कैसे बेचा जा रहा चांद? चांद सितारों में घर होने की बात फिल्मों में अक्सर होती आई है, लेकिन कभी ये कोई सोच भी नहीं सकता था कि चांद पर कोई जमीन भी बेच देगा। एक कंपनी कुछ सालों पहले चांद पर प्लॉट बेचने शुरू किए और आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि इस कंपनी के साथ कई लोगों ने डील भी की। लाखों करोड़ों रुपये देकर लोगों ने चांद पर प्लॉट खरीद लिया। मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक International Lunar Lands Registry और Luna Society International ये दो कंपनियां चांद में जमीन बेचने को लेकर डील करती हैं। चांद पर क्या शुरू हो चुका है लैंड स्कैम? चांद पर जमीन खरीदने को लेकर कई बड़े लोगों के नाम भी सामने आए थे जिनमें एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का नाम भी था। सुशांत सिंह रा...

चंद्रमा की सतह पर 54 साल से पड़ा है एक सीक्रेट यंत्र, आज भी कर रहा है काम, जानें पूरी कहानी

Image
फ्लोरिडा: भारत के चंद्रयान 3 पर दुनियाभर की नजरें लगी हैं। चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान लैंडिंग के लिए तैयार है। इस मिशन के साथ ही 54 साल पहले अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का अपोलो 11 भी याद आने लगा है। 20 जुलाई 1969 को नासा ने अपोलो 11 को चांद पर उतारा था। अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रॉन्‍ग इस मिशन के कमांडर थे। उनके साथ बज आल्ड्रिन भी चांद पर गए थे। दोनों जब चांद पर उतरे थे तो उन्‍होंने एक ऐसी डिवाइस वहां पर फिट की थी जो आज तक काम कर रही है। जानिए इसके बारे में सबकुछ। क्‍या है यह डिवाइस जो डिवाइस नील आर्मस्‍ट्रॉन्‍ग और आल्ड्रिन ने फिट की थी उसे 'रेट्रोरिफ्लेक्‍टर' के तौर पर जाना जाता है। यह एक लेजर रेंजिंग रेट्रोरिफ्लेक्टर (LRRR) है। यह रेट्रोरिफ्लेक्टर, ऐरे को पृथ्वी की तरफ लक्ष्‍य रखने के मकसद से वहां पर फिट किया गया था। इसे फ्यूज्ड सिलिका के क्यूब्स से बनाया गया था। पृथ्वी से चंद्रमा पर भेजी गई लेजर-रेंजिंग किरणें को इस एलआरआर द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। इससे वैज्ञानिकों को चांद और धरती के बीच की दूरी की सटीक माप करने में मदद मिलती है। दोनों के बीच की दूरी की गणना ध...

किंग मेकर मां, जिसकी एक चाल ने बेटे प्रज्ञानंदा को बना दिया शतरंज का 'चाणक्य'

Image
दुनिया की सबसे बड़ी योद्धा मां होती है... चेस बोर्ड पर चालें चलते प्रज्ञानंदा के बगल में बैठी महिला उनकी मां हैं और उन्हें देखने के बाद सुपरस्टार यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'KGF' का डायलॉग आपको याद आ गया होगा। फिल्म के एक सीन में हीरो लग्जरी कार में नकचढ़ी गर्लफ्रेंड के साथ है। उसी वक्त दिखता है नवजात बेटे को गोद में दुबकाए एक ब्रेड के लिए मां संघर्ष कर रही है। भीड़ के बीच पसीने से लथपथ महिला को देखने के बाद हीरो को अपनी मां का ख्याल आता है और वह कुछ ऐसा करता है, जिससे सबकुछ थम जाता है। हाथ में तमंचा लिए कार से बाहर निकलता है और ब्रेड उठाकर महिला को देते हुए कहता है- दुनिया की सबसे बड़ी योद्धा मां होती है...।ये मां ही तो है, जिसने दुबले पतले से दिखने वाले बेटे प्रज्ञानंदा को खेलने-कूदने की उम्र में शतरंज की दुनिया का बादशाह बना दिया। बेटा भी क्या खूब निकला... मां के सपनों को पूरा करने के लिए 64 मुहरों वाले इस खेल को ऐसा सीखा कि चाणक्य बन गया। अब वह 5 बार के चैंपियन कार्लसन से लोहा ले रहे हैं और भारत का हर नागरिक चाहेगा कि वह विश्व विजेता बने। पूरा देश 18 वर्ष के लड़के के लिए दुआ ...

छुड़ा सकते हैं दिल्ली पुलिस के पास जब्त पुरानी गाड़ी, बस करना होगा ये काम

Image
नई दिल्ली: अगर आपकी गाड़ी की लाइफ खत्म हो गई है और उसे दिल्ली पुलिस ने जब्त कर लिया है, तो ये खबर आपके काम की है। ऐसे गाड़ी मालिकों से अंडरटेकिंग लेकर छोड़ने का दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को आदेश जारी किया। आदेश के मुताबिक, गाड़ी मालिकों को अंडरटेकिंग में यह वचन देना होगा कि वे इन गाड़ियों को स्थाई रूप से दिल्ली की सीमा से बाहर ले जाएंगे। यानी आप कोर्ट के सहारे अपनी जब्त की गई गाड़ी छुड़ा सकते हैं, लेकिन इसे आप दिल्ली में चला नहीं सकते। दिल्ली सरकार बनाए एक नीति जस्टिस प्रतीक जालान उन याचिकाओं पर सुनवाई कर रहे थे, जिनमें 15 साल से ज्यादा पुरानी पेट्रोल और 10 से ज्यादा पुरानी डीजल गाड़ियों के इस्तेमाल पर रोक के न्यायिक आदेशों का उल्लंघन करने के तहत कारों को जब्त किए जाने को चुनौती दी गई थी। हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार से कहा कि उसे ऐसी गाड़ियों के मुद्दे से निपटने के लिए एक नीति बनानी चाहिए, क्योंकि गाड़ी मालिक यह वचन देने के लिए तैयार हैं कि वे उनका इस्तेमाल यहां नहीं करेंगे। कोर्ट ने कहा कि सरकार को नीति बनाकर उसका सही तरीके से प्रचार करना चाहिए। स्क्रैप करना नहीं बल्कि प्रदूषण मुक्...

चीन की आर्थिक मंदी पूरी दुनिया के लिए है खतरनाक, जानिए क्‍यों ड्रैगन की हालत से घबराए हैं कई देश

Image
बीजिंग: दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था चीन इस समय बड़े संकट में है। एशिया की आर्थिक महाशक्ति की अर्थव्‍यवस्‍था से आने वाले आंकड़े डराने वाले हैं। अब पूरी दुनिया चीन की कमजोर होती अर्थव्‍यवस्‍था और बड़े आर्थिक संकट की आहट से ही घबरा रही है। आखिर ऐसी क्‍या बात है जो चीन की अर्थव्‍यवस्‍था का ऐसे कमजोर होना या इसकी धीमी गति से पूरी दुनिया को डरा रही है? इसकी वजह है कि चीन को ग्‍लोबल फैक्‍ट्री और मैन्‍युफैक्‍चरिंग हब के तौर पर जाना जाता है। इस देश में कई बड़ी कंपनियों की फैक्ट्रियां हैं और यहां से तैयार सामान को भारी मात्रा में दुनिया में सप्‍लाई किया जाता है। कई चीजों का टॉप सप्‍लायर अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने अपने नए वर्ल्‍ड इकोनॉमिक आउटलुक में भविष्‍यवाणी की है कि चीन दुनिया की जीडीपी में 22 फीसदी से ज्‍यादा का योगदान देने वाला है। यह बात भी सच है कि चीन कई देशों के लिए द्विपक्षीय ट्रेड पार्टनर है, यह कई चीजों का टॉप सप्‍लायर है और इस वजह से ही इसे दुनिया की मैन्‍युफैक्‍चरिंग हब के तौर पर जाना जाता है। दुनिया की कई बड़ी कंपनियों की सप्‍लाई चेन चीन में ही है चाहे व...

2007 हेट स्‍पीच मामले में आजम खान को मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने वॉयल सैंपल देने पर लगाई रोक

Image
रामपुर/नई दिल्ली: 2007 के हेट स्‍पीच मामले में यूपी के पूर्व मंत्री और सपा नेता आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से थोड़ी राहत मिल गई है। इस केस में रामपुर की एमपी/एमएलए अदालत ने आजम को अपनी अपनी आवाज का नमूना देने का निर्देश दिया था। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा था। अब सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है। अपनी याचिका में सपा नेता ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है, जिसने निचली अदालत के फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था। आजम से कहा गया था कि ऑडियो कैसेट में रिकॉर्ड की गई आवाज उनकी है या नहीं, इसके लिए आवाज का नमूना देना होगा।न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना और न्‍यायूमूर्ति एसवीएन भट्टी की पीठ को वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने अवगत कराया कि ट्रायल न्यायाधीश ने यह बताने के बावजूद स्थगन से इन्‍कार कर दिया कि एक विशेष अनुमति याचिका शीर्ष अदालत के समक्ष विचाराधीन है। इस पर संज्ञान लेते हुए पीठ ने याचिका को बुधवार को सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया था। पूर्व विधायक आजम खान पर 2007 में एक विशेष समुदाय के खिलाफ अपमानजनक भाषण देने के आरोप में र...

पाकिस्‍तान में उलेमा हराम और हलाल में फंसे, भारत चांद पर झंडे गाड़ रहा... चंद्रयान-3 को लेकर क्‍या बोले पाकिस्‍तानी?

Image
इस्‍लामाबाद: भारत अपने तीसरे चंद्रयान से दुनिया में इतिहास बनाने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ गया है। भारत का चंद्रयान-3 बुधवार को शाम को 6:04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने जा रहा है। इसरो ने कहा है कि अगर स्थितियां सही नहीं रहीं तो चंद्रयान को 27 अगस्‍त को भी चंद्रमा पर लैंड कराया जा सकता है। चंद्रयान-3 को चंद्रमा की कक्षा में पहुंचाने में भारत को मिली सफलता पर कई पाकिस्‍तानी भी बहुत खुश हैं। उनका कहना है कि जहां पाकिस्‍तान में 50 साल तक मौलाना यह तय करते रहे कि कैमरे की तस्‍वीर हराम है या हलाल, वहीं भारत चांद तक पहुंच गया है। पाकिस्‍तानी यूट्यूबर शोहेब चौधरी के शो में कई पाकिस्‍तानियों ने खुलकर भारत के चंद्रयान-3 के बारे में अपनी राय रखी। पाकिस्‍तानी नागरिक इरशाद कहते हैं कि भारत का आईटी सेक्‍टर पूरी दुनिया में बहुत आगे है। स्‍पेस तकनीक की बात करें तो भारत कम से कम प्रयास कर रहा है। पाकिस्‍तान जहां रोटी, कपड़ा और मकान में लगा हुआ है और भारत चांद पर जा रहा है। इसकी एक ही वजह है कि भारत में लोकतंत्र है। भारत में 4 चुनाव जब हुए थे तब पाकिस्‍तान में केवल एक चुनाव हुआ था। ...

खुशखबरी! अब सस्ता होगा टीवी देखना, कम आएगा केबल का बिल, TRAI ने सरकार से की ये सिफारिश

Image
नई दिल्ली: देश में बढ़ती महंगाई से परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब आने वाले समय में आपका केबल का बिल कम हो सकता है। टीवी देखना सस्ता हो जाएगा। दरअसल ट्राई ने FY27 के बाद DTH लाइसेंस शुल्क खत्म करने की सरकार से सिफारिश की है। टेलीकॉम रेगुलेटरी ऑथर ऑफ इंडिया ने सरकार से सिफारिश की है कि डीटीएच ऑपरेटरों के लिए वित्तीय वर्ष 2026-2027 से लाइसेंस शुल्क समाप्त कर देना चाहिए, जिससे वह लॉन्ग टर्म में अच्छा परफॉर्म कर पाएं। इसके अलावा ट्राई ने सरकार को लिखे लेटर में ये भी कहा है कि आने वाले तीन वर्षों में डायरेक्ट-टू-होम (DTH) ऑपरेटरों के लिए लाइसेंस शुल्क को शून्य तक लाया जाना चाहिए। इसे धीरे-धीरे खत्म करने की ओर काम किया जाना चाहिए। इस वजह से की सिफारिश भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने तर्क दिया है कि डीटीएच प्लेटफार्मों को अन्य रेग्युलेटेड और अन रेग्युलेटेड वितरण प्लेटफार्मों जैसे मल्टी-सिस्टम ऑपरेटरों (एमएसओ), हेडएंड इन द स्काई (एचआईटीएस) ऑपरेटरों, आईपीटीवी प्रदाताओं, डीडी फ्री डिश और ओटीटी सेवाओं के समान माना जाना चाहिए। किसी भी लाइसेंस शुल्क का भुगतान न करें। कम हो रही स...

पिछली बार फूट-फूटकर रोए इसरो के पूर्व चीफ को क्यों है चंद्रयान के सफल होने का भरोसा

Image
नई दिल्ली: रूस का लूना-25 अंतरिक्ष भले चांद की सतह पर उतरने से चूक गया हो लेकिन इसबार भारत अपने चंद्रयान-3 मिशन में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधन संगठन (ISRO) के पूर्व चीफ रहे ने भी इसबार भरोसा जता दिया है कि भारत चांद पर लैंड करने में सफल रहेगा। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-2 से इसरो ने काफी सीख ली है और इसबार हमें सफलता मिलेगी। सिवन ने कहा कि चंद्रयान-2 के लैंडिंग की प्रक्रिया के दौरान मिले डेटा का हमने विश्लेषण किया है। इस डेटा के बाद हमने कई तकनीक में कई बदलाव किए हैं और अपडेट किया है। उन्होंने कहा कि केवल अपडेट ही नहीं किया है बल्कि उससे ज्यादा ही सुधार किया है। जहां कभी भी मार्जिन कम था वहां हमने मार्जिन बढ़ाया है। इसके अलावा जहां सेंसर काम नहीं कर रहा था उसमें भी बड़ा सुधार किया है। पिछली बार के मिशन से हमने यही सीख ली है। इसबार सिस्टम चंद्रयान-2 से मिली सीख के बाद ज्यादा अपडेट है। इसलिए सिस्टम ज्यादा अपग्रेड है और हमें उम्मीद है कि इसबार हमें सफलता मिलेगी। 2019 में चांद को छूने से पहले लैंडर हो गया था क्रैश गौरतलब है कि 2019 में जब चंद्रयान-2 मिशन ब...

बीजेपी में न मेरा है, न तेरा है... समर्थकों के टिकट कटने पर ऐसा क्यों बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया?

Image
ग्वालियर: एमपी में बीजेपी (MP Election News) की पहली लिस्ट आ गई है। पहली लिस्ट में ही ज्योतिरादित्य सिंधिया के एक समर्थक का टिकट कट गया है। इस पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। ग्वालियर में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) चुनावों के लिए उम्मीदवारों का चयन करते समय जीतने की क्षमता के कारक पर विचार करती है, जबकि कांग्रेस में गुटबाजी हावी है। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव कार्यक्रम की अभी तक घोषणा नहीं हुई है लेकिन आश्चर्यजनक रूप से बीजेपी ने 17 अगस्त को चुनावों के प्रदेश की 39 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।बीजेपी की ग्वालियर में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी के बैठक से पहले सिंधिया ने कहा कि यहां (बीजेपी में) (टिकट वितरण में) न मेरा है, न तेरा है। सभी भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा हैं। बीजेपी में कांग्रेस की तरह कोई गुटबाजी नहीं है। जिस व्यक्ति के जीतने की अच्छी संभावना होती है, वह नामांकित हो जाता है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यह बात अपने वफादारों के टिकट कटने पर कही है। दरअसल, मार्च 2020 में सिंधिया के साथ बीजेपी में शामिल...

ललन सिंह ने दी थी कानून-व्यवस्था की नई परिभाषा, मोतिहारी और बेगूसराय में मर्डर को कैसे जायज ठहराएंगे?

Image
पटना: 'अभी आप मेरे सामने खड़े हैं, आप मेरी हत्या कर दें या हम आपकी हत्या करें दें। कौन लॉ एंड ऑर्डर की समस्या है भाई? लॉ एंड ऑर्डर में किसी की हत्या हुई है तो हत्यारा पकड़ा जाएगा, ये कानून का काम है। लॉ एंड ऑर्डर तो खराब है मणिपुर में।' बिहार की सत्ताधारी जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष से जब लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल पूछा गया तो उसे मणिपुर तक ले गए। मगर सवाल उठता है कि बेगूसराय में रिटायर्ड शिक्षक और मोतिहारी में हुए ठेकेदार मर्डर को कैसे जस्टीफाई करेंगे? बिहार में लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल बिहार में लॉ एंड ऑर्डर हमेशा से सियासी मसला रहा है। सरकार चाहे किसी की भी हो, इस मसले पर जमकर सियासी बयानबाजी होती है। पिछले एक सप्ताह से एक के बाद एक हत्याओं से एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। बेगूसराय में शनिवार को बेखौफ बदमाशों ने एक रिटायर शिक्षक की मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली मारकर बीच सड़क पर हत्या कर दी। वहीं, दूसरी वारदात पूर्वी चंपारण में हुई जहां बाइक सवार बदमाशों ने एक ठेकेदार की बीच बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी। इससे पहले एसएचओ नंदकिशोर यादव और पत्रकार विमल यादव की...

हिंदू राष्ट्र नेपाल की जय... बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री का जलवा परदेस में भी कम नहीं

Image
काठमांडू: बागेश्वर बाबा के नाम से मशहूर इन दिनों नेपाल में हैं। वह देवचुली में तीन दिवसीय रामकथा को सुनाने के लिए नेपाल पहुंचे हैं। एक दिन पहले काठमांडू पहुंचने पर बागेश्वर बाबा का जबरदस्त स्वागत किया गया। हजारों की भीड़ बाबा बागेश्वर की एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट के बाहर खड़ी थी। बाबा ने भी किसी भी भक्त को निराश नहीं किया। देवचुली में राम कथा के पहले ही दिन बागेश्वर बाबा ने "हिंदू राष्ट्र नेपाल की जय" बोलकर माहौल बना दिया। उनकी राम कथा को सुनने के लिए हजारों लोग देवचुली के शाश्वतधाम पहुंच रहे हैं। इससे पहले बागेश्वर बाबा ने ब्रिटेन में राम कथा सुनाई थी, जिसमें पहुंची भीड़ देख लोग हैरान हो गए थे। पशुपतिनाथ मंदिर भी पहुंचे बाबा बागेश्वर काठमांडू पहुंचने पर बागेश्वर बाबा ने पशुपतिनाथ मंदिर भी पहुंचे। यहां उन्हें भगवान शिव के दर्शन और पूजन किए। के मशहूर हिंदू नेता वरुण चौधरी के निमंत्रण पर नेपाल पहुंचे हैं। देवचुली में उनकी राम कथा का समापन 21 अगस्त को होना है। राम कथा का आयोजन नेपाल के बुटवल-नारायण घाट मार्ग पर स्थित सीजी इंडस्ट्रियल पार्क शाश्वत धाम देवचुली में किया जा रह...

नोएडा में फिर बढ़ने वाली है प्रॉपर्टी की कीमत, तीन साल बाद होने जा रहा है यह काम

Image
नोएडा: दिल्ली से सटे नोएडा (Noida) में एक बार फिर प्रॉपर्टी की कीमत में उछाल देखने को मिल सकता है। इसकी वजह यह है कि तीन साल के बाद नोएडा में सर्किल रेट्स () में बदलाव देखने को मिल सकता है। स्टांप एंड रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट जल्दी ही प्रॉपर्टीज के सर्वे का काम शुरू करने वाला है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटीज छह महीने या एक साल में अपने लैंड अलॉटमेंट रेट्स में बदलाव करती हैं लेकिन जिला प्रशासन ने 2020 से 2022 तक सर्किल रेट में कोई बदलाव नहीं किया। इसकी वजह यह थी कि रियल एस्टेट सेक्टर कोरोना महामारी और उसके कारण लगाए गए लॉकडाउन के कारण सुस्ती का सामना कर रहा था। किसान भी लंबे समय से खेती की जमीन के सर्किल रेट में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। नोएडा के एडीएम (फाइनेंस एंड रेवेन्यू) अतुल कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन ने सब-रजिस्ट्रार्स को विभिन्न इलाकों और कैटगरी में मौजूदा सर्किल रेट और मार्केट रेट का अध्ययन करने को कहा है। यह सर्वे रेजिडेंशियल, इंडस्ट्रियल, कमर्शियल और एग्रीकल्चर सभी तरह की कैटगरी में किया जाएगा। इसके आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी जिससे यह तय होगा कि किन इलाको...

मशहूर बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्‍कड़ के ऋषिकेश वाले घर भरा पांच फीट तक पानी, तैरती नजर आईं गाड़ियां

Image
रश्मि खत्री, देहरादून: बॉलीवुड की मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ के ऋषिकेश स्थित घर की पार्किंग से लेकर गालियों तक में इतना पानी भर गया कि गाड़ियां तैरने लगीं। घर की बॉउंड्रीवॉल तोड़कर वहां से पानी निकाला गया, तब जाकर घर से पानी की निकासी हुई, लेकिन गलियों में अभी भी पानी भरा हुआ है। उत्तराखंड में हो रही बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। कॉलोनियों में ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने के कारण लोग जलभराव से जूझ रहे हैं और अपने घरों से भी नहीं निकल पा रहे हैं। ऋषिकेश में पिछले एक सप्ताह से लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से पूरी तीर्थ नगरी के लोग परेशान हैं। भारी बारिश के कारण शहर की मेन सड़कों के साथ ही गलियों का भी बुरा हाल है। गंगानगर के पॉश कॉलोनी में गायिका नेहा कक्कड़ का घर है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण यहां जलभराव हो रहा था। ड्रेनेज सिस्टम न होने के कारण पानी की निकासी भी नहीं हो पा रही थी। नेहा कक्कड़ के घर से लेकर पार्किंग और गली में लगभग 4 से 5 फीट तक पानी भर गया। घर की पार्किंग में खड़े वाहन पानी में तैरते नजर आए। उनके घर के आस-पास गलियों और खाली खाली पड़े प्लॉटों में भी ...

गजब! कोहली का पिच पर ऐसा रिकॉर्ड, जिसके बारे में नहीं जानते होंगे आप

Image
नई दिल्ली: भारतीय पूर्व कप्तान के चाहने वालों के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज ही के दिन 15 साल विराट के इंटरनेशनल करियर का आगाज हुआ था। दिल्ली का लड़का अब न केवल क्रिकेट, बल्कि स्पोर्ट्स वर्ल्ड में ब्रांड बन चुका है। चाहने वालों का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के बाद कोहली सोशल मीडिया पर सबसे मशहूर स्पोर्ट्स स्टार हैं। उनकी दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोलती है।गजब की फिटनेस और 22 गज की पिच उनकी दौड़ का हर कोई दीवाना है। कोहली जिस फोर्स से शॉट खेलते हैं, उससे कहीं अधिक रफ्तार से फर्राटा भरते हैं। espncricinfo की रिपोर्ट की मानें तो कोहली 15 साल के इंटरनेशनल करियर में 22 गज की पिच पर 510 किलोमीटर की रेस लगा चुके हैं। संभव है कि इतनी दूरी दुनिया के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट ने भी नहीं लगाए होंगे। ऐसे दौड़े 15 सालों में 510 किलोमीटर अगर आप आंकड़े को देखकर हैरान हैं तो यकीन मानिए यह पूरा सच है। दरअसल, अपने 15 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में विराट कोहली ने अपने नॉन-बाउंड्री स्कोरिंग शॉट्स के लिए विकेटों के बीच लगभग 277 किमी की दौड़ लगाई है। इसके...

दिल्‍ली के नालों का पानी जहर से भी खतरनाक है! अपने इलाके का हाल देख लीजिए

Image
नई दिल्लीः दिल्ली के नालों का पानी जहर से भी ज्यादा खतरनाक है। कई लोग यह पढ़कर जरूर चौंक गए होंगे लेकिन यह सच है। राजधानी दिल्ली मे 23 नाले हैं जिसमें से केवल दो ऐसे हैं जिनका बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड (BOD)स्तर सही था। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ( DPCC) ने अपनी स्टडी में पाया है कि मेटकाफ हाउस और खैबर पास ही ऐसे दो नालें रहे जिनका बीओडी लेवल बाकी की तुलना में बेहतर था। दिल्ली सरकार ने नहीं दिया कोई जवाब डीपीसीसी के मुताबिक, आदर्श बीओडी स्तर 30 मिलीग्राम/लीटर है। खैबर दर्रा नाला का बीओडी लेवल 30 मिलीग्राम/लीटर और मेटकाफ हाउस नाला का 28 मिलीग्राम/लीटर दर्ज किया गया। हालांकि डीपीसीसी की नालों को लेकर जारी किए गए आंकड़ों पर दिल्ली सरकारी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। डीपीसीसी ने अपनी रिपोर्ट में क्या बताया? दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति यानी डीपीसीसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया गया कि बीओडी के अलावा टीएसएस और सीओडी से संबंधित मानदंडों का पालन करने में फेल रहे। टीएसएस का मतलब है पानी में मौजूद ऐसे कण जिन्हें आसानी से छानकर अलग किया जा सकता है। सीओडी का मतलब है विघटित ऑक्सीजन क...

I.N.D.I.A. या NDA? आज हुए लोकसभा चुनाव तो मध्य प्रदेश किसको कितनी सीटें जानिए

Image
भोपाल: 2024 लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर सभी प्रमुख सियासी दल तैयारी में जुटे हैं। चाहे सत्ताधारी बीजेपी हो या फिर विपक्षी कांग्रेस समेत दूसरे दल। सभी रणनीतिक प्लानिंग कर रहे हैं। अलग-अलग राज्यों में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए बैठकों का दौर जारी है। यही नहीं विपक्षी पार्टियों ने नया गठबंधन भी बनाया है, जिसका नाम I.N.D.I.A. रखा है। बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA के मुकाबले में I.N.D.I.A. का प्रदर्शन कैसा रहेगा ये तो अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में पता चलेगा। हालांकि चुनाव से पहले टाइम्स नाउ नवभारत ने एक सर्वे (Times Now Navbaharat Survey) किया है। जिसमें अभी चुनाव होने की स्थिति में जनता का मूड क्या होगा, ये जानने की कोशिश की गई। बात करें मध्य प्रदेश की तो यहां बीजेपी और कांग्रेस में ही मुख्य मुकाबला माना जा रहा। आज चुनाव होने पर एमपी में NDA Vs I.N.D.I.A. के बीच कौन बाजी मारेगा बताते हैं आगे। आज चुनाव तो MP में किसको कितनी सीटें? मध्य प्रदेश में आज लोकसभा चुनाव होने पर किसका पलड़ा भारी होगा इसे जानने के लिए टाइम्स नाउ नवभारत और ETG ने एक सर्वे किया। इस सर्वे में...

अलका लांबा का बयान ट्रेलर, राहुल-केजरीवाल की दोस्ती की पिक्चर अभी बाकी है!

Image
नई दिल्ली: इस महीने के अंत में मु्ंबई में होने वाली I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक से पहले ही खटपट की खबरें है। दरअसल, इसकी शुरुआत कांग्रेस नेता अलका लांबा के बयान के बाद हुआ। कांग्रेस की दिल्ली को लेकर हुई एक बैठक के बाद लांबा ने कहा कि पार्टी ने राजधानी की सभी 7 सीटों पर चुनाव के लिए तैयारी करने को कहा है। इस बयान के बाद तो मानों भूचाल आ गया। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इसके बाद कहा कि वह विपक्ष की बैठक में शामिल नहीं होगी। मामला बिगड़ते देख कांग्रेस नेता दीपक बाबरिया ने मोर्चा संभाला और पार्टी ने लांबा के बयान से किनारा कर लिया। उधर, लांबा ने भी ट्वीट कर कहा कि आखिर उन्होंने अपने बयान में गठबंधन होने या न होने के लिए तो कोई बात ही नहीं कही। लेकिन बयानबाजी के बीच इतना तो साफ हो गया कि इंडिया गठबंधन में अभी भी सबकुछ ठीक नहीं है। उससे भी बड़ा सवाल ये है कि क्या कांग्रेस दिल्ली और पंजाब में कुर्बानी देगी? अभी तो ये ट्रेलर है! दरअसल, कांग्रेस के गठबंधन की आस लगाए आप के लिए ये बयान किसी झटका से कम नहीं था। आप जहां (Rahul Gandhi) और (Arvind Kejriwal) के बीच दोस्ती की उम्मीद से भरी हुई थी लेकिन ...

एक या दो नहीं... सूरत की 27 हीरा कंपनियों के खाते हुए फ्रीज, आखिर ऐसा क्या हो गया?

Image
सूरत: गुजरात के सूरत की 27 हीरा कंपनियों के खाते सीज कर दिए गए हैं। यह कार्रवाई तेलंगाना और केरल राज्य पुलिस के निर्देशों के बाद की गई है। इन कंपनियों में वे टॉप प्राकृतिक हीरा निर्माता शामिल हैं, जिनके दुनिया भर में ऑफिस हैं। इतना ही नहीं इन हीरा कंपनियों का 10 करोड़ रुपये से अधिक का वार्षिक कारोबार है। हर कंपनी के पास घरेलू और इंटनेशनल दोनों प्रकार के लेनदेन के लिए कम से कम तीन बैंक खाते होते हैं। करीब 20 दिन से खाते फ्रीज हैं। कथित साइबर धोखाधड़ी की जांच के दौरान,तेलंगाना और केरल पुलिस ने पाया कि कुछ आभूषण कंपनियों को संदिग्ध लेनदेन के माध्यम से धन प्राप्त हुआ था, जिसको लेकर यह एक्शन लिया गया है। विदेशी लेनदेन पर गहराया शक जीजेईपीसी के निदेशक दिनेश नवदिया ने कहा, 'पुलिस ने न केवल आभूषण कंपनियों के खाते जब्त कर लिए, बल्कि सभी जुड़े खातों को भी फ्रीज कर दिया। इससे कंपनियों को बड़ी असुविधा हुई है, क्योंकि वे भुगतान करने या पैसे निकालने में असमर्थ हैं। हीरा कारोबारी ने कहा,'मैंने एक कंपनी को कच्चा माल बेचा, जिसका बैंक खाता जब्त कर लिया गया है। चूंकि मेरे खाते में भी उस फर्म ...

नासिर-जुनैद मर्डर से नूंह में आग भड़काने तक! क्या करते हैं बजरंगी और मोनू मानेसर, जानें

Image
नूंह: 31 जुलाई के दिन हरियाणा के नूंह जिले को हिंसा की आग में झोंक दिया गया। इस हिंसा में 6 लोगों की मौत हो गई। हिंसा से पहले के कुछ नेताओं के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। भड़काऊ भाषण देने वालों में इन दो नेताओं के नाम सबसे ऊपर थे। एक और दूसरा मोनू मानेसर। इन दोनों में से बिट्टू बजरंगी को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया लेकिन अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। बिट्टू बजरंगी का हिंसा से पहले एक वीडियो वायरल हुए था जिसमें वो नूंह के लोगों के लिए आपत्तिजनक शब्द भी कह रहा था। वहीं मोनू का जो वीडियो वायरल हुआ था उसमें वो लोगों को ब्रजमंडल यात्रा में शामिल होने का न्योता दे रहा था। खुद को गो रक्षक बताने वाले मोनू पर नासिर-जुनैद की हत्या का आरोप है। जिसकी वजह से नूंह के लोगों में उसके लिए गुस्सा है। नूंह में हिंसा भड़काने के ये दोनों आरोपी क्या करते हैं जानिए... खुद को गो रक्षक बताता है मोनू खुद को गो रक्षक बताने वाला मोनू मानेसर बजरंग दल का जिलाध्यक्ष भी है। मोनू मानेसर का असली नाम मोहित यादव है। मोहित यादव उर्फ मोनू मानेसर हरियाणा में बजरंग दल की गोरक्षक शाखा का प्रमुख है। मोनू क...