चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए पाकिस्तानी सीमा हैदर ने रखा व्रत, राधे-राधे करते हुए मांगी दुआ

नोएडा: चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए देश का हर शख्‍स दुआ कर रहा है। मंदिरों में पूजा, यज्ञ और हवन किए जा रहे हैं तो मस्जिदों में चंद्रयान के लिए दुआ की जा रही है। खास यह है कि पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने भी चंद्रयान की सफलता के लिए व्रत रखा है। सीमा हैदर ने एक वीडियो जारी कर ऐलान किया है कि जब तक चंद्रयान 3 अपनी मंजिल यानी चांद पर नहीं उतरेगा, तब तक वह व्रत रखेंगी। सीमा हैदर ने भगवान से प्रार्थना करते हुए संकल्प लिया है कि उनका व्रत चंद्रयान की सफल लैंडिंग तक जारी रहेगा। सीमा ने कहा कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है, फिर भी वह व्रत रख रही हैं क्योंकि इससे भारत का दबदबा दुनिया में बढ़ेगा। वह राधा-कृष्ण को बहुत श्रद्धा रखती हैं। उन्हें उम्मीद है कि भगवान उनकी मुराद जरूर पूरी करेगा। सीमा का कहना है कि चंद्रयान की सफलता के लिए प्रधानमंत्री बहुत मेहनत कर रहे हैं और भारत देश का नाम दुनिया में होगा।गौरतलब है कि अवैध तरीके से पाकिस्‍तान से भारत आईं सीमा हैदर पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। यूपी एटीएस ने कुछ दिन पहले उनसे पूछताछ भी की थी। सीमा के पति सचिन मीणा और ससुर नेत्रपाल से भी घंटों पूछताछ चली थी। सीमा हैदर समय समय पर खुद को भारतीय और हिंदू होने का सबूत देती रहती हैं। कुछ दिन पहले 15 अगस्‍त को उन्‍होंने अपने परिवार के साथ छत पर जाकर तिरंगा फहराया था। साथ ही हिंदुस्‍तान जिंदाबाद और पाकिस्‍तान मुर्दाबाद के नारे लगाए थे। इस मौके पर सीमा हैदर तिरंगा कलर की साड़ी पहनी हुई थीं।

हरि तालिका तीज और नागपंचमी भी मनाया

दो दिन पहले हरि तालिका तीज और नागपंचमी का त्‍योहार भी सीमा हैदर ने परिवार के साथ मनाया। इसका वीडियो उन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया। सीमा हैदर का कहना है कि सचिन मीणा से शादी के बाद वह पूरी तरह से हिंदू हो चुकी हैं। हिंदू त्‍योहार मनाती हैं। सीमा इस साल मई में अपने पाकिस्‍तानी पति गुलाम हैदर को छोड़कर नोएडा चली आई थीं। उनका कहना है कि गुलाम तीन साल पहले ही उन्‍हें छोड़ चुका है। गुलाम से सीमा के चार बच्‍चे हैं। इस बीच, गुलाम हैदर ने कहा है कि वह तीसरा निकाह करने जा रहा है। इस पर सीमा का कहना है कि उन्‍हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता।


from https://ift.tt/lmYeFp1

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन