भीड़ ने पथराव कर हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान को छुड़ाया, जान बचाकर भागे जवान... मुंबई में पुलिस पर हमला

मुंबई: अंबीवली इलाके में ईरानी बस्ती में पुलिस की टीम पर भीड़ ने उस समय हमला कर दिया जब वो एक आरोपी को पकड़ने वहां पहुंची थी। पुलिस यहां एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी को पकड़ने के लिए पहुंची थी। पुलिस ने उसे पकड़ भी लिया था और अपने साथ पुलिस स्टेशन लेकर जा रही थी। तभी भीड़ ने पुलिस की वैन पर पथराव कर दिया और आरोपी को छुड़ा लिया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।जानकारी के अनुसार, मुंबई के डीएन नगर पुलिस स्टेशन की एक टीम ने 35 आपराधिक मामलों में आरोपी फिरोज खान की पहचान की थी। 10 अगस्त को पुलिस अधिकारी के रूप में लोगों के एक समूह द्वारा एक व्यक्ति को कथित रूप से ठगा गया था। उस मामले में भी फिरोज शामिल था। धोखाधड़ी के मामले में उसकी पहचान के बाद, पुलिस दल के कुछ सदस्य ईरानी बस्ती पहुंचे। पुलिस को फिरोज खान एक सैलून में मिला। जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस के अन्य सदस्यों को सतर्क कर दिया गया। पुलिस के बाकी सदस्य मौके पर पहुंचे और फिरोज खान को हिरासत में ले लिया। जैसे ही पुलिस टीम ने एक वैन में ईरानी बस्ती से बाहर निकलना शुरू किया, उस इलाके में भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने पुलिस की टीम पर पथराव करना शुरू कर दिया। हमला तब तक जारी रहा जब तक कि पुलिस आरोपी को इलाके से बाहर निकालने में कामयाब नहीं हो गई।ईरानी बस्ती में पहुले भी पुलिस पर हो चुका है हमलायह पहली बार नहीं है जब ईरानी बस्ती के स्थानीय लोगों ने पुलिस पर हमला किया है। अप्रैल 2017 में भी 25 लोगों की भीड़ ने पुलिसकर्मियों की एक टीम पर हमला किया था। एक पुलिसकर्मी पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने की कोशिश भी की गई थी। तब पुलिस एक चेन स्नैचर को पकड़ने के लिए ईरानी बस्ती में गई थी।


from https://ift.tt/Lu0QoOB

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन