Posts

गोद में बच्चा लेकर शादीशुदा प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी महिला, बोली- साथ लेकर जाऊंगी

Image
लक्ष्मी नारायण शर्मा, झांसी: टोडी फतेहपुर थानाक्षेत्र के ग्राम रेवन में एक महिला अपने बच्चे को लेकर प्रेमी के घर पहुंच गई और तीन दिनों तक घर के बाहर डेरा डाले रखा। बात धीरे-धीरे पूरे गांव में फैल गई और लोगों का मजमा लगा रहा। महिला ने दावा किया है कि वह पहले से शादीशुदा था। युवक उसे भगा ले आया और पत्नी की तरह साथ रखा, उसके साथ काफी समय से उसके प्रेम-संबंध है। युवक की लगभग दो साल पहले शादी हुई है। मामला पुलिस तक पहुंच गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला का आरोप है कि यहां रहने वाले लड़के से उसका प्रेम संबंध है। युवक की शादी के बाद भी संबंध कायम रहा। युवक उसे भागकर ले आया था और उसके साथ वह गुरसरांय में रहने लगी और उसने एक बच्चे को जन्म दिया। महिला के आरोप के अनुसार 15 जुलाई को युवक रेवन गांव जाने की बात कहकर निकला था, उसके बाद लौटकर नहीं आया। जब वह उसकी तलाश में रेवन पहुंची तो पता चला कि वह घर में नहीं है। दो साल पहले कर ली दूसरी शादी युवक ने लगभग दो साल पहले किसी दूसरी महिला से शादी कर ली है। महिला ने कहा कि वह युवक को अपने साथ लेकर जाएगी। दूसरी ओर गांव में रह रही युवक की प...

जयपुर में पकड़ा गया शातिर दिमाग वाला बलवीर, लोग खुद दे देते थे इसे अपनी कार की चाभी, फिर होता असली 'कांड'

Image
जयपुर: आजकल डिजिटल मीडिया का जमाना है। ज्यादातर काम ऑनलाइन मोड पर होने लगे हैं। यानी कोई भी चीज खरीदनी या बेचनी हो तो सोशल मीडिया प्लेटफार्म भी एक बड़ा जरिया बन जाता है। यहां तक कि 'सपनों का आशियाना' घर खरीदने के लिए भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म का सहारा लिया जाता है। खाने पीने और आम उपयोग में आने वाली सभी चीजों सहित अन्य चीजों की खरीद के लिए विभिन्न एप आ गए हैं, जिसके जरिए लोग शॉपिंग करते हैं। एक एप है OLX जो खरीदने बेचने के उत्पादों के विज्ञापन मुफ्त में करता है। इस एप को लोगों ने ठगी का जरिया बना लिया है। कार बेचने का विज्ञापन देना पड़ा महंगा की एक महिला को ओएलएक्स पर अपनी गाड़ी बेचने का विज्ञापन देना महंगा पड़ गया। कुछ दिन पहले एयरपोर्ट के पास सिद्धार्थ नगर निवासी महिला ने अपनी वैगन आर कार बेचने के लिए कार की फोटो और डिटेल ओएलएक्स पर पोस्ट की थी। गाड़ी उनके पति के नाम से थी। दिए गए मोबाइल नंबर पर एक व्यक्ति ने संपर्क किया और कार खरीदने की इच्छा जाहिर की। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि खरीदने से पहले वह कार चलाकर देखना चाहता है। इस पर महिला ने हामी भर दी। बाद में जो हुआ उस...

अंग्रेजों अब कहां गई खेल भावना? लानत है बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, हमारे ऋषभ पंत के खिलाफ ऐसा 'डर्टी गेम'

Image
नई दिल्ली: भारतीय इतिहास इस बात का गवाह है कि अंग्रेज किसी के सगे नहीं होते...खासकर हम भारतीयों के। इतिहास में जुल्म ढाया तो आज भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। इंग्लैंड के कप्तान और गेंदबाजों ने मैनचेस्टर टेस्ट के दूसरे दिन जो हरकत की है उसे देखकर हर किसी भारतीय को गुस्सा आएगा। बेन स्टोक्स समेत जोफ्रा आर्चर ने भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज , जो कि पहले से ही चोटिल थे, उन्हें और चोटिल करने की कोशिश की। अब पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी कहां गए? उनकी खेल भावना कहां गई? अब किसी का बयान क्यों नहीं आ रहा? पहले दिन ऋषभ पंत हुए थे गंभीर रूप से चोटिल भारत और इंग्लैंड के बीच 23 जुलाई से मैनचेस्टर में चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस टेस्ट के पहले दिन ऋषभ पंत के पैर पर बहुत जूर से क्रिस वोक्स की गेंद लगी थी। उनका पैर सूज गया था और खून भी आ रहा था। पंत पहले दिन 37 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। इसके बाद जब पंत की स्कैन्स की रिपोर्ट सामने आई तो पता चला कि उनको टो फ्रैक्चर हुआ है। ऐसा लग रहा था कि दूसरे दिन ऋषभ बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरेंगे। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। ऋषभ पंत चोटिल होने के बावजूद बल्लेब...

भारत से बातचीत के लिए गिड़गिड़ाए शहबाज, पाकिस्तान की खुशामद पर भारत क्यों नहीं दे रहा ध्यान, जानें धोखे का इतिहास

Image
इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत के साथ बातचीत की ख्वाहिश जताई है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि उनकी सरकार लंबित विवादित मुद्दों को सुलझाने के लिए भारत के साथ 'सार्थक बातचीत' के लिए तैयार है। की ओर से हालिया समय में, खासतौर से पहलगाम आतंकी हमले के बाद बार-बार भारत से बातचीत की अपील की गई है। दूसरी ओर भारत ने ऐसे 'प्रस्तावों' पर बहुत सतर्कता बरती है और पाकिस्तान के साथ बातचीत का रास्ता खोलने का कोई संकेत फिलहाल नहीं दिया है। इसकी एक अहम वजह पाकिस्तान का पुराना रवैया है। ने बुधवार को इस्लामाबाद में ब्रिटिश उच्चायुक्त जेन मैरियट के साथ एक बैठक के दौरान भारत-पाक तनाव पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने दोहराया कि भारत के साथ बातचीत के लिए पाकिस्तान तैयार है। उनकी सरकार ने कभी भी बातचीत से पीछे हटने की रणनीति नहीं अपनाई है। दूसरी ओर भारत आक्रामक रवैया अपना रहा है। भारत को पाकिस्तान की नीयत पर शक पाकिस्तान के पीएम और कई मंत्री पहलगाम और के बाद ये कह चुके हैं कि वह भारत से बात करना चाहते हैं। दुनिया के अलग-अलग मचों से यह बात कही गई है लेकिन भारत वार्त...

'मैं माफी नहीं मांगूंगा', भाई वीरेंद्र अड़े तो विजय सिन्हा बोले- 'यह इनके 90 वाले जंगलराज और गुंडाराज वाली आदत'

Image
पटना: में बुधवार को भारी हंगामा हो गया। ने आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग कर दिया, जिसके बाद स्पीकर नंदकिशोर यादव ने साफ शब्दों में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से कहा कि भाई वीरेंद्र से माफी मंगवाएं, तभी सदन चलेगा। इस विवाद में जब डेप्युटी स्पीकर विजय सिन्हा ने बोलना शुरू किया तो स्पीकर नंदकिशोर यादव ने उन्हें भी डांटकर चुप करा दिया। कहा कि आप सदन चला रहे हैं या मैं। भाई वीरेंद्र ने माफी नहीं मांगी तो स्पीकर अपनी सीट से उठकर चले गए। भाई वीरेंद्र ने माफी मांगने से किया मना राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक भाई वीरेंद्र ने माफी मांगने से साफ शब्दों में मना कर दिया है। सदन के बाहर आने के बाद भाई वीरेंद्र ने कहा, 'सदन किसी की बपौती नहीं है। मैं अपने बयान पर अभी भी कायम हूं। मैंने कोई गलत काम किया ही नहीं, इसलिए माफी क्यूं मांगूं।' 90 के दशक वाला गुंडाराज लाना चाहते हैं: विजय कुमार सिन्हा सदन से बाहर आने के बाद ने कहा कि नेताप्रतिपक्ष को बोलने का मौका मिला। लंबे समय तक बोले। हमारे मुख्यमंत्री जी ने बड़े ही प्रेम से समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही के दो दिन बचे...

रातोंरात ₹24,53,29,28,20,000 की कमाई! 3 दिन में हिल सकती है एलन मस्क की कुर्सी

Image
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कुर्सी खतरे में है। उनकी नेटवर्थ में इस साल 59.4 अरब डॉलर की गिरावट आई है। इसके बावजूद वह 373 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे बड़े रईस की कुर्सी पर बैठे हुए हैं। लेकिन जल्दी ही यह स्थिति बदल सकती है। इसकी वजह यह है कि लैरी एलिसन की नेटवर्थ तेजी से बढ़ रही है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक सॉफ्टवेयर कंपनी ओरेकल के फाउंडर एलिसन की नेटवर्थ में मंगलवार को 28.4 अरब डॉलर (करीब ₹24,53,29,28,20,000) की तेजी आई। इसके साथ ही उनकी नेटवर्थ 289 अरब डॉलर पहुंच गई है। अगर इसी रफ्तार से उनकी नेटवर्थ बढ़ती रही तो वह तीन दिन में मस्क को पछाड़ सकते हैं।मस्क और एलिसन की नेटवर्थ में अभी 84 अरब डॉलर का अंतर है। इस साल एलिसन की नेटवर्थ 96.8 अरब डॉलर बढ़ी है। 80 साल के एलिसन की दिग्गज टेक कंपनी ओरेकल में करीब 40 फीसदी हिस्सेदारी है। करीब 37 साल तक कंपनी की कमान संभालने के बाद उन्होंने 2014 में सीईओ का पद छोड़ दिया था। साथ ही वह दिसंबर 2018 से अगस्त 2022 तक टेस्ला के बोर्ड में भी रहे थे। एलिसन ने 2012 में हवाई द्वीप में एक आइलैंड 300 मिलियन ...

2 दशक तक आसमान में बादशाहत, हर युद्ध में कमाल... सितंबर में विदा होगा मिग-21.. पैंथर से 'उड़ता ताबूत' की कहानी

Image
नई दिल्ली: हिंदुस्तान के आसमान में 60 और 70 के दशक में अपनी बादशाहत कायम रखने वाला फाइटर जेट सिंतबर में रिटायर हो रहा है। पैंथर्स के नाम से मशहूर 23 स्क्वाड्रन ने भारत के हर छोटे-बड़े युद्ध में हिस्सा लिया। 60 वर्षों से अधिक समय तक भारतीय वायुसेना का हिस्सा रहने के बाद इसे अब 19 सितंबर को चंडीगढ़ एयरबेस पर एक समारोह में विदाई दे दी जाएगी। जानते हैं 1963 में भारतीय वायुसेना में शामिल होने के बाद कैसा रहा मिग-21 का सफर...मिग-21 लड़ाकू विमान का इतिहास मिला-जुला रहा। इस फाइटर जेट को भारत ने सोवियत संघ से खरीदा था। इसके बाद इसे 1963 में भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया। भारतीय वायुसेना में शामिल होने के बाद हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने इसके कई विमान भारत में बनाए। 1960 और 70 के दशक में मिग-21 स्क्वाड्रन की आकाश में मौजूदगी से उस समय भारतीय वायुसेना को रणनीतिक बढ़त मिली। 1965 में पाकिस्तान के साथ युद्ध, 1971 में बांग्लादेश की मुक्ति, 1999 में कारगिल युद्ध और 2019 में बालाकोट स्ट्राइक में मिग-21 का अहम योगदान रहा। अभी चल रहे ऑपरेशन सिंदूर में भी मिग-21 स्क्वाड्रन अलर्ट मोड में है। ह...

तालिबान की खुशामद को मजबूर हुआ पाकिस्‍तान, हक्कानी से मिलने दौड़े-दौड़े काबुल पहुंचे मुनीर के करीबी नकवी, मांगी मदद

Image
काबुल : पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने अफगानिस्तान की तालिबान सरकार से कई मुद्दों पर सहयोग मांगा है। खासतौर से उन गुटों पर कार्रवाई के लिए पाकिस्तान ने तालिबान से मदद मांगी है, जो अफगान सीमा के पास सक्रिय हैं। इसके लिए रविवार को असीम मुनीर के करीबी मोहसिन नकवी काबुल पहुंचे हैं। काबुल में नकवी ने अफगानी गृह मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी के साथ बैठक की है। की ओर से हालिया हफ्तों तक अफगानिस्तान को सैन्य कार्रवाई का डर दिखाया जा रहा था। हालांकि अब पाक सरकार और सेना नरम पड़ी है और अफगानिस्तान से बात करने पर आगे बढ़ रही है।पाक मीडिया के मुताबिक, मोहसिन नकवी ने रविवार को की एक दिवसीय यात्रा के दौरान अफगानिस्तान की अतालिबान सरकार को अशांति और अस्थिरता पैदा करने वाले आतंकवादी समूहों से मिलकर लड़ने का प्रस्ताव दिया। नकवी ने अफगानिस्तान के साथ संबंधों को फिर से स्थापित करने और आतंकवाद के मुद्दे को सुलझाने के लिए प्रयास पर जोर दिया है। टीटीपी की सक्रियता पर बातचीत मोहसिन नकवी ने सिराजुद्दीन हक्कानी के साथ बातचीत में अफगनिस्तान में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और दूसरे पाकिस्तान विरोध...

ग्रे मार्केट में धूम मचा रहा यह IPO, खुलने से पहले ही आसमान पर पहुंचा भाव, लिस्टिंग पर जबरदस्त मुनाफे के संकेत

Image
नई दिल्ली: इन दिनों आईपीओ की बाढ़ आई हुई है। अगले हफ्ते भी 10 नए आईपीओ खुलेंगे। इन्हीं में एक आईपीओ ऐसा है जिसने मचाई हुई है। इसका (जीएमपी) आसमान पर पहुंच गया है। इसका नाम मोनार्क सर्वेयर्स एंड इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स लिमिटेड (Monarch Surveyors & Engineering Consultants Ltd) है। जीएमपी के मुताबिक यह आईपीओ लिस्टिंग पर निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा दे सकता है।मोनार्क सर्वेयर्स का आईपीओ 22 जुलाई से खुलेगा। इसमें 24 जुलाई तक बोली लगा सकेंगे। यह एसएमई सेगमेंट का आईपीओ है। इसका इश्यू साइज 93.75 करोड़ रुपये है। कंपनी 37.50 लाख नए शेयर जारी करेगी। कोई भी शेयर ओएफएस के तहत जारी नहीं किया जाएगा। क्या है प्राइस बैंड? इसकी फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है। वहीं प्राइस बैंड 237 से 250 रुपये के बीच है। एक लॉट में 600 शेयर हैं। को दो लॉट बुक कराने होंगे। इसके लिए उसे 3 लाख रुपये निवेश करने होंगे। यह आईपीओ में 29 जुलाई को लिस्ट हो सकता है। क्या है जीएमपी? ग्रे मार्केट में इस आईपीओ को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। 250 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर इसकी जीएमपी संडे दोपहर 12 बजे 135 रुपये था। यानी यह आ...

ज्यादा देर नहीं टिकेगी खुशी! कोडी रोड्स के जीवन में ग्रहण बनेगा ये रेसलर

Image
नई दिल्ली: यूनिवर्स समरस्लैम 2025 में एक धमाकेदार मुकाबले का गवाह बनने के लिए तैयार है, जहां कोडी रोड्स और जॉन सीना अनडिस्प्यूटेड टाइटल के लिए भिड़ेंगे। स्मैकडाउन के एक हालिया एपिसोड में कोडी रोड्स ने जॉन सीना को टेबल पर पटक कर उन्हें समरस्लैम के कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने के लिए मजबूर कर दिया। इस मुकाबले में एक शर्त भी जोड़ा गया है। यह एक स्ट्रीट फाइट होगी, जिसका अर्थ है कि इसमें कोई नियम नहीं होगा और दोनों रेसलर अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए किसी भी चीज का उपयोग कर सकते हैं।जॉन सीना अपने करियर के अंत के करीब हैं और यह कोडी रोड्स के लिए उन्हें हराकर प्रतिष्ठित खिताब जीतने का एक सुनहरा अवसर है। यदि कोडी रोड्स इस मैच को जीतने में सफल होते हैं, तो यह उनके करियर की सबसे बड़ी जीत होगी। सैथ रॉलिंस की संभावित वापसी और MIT कैश-इन समरस्लैम को लेकर एक और दिलचस्प अटकल सामने आ रही है। ऐसी संभावना है कि सैथ रॉलिंस, जो वर्तमान में से अनुपस्थित हैं, रोड्स के सीना को हराने के तुरंत बाद उनसे टाइटल छीन सकते हैं। सैथ रॉलिंस को सैटरडे नाइट्स मेन इवेंट में एलए नाइट के खिलाफ एक स्प्रिंगबोर्ड मून्सॉल्ट क...

राजस्थान के 'सिंघम' का पड़ेगा चाबुक, अब इन 25 अपराधियों की खैर नहीं! जानिए ADG दिनेश का नया प्लान

Image
जयपुर: में गैंगस्टर्स और फरार अपराधी को लेकर पुलिस एक्टिव हो गई है। अब इन अपराधियों की खैर नहीं होगी। इसको लेकर राजस्थान के 'सिंघम' कहे जाने वाले अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक क्राइम ने नया एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। इस प्लान के तहत अब पुलिस राज्य स्तर पर बनाई गई 25 मोस्ट वांटेड अपराधियों की धर पकड़ करेगी। यह सूची प्रदेश के एसपी से लेकर एटीएस के पुलिस अधिकारियों को भेज कर निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए उन्हें मासिक रिपोर्ट भी भिजवाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के 25 मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची बनाई प्रदेश में बढ़ते अपराध के ग्राफ पर लगाम लगाने के लिए शुरू से काफी अलर्ट हैं। इसको लेकर उन्होंने राज्य स्तर पर 25 सर्वाधिक सक्रिय वांछित अपराधियों की एक नई सूची जारी की है। इस सूची में 12 नए अपराधियों को भी शामिल किया गया है। इन पर लाखों रुपये का इनाम घोषित हैं। एडीजी दिनेश ने बताया कि सूची में जारी 25 अपराधी समाज के लिए बड़ा खतरा हैं। इनकी गिरफ्तारी करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि इन अपराधियों के संबंध में अगर कोई सूचना है, तो बेहिचक होकर पुलि...

उन्होंने गिरगिट की तरह बदले रंग...फडणवीस-उद्धव की मुलाकात के बीच शिंदे ने 2019 का जिक्र करके रगड़ा नमक, जानें

Image
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और के नजदीक आने की चर्चाओं के बीच शिवसेना प्रमुख और उप मुख्यमंत्री ने बड़ा हमला बोला है। शुक्रवार को शिंदे ने पर चुन-चुनकर हमला बोला। शिंदे ने 2019 की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने (उद्धव ठाकरे) ने गिरगिट की तरह रंग बदले। शिंदे ने यह हमला ऐसे वक्त पर बोला है जब एक दिन पूर्व ही फडणवीस और उद्धव ठाकरे मिले थे। एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने 2019 में अपने सहयोगी (बीजेपी) को धोखा दिया था। शिंदे ने कहा उन्होंने फडणवीस को भी धोखा दिया। मेरी पहल पर मिला था मेयर का पद शिंदे ने ठाकरे का नाम लिए बिना कहा कि 2019 के विधानसभा चुनावों में अविभाजित शिवसेना और भाजपा के गठबंधन द्वारा बहुमत बरकरार रखने के बाद फडणवीस ने 40-50 कॉल किए थे। लेकिन शिंदे ने कहा कि भाजपा नेता के कॉल का (ठाकरे की ओर से) कोई जवाब नहीं आया था। शिंदे ने बीजेपी से गठबंधन तोड़ने के बाद ठाकरे द्वारा कांग्रेस से हाथ मिलाने की ओर इशारा करते हुए कहा कि महाराष्ट्र ने कभी किसी गिरगिट को इतनी तेज़ी से रंग बदलते...

क्या आप भी ढूंढ रहे हैं ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब? चीनी गिरोह के बिछाए जाल से सावधान..हो जाएगा करियर बर्बाद

Image
क्या आप भी घर बैठे ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब करना चाहते हैं? तो सावधान हो जाएं। चीन में बैठे गिरोह ने इंटरनेट की दुनिया में ऐसा जाल बिछा रखा है, जिसमें एक बार फंसे तो फिर निकलना मुश्किल हो जाएगा। यूपी के लखनऊ में ऐसे ही एक बड़े साइबर ग‍िरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुल‍िस ने जब चीजें खंगाली तो पता चला क‍ि पूरा नेटवर्क चीन से ऑपरेट हो रहा है। चीन में बैठे का गिरोह की नजरें भारत के कई शहरों पर हैं। खासतौर से यूपी-बिहार के युवाओं उन युवाओं पर जो कम समय में घर बैठे ज्यादा पैसा कमाने का सपना देखते हैं। देशभर में ऐसे युवाओं की कमी नहीं है जो की तलाश में रहते हैं। कुछ को अपनी जरूरतें पूरी करनी होती हैं तो कुछ को अपने शौक। बस ऐसे ही युवा चीनी गिरोह के रडार पर रहते हैं। चीन के गिरोह इन पर नजर रखते और कम समय में ज्यादा पैसा कमाने का झांसा देकर फंसा लेते। यूपी साइबर टीम की बड़ी कामयाबी यूपी के लखनऊ में साइबर क्राइम पुलिस को यह बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस की तफ्तीश में यह बात भी सामने आई कि चीनी गिरोह की निगाहें खासतौर से 19 से 22 साल के युवाओं को तलाशती हैं। इस उम्र में युवा अपनी पढ़ाई के साथ खर्च चलान...

गाज‍ियाबाद में हनीट्रैप में फंसा रिटायर्ड डीएसपी, गंवा बैठा साढ़े पांच लाख रुपये, केस दर्ज

Image
गाजियाबाद: इंदिरापुरम निवासी सेवानिवृत्त डीएसपी ने क्षेत्र के ही रहने वाले दंपती और उनकी बेटी पर हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोपियों पर उनके खिलाफ कोर्ट में पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराने और 5.50 लाख रुपये उधार लेकर धोखाधड़ी करने का भी आरोप लगाया है।सेवानिवृत्त डीएसपी ने कोर्ट के आदेश पर में केस दर्ज कराया है। सेवानिवृत्त डीएसपी ने बताया कि क्षेत्र में ही रहने वाले दंपति से उनकी पुरानी पहचान थी। आरोप है कि दंपती ने में दो लाख रुपये उधार लिए थे। कुछ समय बाद वापस कर दिए। इसके बाद मकान खरीदने के नाम पर 70 लाख रुपये की मांग की। उन्होंने गांव की जमीन बिकने से मिले 5.50 लाख रुपये दंपती को दे दिए। आरोप है कि इसी दौरान दंपती की बेटी ने कॉल कर उनको अपना नंबर सेव कराया और बात करने के लिए कहा। वॉट्सऐप पर दंपति की बेटी ने आपत्तिजनक मेसेज भी किए। वह अपने फोटो भी भेजती रही और उनसे आपत्तिजनक विडियो भेजने के लिए भी कहा। इस बात पर उन्होंने युवती को डांट दिया। आरोप है कि इसके बाद जब उन्होंने अपनी उधार दी हुई रकम वापस मांगी तो दंपति ने उनके खिलाफ थाने में शिकायत द...

कचरे की 6 कैटेगिरी फिर उससे कमाई, 3 शिफ्ट में दिन-रात काम करते सफाई मित्र... यूं ही नहीं आठवीं बार नंबर एक बना इंदौर

Image
इंदौर: मध्य प्रदेश का इंदौर शहर लगातार आठवीं बार घोषित किया गया है। 2016 में स्वच्छता सर्वे शुरू होने के बाद से इंदौर ने भारत की क्लीनेस्ट सिटी नंबर एक स्थान प्राप्त किया है। इंदौर नगर निगम डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, कचरे को छह श्रेणियों में अलग करने, बायो-सीएनजी संयंत्र चलाने और सीवेज के पानी को दोबारा इस्तेमाल करने जैसे उपायों से कचरा प्रबंधन करता है। प्रतिदिन निकलता है 1900 टन कचरा इंदौर शहर, जिसे मध्य प्रदेश की वाणिज्यिक राजधानी भी कहा जाता है, की आबादी लगभग 35 लाख है। यहां से प्रतिदिन 1900 टन कचरा निकलता है। शहर में रोजाना 1200 टन सूखा कचरा और 700 टन गीला कचरा निकलता है। इंदौर नगर निगम ने 2015 में दो वार्डों में पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर डोर-टू-डोर (घर-घर जाकर) कचरा संग्रह करना शुरू किया था। 2016 के अंत तक नगर निगम ने डोर-टू-डोरके शत-प्रतिशत आंकड़े को छू लिया था। कचरे के लिए बनी हैं 6 कैटेगिरी जहां एक ओर देश में अधिकांश स्थानों पर वहां के कचरे को दो श्रेणियों (गीले और सूखे कचरे) में अलग किया जाता है, वहीं इंदौर में कचरे को एक कलेक्शन पॉइन्ट पर छह श्रेणियों में अलग किया जाता है...

जिस गांव में चलता है किंग कोबरा का राज, वहां सांपों के 'मुंह में हाथ' दे रहा ये शख्स

Image
..दक्षिण भारत वेस्टर्न घाट में बसा एक छोटा सा सुंदर गांव। महज 3 वर्ग किलोमीटर में फैले कर्नाटक के इस गांव की आबादी बमुश्किल 600 ही है। लेकिन पूरी दुनिया में यह पहचान बना चुका है। जानते हैं क्यों? किंग कोबरा, जी हां यहां इतने ज्यादा किंग कोबरा हैं कि इसे भारत में (Snake Capital of India) भी कहा जाता है।यहांका राज चलता है। मगर एक शख्स है जो किंग कोबरा के घर में रहते हुए उन्हीं के परिवार का एक सदस्य सा बन गया है। साहस इतना कि जिन किंग कोबरा को सपने में देखकर भी शरीर कांप उठता है, यह शख्स उनके शरीर में माइक्रोचिप फिट करने में लगा हुआ है। अजय वी. गिरी महज 15 साल के थे, जब उन्होंने खतरनाक सांपों का रेस्क्यू करने की जिम्मेदारी उठा ली। अभी वह (ARRS) में फील्ड डायरेक्टर हैं। करने के साथ वह सांपों और इंसानों के बीच डर के माहौल को भी कम करने में लगे हैं। पहले ही प्रोजेक्ट में किंग कोबरा से सामना अजय 2009 में ARRS से जुड़ गए और अपने सपने को पूरा करने में लग गए। अपने पहले ही प्रोजेक्ट में उन्हें किंग कोबरा के शरीर में एक चिप साइज का ट्रांसमीटर लगाना था। इस ट्रांसमीटर का उद्देश्य किंग कोबरा की ला...

आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, भड़काऊ भाषण केस को दिल्‍ली ट्रांसफर करने की याचिका खार‍िज

Image
रामपुर: समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्‍ठ नेता आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी वह याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश में लंबित 2007 के भड़काऊ भाषण मामले की सुनवाई दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग की थी। उनके वकील ने सबूतों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। हालांकि इससे पहले आजम खान के खिलाफ चल रहे 27 मामलों के एक साथ ट्रायल को मंजूरी मिल गई थी। को डूंगरपुर प्रकरण से जुड़े एक मुकदमे में 10 साल की सजा सुनाई गई है। आजम खान ने अपनी याचिका में उत्तर प्रदेश में लंबित 2007 के भड़काऊ भाषण मामले की सुनवाई को दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग की थी।सपा नेता आजम खान के वकील ने में अपनी दलील पेश करते हुए सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। वकील की दलील है कि कथित भड़काऊ भाषण की फाइल रिकॉर्ड में वीडियो क्लिप के रूप में पेश की गई, लेकिन बाद में छेड़छाड़ करके उसे ऑडियो फाइल में बदल दिया गया।इससे पहले अदालत ने आजम खान के खिलाफ चल रहे 27 मामलों के एक साथ ट्रायल को मंजूरी दे दी थी। आजम खान ने सेशन कोर्ट में रिवीजन एप्लीकेशन दाखिल की थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर...

नक्सलियों के गढ़ में सीपियों को बना डाला 'सोना', इंजीनियरिंग छोड़ बने किसान..मोती की खेती से 32 लाख की कमाई

Image
रांची। अक्सर हम समुद्र से ही मोती मिलने की बात सुना करते थे। लेकिन झारखंड के किसान मीठे पानी से भी मोती हासिल कर रहे हैं। राज्य और केंद्र सरकार के संयुक्त प्रयास से यहां किसानों को सीपियों को 'सोने' में बदलने की खास ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके जरिए मीठे पानी में भी मोती की खेती संभव हो पा रही है। यही नहीं किसानों को इससे 10 गुना ज्यादा रिटर्न मिल रहा है। राज्य सरकार और केंद्र इस विशिष्ट क्षेत्र को ग्रामीण युवाओं और बनाने के लिए व्यापक ट्रेनिंग प्रोग्राम और बुनियादी ढांचे का विकास कर रहे हैं। दरअसल इस बदलाव के पीछे केंद्र सरकार की (PMMSY) प्रमुख आधार बनी। इस योजना के तहत हजारीबाग में 22 करोड़ रुपये के निवेश से मोती उत्पादन क्लस्टर विकसित किया गया। इसी योजना का फायदा उठाते हुए NIT जमशेदपुर के मैकेनिकल इंजीनियर बुधन सिंह पूर्ति मोती की खेती से लाखों कमा रहे हैं। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू हुई योजना साल 2019-20 में इसे एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया था। अब यह राज्य के किसानों और युवाओं को कौशल विकास के तहत ट्रेनिंग देने का प्रमुख ट्रेनिंग सेंटर बन गया है। यहां ...

हरियाणा के नूंह में ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा कल, बिट्टू बजरंगी भी होना चाहता है शामिल, हाईकोर्ट से मांगी अनुमति

Image
नूंह: सावन माह की शुरुआत के साथ ही धार्मिक आयोजनों का सिलसिला भी तेज हो गया है। 14 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है और इसी दिन हरियाणा के नूंह जिले में ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क हैं। सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी और भारी पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही भारी वाहनों के लिए विशेष एडवाइजरी भी जारी की गई है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचा जा सके। इस बीच दो साल पहले नूंह में हुई हिंसा के आरोपी ने भी इस यात्रा में शामिल होने की अनुमति मांगी है। बिट्टू बजरंगी ने HC से मांगी यात्रा में शामिल होने की अनुमति ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा में शामिल होकर पूजा-अर्चना करने के लिए नूंह हिंसा के आरोपी राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर कर अनुमति मांगी है। इसके अलावा नूंह पुलिस अधीक्षक को भी पत्र भेजकर शोभायात्रा में शामिल होने की अनुमति मांगी है। हालांकि अभी तक अनुमति नहीं दी गई है। इधर एसपी राजेश कुमार ने साफ कर दिया है कि धार्मिक यात्रा में ऐसे किसी भ...

लोगन पॉल पर WWE मेहरबान, चुपचाप के साइन लिया ये खास ऑफर

Image
नई दिल्ली: ने एक बड़ा समझौता किया है। इसकी घोषणा स्मैकडाउन में की गई। ने स्मैकडाउन में घोषणा की कि उनका पॉडकास्ट अब कंपनी के साथ एक दीर्घकालिक समझौते का हिस्सा है। लोगन पॉल न केवल एक पहलवान हैं, बल्कि Impaulsive के साथ कंपनी की पॉडकास्ट टीम का भी हिस्सा हैं। पहले कई सुपरस्टार्स पॉडकास्ट पर आ चुके हैं। उन्होंने कई दिलचस्प कहानियां बताई हैं। उम्मीद है कि यह सिलसिला जारी रहेगा। आने वाले दिनों में WWE सुपरस्टार्स की और कहानियां सुनने को मिलेंगी और वे पॉडकास्ट में दिखाई देंगे।WWE ने पहले भी कई पॉडकास्ट समझौते किए हैं। कंपनी के अंडरटेकर के "Six Feet Under" पॉडकास्ट, कोडी रोड्स के "What Do You Want To Talk About?" पॉडकास्ट और स्टैफनी मैकमोहन के "What's Your Story?" शो के साथ भी समझौते हैं।लोगन पॉल ने स्मैकडाउन में जैली रॉल को बाधित करने के बाद यह खबर दी। उन्हें विस्तार से बताने का मौका नहीं मिला, क्योंकि इसके तुरंत बाद शो में हंगामा हो गया। यह देखना बाकी है कि ट्रिपल एच और उनकी टीम भविष्य में लोगन पॉल को कैसे बुक करते हैं।लोगन पॉल सिर्फ एक रेसलर ही नहीं हैं...