Posts

Fact Check: सलमान खान और अनंत अंबानी भी महाकुंभ पहुंचे? चौंका देगी वायरल वीडियो की सच्चाई

Image
नई दिल्ली: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन हुए हादसे के बाद सुरक्षा से जुड़े इंतजामों में बड़े बदलाव किए गए हैं। प्रशासन ने सभी VVIP पास रद्द कर दिए हैं और पूरे महाकुंभ क्षेत्र को नो-व्हीकल जोन घोषित कर दिया है। घाटों पर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रास्तों को एकतरफ़ा कर दिया गया है, ताकि किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो। इस बीच सोशल मीडिया पर महाकुंभ से जुड़ी कुछ फर्जी खबरें और वीडियो भी शेयर किए जा रहे हैं।एक्स (ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि सलमान खान और अनंत अंबानी भी महाकुंभ में पहुंचे हैं। सजग टीम ने इस वीडियो की पड़ताल की और पाया कि ये दावा झूठा है। वीडियो को लेकर क्या है दावा? एक्स पर इस वीडियो को शेयर करते हुए केशव शर्मा नाम के एक्स हैंडल से लिखा गया है, 'अनंत अंबानी के साथ सलमान खान भी आए महाकुंभ में डुबकी लगाने।' एक और एक्स हैंडल बलबीर सिंह नरवाल ने वीडियो को पोस्ट करते हुए लि...

प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: डुबकी लगाने वालों का पल-पल अपडेट पर मौत का आंकड़ा देने में लगा दिए 17 घंटे

Image
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2025 के दौरान मौनी अमावस्या स्नान से पहले संगम पर भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कई घायल हुए। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद शुरू हुआ तरह-तरह की सूचनाओं का दौर। लोग जानना चाहते थे कि भगदड़ में कितने लोग घायल हैं, कितनों की मौत हो गई है? लेकिन किसी को कोई जवाब नहीं मिल रहा था। पूरा प्रशासनिक अमला चुप्पी साधे रहा। प्रयागराज से लखनऊ तक कोई ये कन्फर्म नहीं कर पा रहा था कि घायल कितने हैं, कितने लोगों की जान चली गई है। आखिरकार हादसे के करीब 17 घंटे बाद बुधवार देर शाम को मेला अधिकारी विजय किरण आनंद और डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि लगभग 90 घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, इनमें से 30 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई है। अब सवाल ये है कि वो कुंभ मेला क्षेत्र जहां प्रशासन संगम में डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार अपडेट दे रहा है। वहां इतने बड़े हादसे में मौत और घायलों का आंकड़ा देने में 17 घंटे क्यों लग गए? देर रात जब हादसा हुआ तो पूरे संगम क्षेत्र में एंबुलेंस के सायरन गूंजने लगे। भारी भीड़ में लोग बदहवास से खुद की जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते रहे। जिधर नजर दौड़ाइ...

'पायलट साहब बड़े नेता थे, किरोड़ी को फिर क्यों याद आई वो कहानी

Image
जयपुर: मंत्री किरोड़ी लाल मीणा लगातार सियासी बयान बाजी के कारण काफी चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है। इसमें किरोड़ी लाल यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि 'जब मैं लोकसभा चुनाव में राजेश पायलट के सामने लड़ा, तो पायलट साहब उस समय बड़े नेता थे, इसलिए मैं उनके सामने नहीं टिक पाया।' दरअसल, किरोड़ी लाल मीणा लालसोट में बीते दिनों व्यापार संघ के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उसका यह वीड़ियो अब सामने आया है, जो सियासत में चर्चा का विषय बना हुआ है। 'पायलट साहब बड़े नेता थे, मैं उनके सामने टिक नहीं पाया' मंत्री किरोड़ी लाल मीणा एक के बाद एक बयानों के कारण काफी चर्चा में है। बीते दिनों उनके 'राजनीतिक वैराग्य' को लेकर दिए गए बयान से सियासी गलियारों में कई तरह के कयास लगाए गए। इस बीच उनका एक और बयान सामने आया है। इसमें वह राजेश पायलट की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि 'लोकसभा चुनाव में पायलट साहब उस समय बड़े नेता थे, तो उनके सामने मैं टिक नहीं पाया।' बता दें कि 1996 के लोकसभा चुनाव में दौसा सीट पर कांग्रेस की तरफ से राजे...

अपना किया भोगना पड़ेगा, 2027 में योगी आदित्यनाथ को नहीं जिताएंगे... महाकुंभ में बोले अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

Image
संजय पांडेय, प्रयागराज: आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित सनातन धर्म की चार प्रमुख पीठों में से एक उत्तराखंड स्थित ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती फिलहाल महाकुंभ में हैं। यहां सेक्टर-12 में उनकी धर्म संसद चल रही है, जिसमें गोरक्षा समेत सनातन धर्म और संस्कृति से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद प्रस्ताव भी पारित किए जा रहे हैं, जिन्हें परमादेश का नाम दिया गया है। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से सनातन धर्म के विभिन्न पहलुओं और महाकुंभ में उठे कुछ विवाद पर भी बात की। पेश है विस्तृत बातचीत के कुछ अंश। धर्म या सनातन धर्म क्या है? धर्म, मनुष्य के जीवन को स्वभाव के विपरीत ऊंचाई प्रदान करने के लिए प्रवर्तित हुआ है। मनुष्य का स्वभाव पानी की तरह है, जो नीचे की तरफ लुढ़कता है। ऊपर उठने के लिए प्रयास करना पड़ता है। वह जो प्रयास है, उसी का नाम धर्म है। जिसे सदा विद्यमान रहने के कारण सनातन कहते हैं। सनातन धर्म के उद्देश्य क्या हैं? मनुष्य को जीवन में नीचे जाने के लिए किसी प्रयास की जरूरत नहीं होती है, जबकि ऊंचा उठने के लिए प्रयास की जरूरत होती है। जब हम...

मुफ्त शिक्षा, मुफ्त बिजली, संजीवनी योजना.. दिल्लीवालों के लिए केजरीवाल की 15 गारंटी

Image
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। AAP प्रमुख और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल दोपहर 12 बजे मेनिफेस्टो जारी किया। अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि केजरीवाल की पक्की गारंटी होती है। बीजेपी की घोषणाएं जुमला होती है। केजरीवाल ने 15 गारंटी जारी की है। इस 'केजरीवाल की गारंटी' कहा गया है। पहली गारंटी रोजगार की है। दूसरी गारंटी महिला सम्मान योजना है। महिलाओं को 2100 रुपये महीने दिया जाएगा। तीसरी गारंटी संजीवनी योजना है। 60 साल से अधिक उम्र के लोगों के इलाज की गारंटी दी। चौथी गारंटी है पानी के गलत बिलों में सुधार की गारंटी। गलत बिलों को भरने की जरूरत नहीं होगी सभी बिल माफ हो जाएंगे। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सत्ता में आने पर छात्रों के लिए मुफ्त बस यात्रा और मेट्रो किराए में 50 प्रतिशत की छूट का वादा किया। दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होना है। चुनाव परिणाम 8 फरवरी को आएगा। केजरीवाल की 15 गारंटी क्या-क्या है? 1- केजरीवाल ने दिल्ली के युवाओं के लिए रोजगार की गारंटी दी। 2. महिला सम्मान योजना के तहत हर महिला को हर महीने...

गणतंत्र दिवस पर बाबासाहेब को याद, संविधान पर की चर्चा, CM योगी का विकसित भारत बनाने पर जोर

Image
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने देश के 76 वें पर लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर तिरंगा फहराया। इस मौके पर उन्‍होंने पूरे प्रदेशवासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी। सीएम ने कहा कि आज ही के दिन भारत ने अपना संविधान लागू करते हुए एक संप्रभु संपन्‍न लोकतांत्रिक गणतंत्र भारत के रूप में अपनी एक नई यात्रा को प्रारंभ करने का निर्णय लिया था। एक लंबे संघर्ष के बाद 15 अगस्‍त 1947 को देश आजाद हुआ। उन्‍होंने कहा कि भारत का संविधान हमें न्‍याय, समता और बंधुता के साथ जुड़ने की एक नई प्रेरणा देता है। उन्होंने इस मौके पर संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद किया। उनकी प्रेरणा से अगले 25 वर्षों में देश को प्रगति पथ पर आगे बढ़ाने की दिशा में बढ़ने का संकल्प जताया। योगी ने किया संविधान का जिक्र सीएम योगी ने संविधान का जिक्र करते हुए कहा कि हमें अपने संविधान पर गौरव की अनुभूति इस बात के लिए भी करनी चाहिए कि दुनिया के अंदर सबसे बड़ा लोकतंत्र होने का सौभाग्य हमारे देश को है। देश में बिना भेदभाव के प्रत्येक जाति, मजहब, संप्रदाय सबको समान अधिकार मिला है। पहले आम चुनाव से ही हर वयस्क म...

अद्भुत... प्रयागराज से 680 किलोमीटर दूर गाजियाबाद की शिप्रा सनसिटी सोसायटी में 15 -16 फरवरी होगा महाकुंभ स्नान

Image
इला श्रीवास्‍तव, गाजियाबाद: भोर में सूर्यदेव के दर्शन के साथ स्नान, भजन कीर्तन की धुन, शाम को भव्य गंगा आरती और भक्तिमय वातावरण, कुछ ऐसा ही नजारा होगा शिप्रा सनसिटी फेज वन में। जो श्रद्धालु किसी कारणवश में नहीं जा सके, वे में महाकुंभ स्नान कर सकेंगे। गाजियाबाद में पहली बार शिप्रा सनसिटी फेज 1 सोसायटी में 15 -16 फरवरी को दो दिवसीय महाकुंभ दिवस मनाया जाएगा। जो लोग महाकुंभ में जाने की इच्छा रखने के बावजूद किन्हीं कारण जाने में असमर्थ हैं या नहीं जा सके, वे सभी इस महाकुंभ में स्नान कर सकेंगे। सोसायटी से 3 अलग-अलग जत्थे प्रयागराज महाकुंभ जाकर वहां से जल लाएंगे, जो सनसिटी के स्विमिंग पूल में मिलाया जाएगा। इस तरह महाकुंभ महोत्सव की एक झलक की प्रस्तुति शिप्रा सनसिटी में भी आयोजित की जाएगी। तीन जत्थे महाकुंभ से लाएंगे पांच-पांच लीटर गंगाजल सोसायटी से तीन अलग-अलग जत्थे प्रयागराज महाकुंभ के लिए जाएंगे। पहला जत्था शुक्रवार को रवाना हुआ जिसमें 20 श्रद्धालु महाकुंभ स्नान करने के बाद अपने साथ पांच -पांच लीटर गंगाजल लाएंगे। इसके बाद दूसरे और तीसरे जत्थे में पचास -पचास श्रद्धालु जाकर गंगाजल लेकर आए...