'पायलट साहब बड़े नेता थे, किरोड़ी को फिर क्यों याद आई वो कहानी

जयपुर: मंत्री किरोड़ी लाल मीणा लगातार सियासी बयान बाजी के कारण काफी चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है। इसमें किरोड़ी लाल यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि 'जब मैं लोकसभा चुनाव में राजेश पायलट के सामने लड़ा, तो पायलट साहब उस समय बड़े नेता थे, इसलिए मैं उनके सामने नहीं टिक पाया।' दरअसल, किरोड़ी लाल मीणा लालसोट में बीते दिनों व्यापार संघ के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उसका यह वीड़ियो अब सामने आया है, जो सियासत में चर्चा का विषय बना हुआ है।

'पायलट साहब बड़े नेता थे, मैं उनके सामने टिक नहीं पाया'

मंत्री किरोड़ी लाल मीणा एक के बाद एक बयानों के कारण काफी चर्चा में है। बीते दिनों उनके 'राजनीतिक वैराग्य' को लेकर दिए गए बयान से सियासी गलियारों में कई तरह के कयास लगाए गए। इस बीच उनका एक और बयान सामने आया है। इसमें वह राजेश पायलट की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि 'लोकसभा चुनाव में पायलट साहब उस समय बड़े नेता थे, तो उनके सामने मैं टिक नहीं पाया।' बता दें कि 1996 के लोकसभा चुनाव में दौसा सीट पर कांग्रेस की तरफ से राजेश पायलट और बीजेपी की तरफ से किरोड़ी लाल मीणा आमने-सामने थे, जहां राजेश पायलट ने किरोड़ी लाल मीणा को चुनाव में हराया था।

विधानसभा चुनाव के सुनाए किस्से

इस दौरान किरोड़ी लाल मीणा ने कार्यक्रम में सहज भाव से अपने विधानसभा चुनाव के किस्से सुनाए। उन्होंने कहा कि 'आपने सुना होगा कि लोग कह रहे थे कि मैं हार रहा हूं, मैं तीसरे नंबर पर चल रहा हूं। जब मैंने भी यह सुना तो मुझे भी आश्चर्य हुआ। मैंने सोचा कहां कुप्रचार हो रहा है। जिसकी वजह से इस तरह की बातें हो रही है।' इस दौरान किरोड़ी ने कहा कि व्यापारी लोग अंतर मन से मेरे साथ हैं, क्योंकि व्यापारी हमेशा से ही कमल के फूल के साथ रहा है।

सचिन पायलट भी बाबा को दिखा चुके हैं अपना दम

बता दें कि स्व. राजेश पायलट की तरह सचिन पायलट भी कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं। जिस तरीके से किरोड़ी लाल ने राजेश पायलट का लोहा माना था। इसी तरह उनके बेटे सचिन पायलट ने भी किरोड़ी को अपना लोहा मनवाया है। पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भी किरोड़ी लाल मीणा ने अपना एड़ी से चोटी का जोर लगाया, लेकिन वह दोनों ही चुनावों में बीजेपी को जीत नहीं दिला सके। जबकि इस उपचुनाव में तो उनका छोटा भाई जगमोहन मीणा चुनावी मैदान में था। बता दें कि दौसा सीट को पायलट का गढ़ माना जाता है।


from https://ift.tt/HUQYlAM

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन