गणतंत्र दिवस पर बाबासाहेब को याद, संविधान पर की चर्चा, CM योगी का विकसित भारत बनाने पर जोर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने देश के 76 वें पर लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर तिरंगा फहराया। इस मौके पर उन्‍होंने पूरे प्रदेशवासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी। सीएम ने कहा कि आज ही के दिन भारत ने अपना संविधान लागू करते हुए एक संप्रभु संपन्‍न लोकतांत्रिक गणतंत्र भारत के रूप में अपनी एक नई यात्रा को प्रारंभ करने का निर्णय लिया था। एक लंबे संघर्ष के बाद 15 अगस्‍त 1947 को देश आजाद हुआ। उन्‍होंने कहा कि भारत का संविधान हमें न्‍याय, समता और बंधुता के साथ जुड़ने की एक नई प्रेरणा देता है। उन्होंने इस मौके पर संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद किया। उनकी प्रेरणा से अगले 25 वर्षों में देश को प्रगति पथ पर आगे बढ़ाने की दिशा में बढ़ने का संकल्प जताया।

योगी ने किया संविधान का जिक्र

सीएम योगी ने संविधान का जिक्र करते हुए कहा कि हमें अपने संविधान पर गौरव की अनुभूति इस बात के लिए भी करनी चाहिए कि दुनिया के अंदर सबसे बड़ा लोकतंत्र होने का सौभाग्य हमारे देश को है। देश में बिना भेदभाव के प्रत्येक जाति, मजहब, संप्रदाय सबको समान अधिकार मिला है। पहले आम चुनाव से ही हर वयस्क मतदाता को मताधिकार की ताकत प्राप्त हुई।सीएम योगी ने कहा कि दुनिया के अंदर आज के आधुनिक लोकतंत्र के रूप में वहां के लोगों में रंगभेद के आधार पर एक बड़े तबके को मताधिकार की ताकत नहीं प्राप्त हुई थी। यहां तक कि आधी आबादी यानी महिलाओं को भी उन देशों में यह ताकत बाद में मिली। वहीं, भारत अपने यहां पहले दिन से ही इसे लागू कर चुका था।

समानता में बाबासाहेब का योगदान

सीएम योगी ने समानता को लेकर बाबासाहेब के योगदान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह सब कुछ हुआ भारत माता के महान सपूत राष्ट्रनायक बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रयासों से। आज के अवसर पर भारत माता इस महान सपूत को मैं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम सब भारत के संविधान का सम्मान करते हुए भारतीय संविधान के मूल आदर्श से प्रेरणा लेते हुए देश के विकास, विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए काम करें।सीएम ने कहा कि जो जिस क्षेत्र में कार्य कर रहा है वह व्यक्ति अगर अपने कर्तव्यों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करेगा तो आने वाले समय में अगले 25 वर्ष का जो एक संकल्प पूरे देशवासियों को प्रधानमंत्री मोदी जी ने दिया है, इन 25 वर्षों में एक विकसित भारत हम सबके सामने होगा।

संविधान के अनुसार काम करने पर जोर

सीएम योगी आदित्यनाथ ने संविधान के अधिकार के साथ-साथ कर्तव्यों का जिक्र करते हुए इसके आधार पर काम करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमारा देश अपने संविधान को लागू करने की 75 वर्ष पूरा करके 76वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। स्वाभाविक रूप से हम सब के सामने जो एक लक्ष्य है कि विकसित भारत का निर्माण करना। विकसित भारत के निर्माण का मार्ग भी भारत के संविधान का अनुसरण करके ही हम कर सकते हैं।सीएम ने कहा कि भारत का संविधान हजारों वर्षों की उस विरासत का भी प्रतिनिधित्व करता है जिन पर हर भारतवासी गौरव करता है। संविधान की मूल प्रति में अंकित भारतीय धार्मिक चरित्रों का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि इन चित्रों के माध्यम से प्रत्येक भारतवासी को एक सूत्र में जोड़ने की यह एक नई प्रेरणा प्रदान करता है।

संवैधानिक दायरे में रहने की सीख

सीएम योगी ने कहा कि आज के इस अवसर पर जब हम भारत के संविधान के अवलोकन करते हैं तो भारतीय संस्कृति की गहराई और उसकी ऊंचाई का अंदाजा लगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि संविधान में भारत के प्रत्येक नागरिक के अधिकार हैं तो उसमें उनके कर्तव्य भी हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अगर संवैधानिक दायरे में रहकर के अपने अधिकारों की रक्षा की बात करता है, अपने कर्तव्यों के बारे में भी अहसास होना जरूरी है।सीएम योगी ने संविधान दिवस का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने वर्ष 2015 में बाबासाहेब डॉ. अंबेडकर के स्मारक के शिलान्यास के समय देशवासियों से कहा था कि 26 नवंबर की तिथि को प्रत्येक भारतवासी को संविधान दिवस के रूप में आयोजित करें। इसका उद्देश्य हमें संविधान के मूल कर्तव्यों से प्रेरणा लेना था।


from https://ift.tt/aTrNUG6

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन