Fact Check: सलमान खान और अनंत अंबानी भी महाकुंभ पहुंचे? चौंका देगी वायरल वीडियो की सच्चाई

नई दिल्ली: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन हुए हादसे के बाद सुरक्षा से जुड़े इंतजामों में बड़े बदलाव किए गए हैं। प्रशासन ने सभी VVIP पास रद्द कर दिए हैं और पूरे महाकुंभ क्षेत्र को नो-व्हीकल जोन घोषित कर दिया है। घाटों पर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रास्तों को एकतरफ़ा कर दिया गया है, ताकि किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो। इस बीच सोशल मीडिया पर महाकुंभ से जुड़ी कुछ फर्जी खबरें और वीडियो भी शेयर किए जा रहे हैं।एक्स (ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि सलमान खान और अनंत अंबानी भी महाकुंभ में पहुंचे हैं। सजग टीम ने इस वीडियो की पड़ताल की और पाया कि ये दावा झूठा है।

वीडियो को लेकर क्या है दावा?

एक्स पर इस वीडियो को शेयर करते हुए केशव शर्मा नाम के एक्स हैंडल से लिखा गया है, 'अनंत अंबानी के साथ सलमान खान भी आए महाकुंभ में डुबकी लगाने।' एक और एक्स हैंडल बलबीर सिंह नरवाल ने वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है, 'जो लोग महाकुंभ प्रयागराज में मुस्लिमों के साथ मार-पीट कर रहे थे, यदि उनमें हिम्मत है तो अब सलमान खान के साथ दुर्व्यवहार करके दिखाएं...'। देखिए ये दोनों पोस्ट-वीडियो को newzone2.o और itsmadhyapradesh नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से भी शेयर किया गया है। देखिए पोस्ट-

क्या है वीडियो का सच?

सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे इस वीडियो की सच्चाई जानने के लिए सबसे पहले हमने इसे गूगल लेंस के जरिए सर्च किया। सर्च रिजल्ट में हमें 30 दिसंबर 2024 की और नाम से दो इंस्टाग्राम पोस्ट मिली। इन दोनों पोस्ट में वही वीडियो लगा है, जिसे महाकुंभ का बताकर शेयर किया जा रहा है। पोस्ट में बताया गया है कि सलमान खान, अनंत अंबानी और राधिका गुजरात के जामनगर पहुंचे हैं। देखिए ये दोनों पोस्ट-अब आगे की पड़ताल के लिए हमने संबंधित कीवर्ड के साथ गूगल पर सर्च किया। सर्च करने पर हमें कुछ न्यूज वेबसाइट की खबरों के लिंक मिले, जिनमें बताया गया है कि अपना 59वां जन्मदिन मनाने के बाद सलमान खान 29 दिसंबर 2024 को गुजरात के जामनगर पहुंचे। उनके साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट भी थे। के मुताबिक, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान जामनगर के एक मॉल में अनंत अंबानी के साथ पहुंचे। इससे पहले उन्होंने जामनगर में ही अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ अपना 59वां जन्मदिन भी मनाया। इस दौरान अनंत की पत्नी राधिका मर्चेंट भी एक कार्यक्रम में दोनों से जुड़ गईं, जहां सलमान की आने वाली फिल्म सिकंदर का टीजर लॉन्च किया गया। में बताया गया है कि सलमान खान अपने जन्मदिन के मौके पर जामनगर गए थे। वहां उन्होंने अंबानी परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान अनंत अंबानी और उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट भी मौजूद थे। एक वीडियो में सलमान, मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के साथ जामनगर के एक मॉल में घूमते नजर आ रहे हैं।

निष्कर्ष

सोशल मीडिया पर सलमान खान और अनंत अंबानी के एक वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ये दोनों महाकुंभ में पहुंचे हैं। सजग टीम की पड़ताल में पता चला कि यह वीडियो महाकुंभ का नहीं है। सलमान खान दिसंबर के महीने में अपना 59वां जन्मदिन मनाने के लिए गुजरात के जामनगर पहुंचे थे, ये वीडियो उसी समय का है।


from https://ift.tt/quPywR2

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन