Posts

उबर, ओला और रैपिडो की सवारी पड़ने वाली है भारी, सरकार ने दिया दोगुना किराया वसूलने का 'परमिट'

Image
नई दिल्ली: अगर आप भी , ओला, रैपिडो और इनड्राइव से सफर करते हैं तो आने वाले दिनों में आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। सरकार ने राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म के लिए नए नियम बनाए हैं। अब ये कंपनियां पीक आवर्स में बेस फेयर से दोगुना तक चार्ज कर सकती हैं। पहले यह लिमिट 1.5 गुना थी। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इस बारे में नए नियम जारी किए हैं। इन नियमों के अनुसार नॉन-पीक आवर्स में किराया बेस फेयर का कम से कम 50% होना चाहिए। सरकार ने सभी राज्य सरकारों को कहा है कि वे इन नियमों को तीन महीने के अंदर लागू करें।मंत्रालय के मुताबिक इसका मकसद यह है कि यात्रियों को ज्यादा डिमांड के समय उचित कीमत पर राइड मिले और कंपनियां मनमानी छूट न दे सकें। अलग-अलग तरह की गाड़ियों जैसे टैक्सी, ऑटो-रिक्शा और बाइक टैक्सी के लिए बेस फेयर राज्य सरकारें तय करेंगी। अगर किसी राज्य ने अभी तक बेस फेयर तय नहीं किया है, तो राइड-हेलिंग कंपनी को राज्य सरकार को अपना किराया बताना होगा। और मुंबई में टैक्सी का बेस फेयर लगभग 20-21 रुपये प्रति किलोमीटर है, जबकि पुणे में यह 18 रुपये है। राइड कैंसल करने पर जुर्माना राइड कैंसिल...

जेडीयू के पोस्टर में पहली बार नीतीश कुमार के साथ पीएम मोदी की फोटो, चौंकाने वाला है पटना ऑफिस का नजारा

Image
पटना: बिहार के राजनीति में मंगलवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला है। की पार्टी और की भारतीय जनता पार्टी (BJP) करीब 25 साल से गठबंधन में है। लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है कि जेडीयू ऑफिस में लगे पोस्टरों में पीएम मोदी की तस्वीर लगाई गई है।नीतीश कुमार के 2005 से 2025 के कार्यकाल में करीब तीन साल ही ऐसा वक्त रहा जब वह बीजेपी के साथ गठबंधन से वह अलग हुए। लेकिन कभी भी ऐसा नहीं देखा गया कि जेडीयू की तरफ से लगाए गए पोस्टर में कभी पीएम मोदी की तस्वीर लगाई गई हो।मंगलवार को पटना के जेडीयू ऑफिस में विकास कार्यों को लेकर कई पोस्टर लगाए गए, जिसमें सीएम नीतीश के साथ पीएम मोदी की भी तस्वीर है। पोस्टरों में सीएम नीतीश और पीएम मोदी की तस्वीर के साथ कुछ इस तरह की लाइनें लिखी हैं- 'महिलाओं की जयकार, फिर से एनडीए सरकार, नौकरी, रोजगार खुशहाल बिहार फिर से एनडीए सरकार, लग रहे उद्योग मिल रहा रोजगार फिर से एनडीए सरकार।' पीएम मोदी के साथ तस्वीर पर चिढ़ते रहे हैं नीतीश यहां याद दिला दें कि जब नीतीश कुमार बिहार में बीजेपी के साथ मिलकर सरकार चला रहे थे और नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। तभीहुई थी। वहां...

4 साल की बेटी ने चॉकलेट के लिए मांगे रुपये, पिता ने दे दी मौत

Image
लातूर : महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक शराबी पिता ने रविवार को अपनी चार साल की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी से उसकी मासूम बेटी ने उससे चॉकलेट खरीदने के लिए पैसे मांगे थे। जब यह वारदात हुई, तब बच्ची की मां घर में नहीं थी। जब महिला को बेटी की मौत का पता चला तो उसने इसकी शिकायत की। पुलिस ने आरोपी बालाजी राठौड़ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। पति से झगड़ा, घर में नहीं थी बच्ची की मां पुलिस के अनुसार, लातूर जिले के उदगीर तालुका के भीमा टांडा में रविवार को हत्या की वारदात हुई। आरोपी बालाजी राठौड़ शराब का आदी था। इस वजह से उसके परिवार में अक्सर झगड़े होते थे। रविवार को भी झगड़ा-लड़ाई के बाद बालाजी की पत्नी वर्षा उसे छोड़कर अपने पिता के घर रहने चली गई थी। दोपहर में उसकी बेटी आरुषि ने उससे चॉकलेट खरीदने के लिए पैसे मांगे। बालाजी ने उसे पैसे देने से मना कर दिया तो बच्ची जिद करने लगी। इससे नाराज पिता ने साड़ी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। जब इस घटना के बारे में वर्षा को पता चला तो उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने वर्षा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आ...

जुलाई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, आपके राज्य में कब-कब रहेगी छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट

Image
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ने में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। जुलाई में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें रविवार और दूसरा व चौथा शनिवार भी शामिल है। अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन छुट्टी रहेगी। ये छुट्टियां राज्य के त्योहारों, धार्मिक आयोजनों और क्षेत्रीय पर्वों पर निर्भर करती हैं। वैसे तो आजकल और मोबाइल ऐप्स से पैसे भेजने, अकाउंट बैलेंस देखने, बिल भरने जैसे काम करना आसान हो गया है। फिर भी, कुछ काम ऐसे होते हैं जिनके लिए बैंक जाना जरूरी होता है। जैसे कि अपडेट करना, पैसे निकालना या जमा करना, लॉकर का इस्तेमाल करना, गलत ट्रांजेक्शन की शिकायत करना और जॉइंट अकाउंट या अकाउंट बंद करने जैसे काम। अगर आप ऐसे किसी काम के लिए अगले महीने बैंक जाना चाहता है तो चेक कर लें कि उस दिन कहीं छुट्टी तो नहीं है। जुलाई में इस दिन बंद रहेंगे बैंक 3 जुलाई: त्रिपुरा में खर्ची पूजा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। 5 जुलाई: गुरु हरगोबिंद जी का जन्मदिन मनाने के लिए जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे। 6 जुलाई: संडे को देशभर में बैंक बंद रहेंगे। 12 जुलाई: महीने का दूसरा शनिवार के कारण देशभर में बैं...

इस्लाम और नैतिकता विरोधी...स्कूलों में जुम्बा के खिलाफ मुस्लिम संगठन, दी वॉर्निंग

Image
तिरुवनंतपुरम : केरल में मुस्लिम संगठन स्कूलों में ज़ुम्बा डांस क्लास शुरू करने का विरोध कर रहे हैं। यह विरोध जनरल एजुकेशन डिपार्टमेंट के एंटी-ड्रग अभियान के तहत हो रहा है। मुस्लिम संगठनों का कहना है कि ज़ुम्बा से नैतिकता कम होती है। उनका मानना है कि लड़के और लड़कियों का एक साथ नाचना गलत है। पहले, AP सुन्नी नेताओं ने भी MEC-7 एक्सरसाइज का विरोध किया था। उनका कहना था कि जिम में लड़के-लड़कियों का एक साथ एक्सरसाइज करना गलत है।ज़ुम्बा एक तरह का एरोबिक फिटनेस प्रोग्राम है। इसमें लैटिन अमेरिकी डांस और म्यूजिक के स्टाइल को मिलाया जाता है। इसे स्कूलों में इसलिए शुरू किया गया ताकि बच्चों का मानसिक तनाव कम हो सके। केरल शिक्षा विभाग ने जारी किया था सर्कुलर यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने दिया था। 20 जून को जनरल एजुकेशन के डायरेक्टर ने एक सर्कुलर जारी किया। इसमें स्कूलों को असेंबली में फिजिकल एक्टिविटीज कराने के लिए कहा गया। इन एक्टिविटीज में ज़ुम्बा और दूसरी हल्की एक्सरसाइज शामिल थीं। यह सब इंटरनेशनल डे अगेंस्ट ड्रग एब्यूज के मौके पर किया जाना था। शिक्षा मंत्री ने पूछा- गलत क्या है? उच्च...

ईरान का 400 Kg यूरेनियम दुनिया के लिए बना रहस्य, अमेरिकी हमले के बाद कैसे और कहां हो गया गायब, खौफ में इजरायल

Image
तेहरान: ईरान ने पहली बार स्वीकार किया कि बीते रविवार को अमेरिकी हमलों में उसके परमाणु ठिकानों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, उसने यह नहीं बताया कि यह नुकसान कितना बड़ा है। इस बीच अमेरिका और इजरायल की टेंशन को लेकर है, जो गायब बताया जा रहा है। यह यूरेनियम भंडार 60 प्रतिशत संवर्धित है, जो परमाणु बनाए जाने के काफी करीब है। अमेरिकी हमले के बाद से ही ईरान का 400 किलोग्राम संवर्धित यूरेनियम का भंडार रहस्य बना हुआ है। बताया जाता है कि इस भंडार से 10 एटम बम बनाए जा सकते हैं।अमेरिकी और इजरायली खुफिया अधिकारियों ने पहले ही यह आकलन किया था कि परमाणु सुविधाओं पर हमले की संभावना में ईरान अपने यूरेनियम भंडार को हटा सकता है। ने भी माना कि ईरान का यूरेनियम भंडार गायब हो सकता है। उन्होंने इसे लेकर ईरान के साथ आने वाले हफ्तों में बातचीत की बात कही, लेकिन ट्रंप प्रशासन ने इस संभावना को खारिज किया कि यूरेनियम भंडार को हटाया गया है। ट्रंप ने भंडार हटाने के दावों को बताया गलत डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में बताया कि से भंडार नष्ट हो गया या फिर दब गया। उन्होंने पोस्ट में...

मेटा अलर्ट और यूपी पुलिस की सक्रियता ने बचाई जान... प्यार में धोखा खाया युवक, किया था सुसाइड अटेंप्ट

Image
अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: की सतर्कता और मेटा कंपनी के अलर्ट से एक बार फिर युवक की बचा ली गई। युवक ने आत्महत्या से जुड़ा इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था। मेटा कंपनी ने इसका अलर्ट डीजीपी मुख्यालय के सोशल मीडिया सेंटर को भेजा। इसके बाद यूपी पुलिस की टीम सक्रिय हुई। दरअसल, इस संबंध में डीजीपी राजीव कृष्ण ने जिम्मेदार अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हुए हैं। डीजीपी के सख्त निर्देश पर मथुरा पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए महज 16 मिनट के भीतर युवक तक पहुंच गई। पुलिस की तत्परता के चलते युवक को सकुशल बचा लिया गया। दरअसल, घटना बुधवार सुबह की है, जब मथुरा निवासी 18 वर्षीय युवक ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से जुड़ा एक भावुक और खतरनाक पोस्ट शेयर किया था। युवक ने पोस्ट में लिखा था कि 'आई लव यू बिटू बाबू, आज 40 गोली खाली मैंने, कर लो बात कहीं, मर गया तो मत कहना।' यह पोस्ट जैसे ही मेटा की निगरानी प्रणाली की पकड़ में आई। उसी समय सुबह 11:18 बजे मेटा कंपनी ने ईमेल और फोन के जरिये मुख्यालय की सोशल मीडिया सेंटर को अलर्ट भेजा गया। 16 मिनट में कार्रवाई पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण के निर्देश पर...