Posts

दूसरी बीवी ने उकसाया तो चोरी के शक में 10 साल के बेटे को डंडे से पीटा, मौत, गाजियाबाद की दर्दनाक घटना

Image
गाजियाबाद: गाजियाबाद मोदीनगर के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव त्यौड़ी-13 बिस्वा में शनिवार को एक पिता ने अपने 10 वर्षीय बेटे को मौत के घाट उतार दिया। 500 रुपये चोरी करने के शक में पिता ने कमरे में बंद करके उसे डंडे से पीटा। बेटा रोते हुए बेहोश हो गया, इसके बाद भी वह उसे डंडे से पीटता रहा। बाहर दादा-दादी बालक को छोड़ने की मिन्नत करते रहे, लेकिन आरोपी को तरस नहीं आया और बालक के मरने के बाद कमरे का दरवाजा खोला। पुलिस ने आरोपी पिता और मारपीट के लिए उकसाने के आरोप में सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया है।भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव त्यौड़ी-13 बिस्वा निवासी नौशाद की 5 साल पहले दूसरी शादी रजिया से हुई थी। पहली शादी से उन्हें 10 साल का बेटा आहद था, जबकि दूसरी शादी से एक बेटी है। सौतेली मां का व्यवहार आहद के प्रति सही नहीं था। वह नौशाद को अक्सर उसके खिलाफ भड़काया करती थी। शनिवार सुबह नौशाद की जेब से 500 रुपये कम निकले। पूछने पर रजिया ने आहद पर रुपये चोरी करने का आरोप लगाया। इसके चलते नौशाद को गुस्सा आ गया और वह आहद को कमरे में ले गया। कमरे में उसने उसे डंडे से पीटा। बालक के चीखने और रोने की आवाज ...

संयुक्त राष्ट्र में शहबाज शरीफ के बयान पर भड़का तालिबान, पाकिस्तान को दिया करारा जवाब, जानें क्या कहा

Image
काबुल: संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बयान पर तालिबान ने नाराजगी जताई है। तालिबान ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के उन बयानों को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने अफगानिस्तान में आतंकवादी समूहों की मौजूदगी का दावा किया था। तालिबान ने एक बार दोहराया कि अफगानिस्तान किसी भी देश के लिए खतरा नहीं है।तालिबान के उप प्रवक्ता हमीदुल्लाह फतरत ने टोलो न्यूज को बताया कि अंतरिम सरकार सकारात्मक क्षेत्रीय नीतियों का समर्थन करती है और किसी भी विदेशी समूह को अफगानिस्तान में काम करने की मंजूरी नहीं देगी। पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र में कहा था कि अफगानिस्तान में आतंकवादी समूह मौजूद हैं और तालिबान को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। शरीफ के बयान को किया खारिज तालिबान उप प्रवक्ता ने शरीफ के बयान को खारिज करते हुए टोलो न्यूज से कहा, 'अफगानिस्तान किसी भी देश के लिए खतरा नहीं है। हम विदेशी समूहों को अफगानिस्तान में काम करने की अनुमति नहीं देते हैं और न ही अफगानिस्तान की धरती को दूसरों के लिए खतरा बनने की अनुमति देते हैं।' शहबाज शरीफ ने क्या कहा? ...

गाजियाबाद की इस सोसायटी में पीने लायक नहीं पानी, 52 सैंपल फेल

Image
गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की केडब्ल्यू सृष्टि में पीने के पानी की सप्लाई व्यवस्था में किसी तरह का सुधार नहीं हो रहा है। अब फिर स्वास्थ्य विभाग की जांच में सोसायटी से पानी के लिए गए 14 सैंपल फेल पाए गए हैं। सोसायटी से अब तक लिए गए पानी के सभी 52 सैंपल फेल पाए जा चुके हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी का कहना है कि बिल्डर की ओर से पेयजल व्यवस्था में सुधार संबंधी कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। मामले में प्रशासन से बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जा रही है।राजनगर एक्सटेंशन की केडब्ल्यू सृष्टि सोसायटी में पानी के नमूने फेल मिलने का सिलसिला जारी है। अब स्वास्थ्य विभाग की जांच में 14 और सैंपल फेल पाए गए हैं। ये सैंपल विभाग ने गुरुवार को लिए थे। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि बीते कई दिनों से सोसायटी में दूषित पेयजल की समस्या बनी हुई है, जिसके एवज में सोसायटी से निर्धारित समय पर पानी के नमूने लिए जा रहे हैं। अब तक 52 सैंपल फेल मिल चुके हैं, जिसमें खतरनाक बैक्टीरिया और टीडीसी मानक से ज्यादा पाया गया है। उन्होंने बताया कि सोसायटी के निरीक्षण ...

लकड़ी की बुलेट, पोर्टेबल एक्सरे मशीन... UP इंटरनेशनल ट्रेड शो में अनोखे प्रोडक्ट कर रहे आकर्षित

Image
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के एक्सपोमार्ट में लगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। यहां के प्रोडक्ट भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं। हाईस्पीड बाइक से से लेकर अलग-अलग इंजन वेरिएंट में आपने खूब बाइक देखीं होंगी लेकिन अगर आपसे कोई कहे कि क्या आप ने लकड़ी की बुलेट देखी है, तो शायद ये सुनकर आपका दिमाग चकरा जाए। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में लकड़ी की बाइक देखने के लिए लोगो की भीड़ लग रही है। इस बाइक पर नजर डालें तो इसकी हेडलाइट से लेकर पीछे की तरफ साइलेंसर तक सब कुछ लकड़ी का बना है।नए तरीके से बने बुलेट बाइक में लकड़ी का फ्यूल टैंक, मडगार्ड, लेग-गार्ड, साइड पैनल, और फुट-रेस्ट और हेलमेट को लकड़ी से बना है। इसके बनने में करीब 80 से 90 हजार रुपये की लागत आई है। इस बैठने के लिए लकड़ी के दो सीट हैं। जिस पर कुशनिंग के लिए गद्दीदार सीट लगाई गई हैं। चलने में ये किसी आम बाइक जैसी हैं। हीरो की पैशन बाइक को मॉडिफाइड कर इस बाइक को तैयार किया गया। इसे एक बुलेट बाइक का लुक दिया गया हैं। इस को बनाने में पाइन की लकड़ी का इस्तेमाल किया गया हैं। इस लकड़ी पर...

अटल बिहारी वाजपेयी या माधवराव सिंधिया? ग्वालियर स्टेशन के नाम को लेकर विवाद, आमने-सामने सांसद और सिंधिया समर्थक

Image
ग्वालियर: शहर के रेलवे स्टेशन के नाम को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है। लगभग 130 साल पुराने इस स्टेशन का अब पुनर्निर्माण होना है। इसी बीच बीजेपी सांसद भारत सिंह कुशवाह ने स्टेशन का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ सिंधिया समर्थक बीजेपी और कांग्रेस नेता इसे माधवराव सिंधिया के नाम पर देखना चाहते हैं। 534 करोड़ की लागत से होगा पुनर्विकास साल 1895 में बने ग्वालियर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है। करीब 534 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस स्टेशन को प्रदेश का सबसे भव्य स्टेशन बनाने का लक्ष्य है। लेकिन काम पूरा होने से पहले ही नाम को लेकर सियासत शुरू हो गई है। ग्वालियर के सांसद ने लिखा रेलमंत्री को पत्र ग्वालियर से बीजेपी सांसद भारत सिंह कुशवाह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर स्टेशन का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने की मांग की है। उनका कहना है कि अटल जी तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे और ग्वालियर से ही थे। ये इस शहर के लिए गौरव की बात है, इसलिए स्टेशन का नाम अटल जी के नाम पर ही रखा जाए। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद...

आखिर भारत में क्‍यों नहीं हो सकते लेबनान जैसे मोबाइल ब्‍लास्‍ट? समझाया कानपुर IIT के एक्‍सपर्ट ने

Image
प्रवीन मोहता, कानपुर: लेबनान में पेजर और वॉकी टॉकी में धमाकों की घटनाओं ने भारत में स्मार्टफोन यूजर्स को कुछ चिंता में डाल दिया है, लेकिन आईआईटी कानपुर के डायरेक्टर मणींद्र अग्रवाल ने कहा है कि स्मार्टफोन का इस्तेमाल सेफ है। लेकिन भविष्य में इसकी सप्लाई चेन पर ध्यान देने की जरूरत है। ऐसा संभव है कि डर फैलाने के मकसद से कुछ लोग कुछ हरकत कर दें। किसी स्मार्टफोन में रिसीवर और विस्फोटक लगाकर रेडियो वेव्स को हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर इसमें विस्फोट कराया जा सकता है।कंप्यूटर साइंस ऐंड इंजिनियरिंग के प्रोफेसर अग्रवाल ने स्मार्टफोन की सुरक्षा के विभिन्न आयामों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन की सुरक्षा को विस्तार से समझना होगा। आपके ऊपर फोन के जरिए अटैक तब हो सकता है, जब आपकी लोकेशन किसी को पता चले। एंड्रॉयड या आईओएस जैसे ऑपरेटिंग सिस्टम को हमारी हर लोकेशन पता होती है। हमारी पूरी जानकारियां भी इनके पास होती है। ओएस हैक करना संभव नहीं कोई अराजकतत्व आपके फोन को तब हथियार बना पाएगा, जब वो गूगल या एपल के ऑपरेटिंग सिस्टम को हैक कर उसे सभी जगह सर्कुलेट करें दें। ये ग्लोबल कंपनियों ...

देहरादून रेलवे स्टेशन पर 'मोहब्बत कांड' के बाद तनाव, हिंदू- मुस्लिम में भिड़ंत के बाद DM ने लोगों से की अपील

Image
देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून में रेलवे स्टेशन पर 16 वर्षीय एक मुस्लिम लड़की के एक हिंदू युवक के साथ रात में घूमते पाए जाने के बाद फैल गया और दोनों समुदायों के सदस्यों ने एक-दूसरे पर पथराव करने के साथ-साथ दोपहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बृहस्पतिवार रात को पथराव करने और उत्पाद मचाने के आरोप में 100 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, जबकि स्टेशन के बाहर हुई तोड़फोड़ के सिलसिले में एक दक्षिणपंथी संगठन से जुड़े व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। डीएम सविन बंसल ने सभी लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। पुलिस के अनुसार, 21 वर्षीय युवक और लड़की उत्तर प्रदेश के बदायूं के रहने वाले हैं और दोनों के बीच प्रेम संबंध हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की कथित तौर पर घर से भागकर सेलाकुई इलाके में काम करने वाले व्यक्ति से मिलने आई थी। अधिकारी ने बताया कि देहरादून पहुंचने पर लड़की ने उस व्यक्ति को फोन किया और वह रात में रेलवे स्टेशन पर उससे मिलने पहुंच गया। उन्होंने बताया कि रेलवे पुलिस के कर्मचारियों ने उन्हें देर रात ...