Posts

हिंदुस्तान पर हमने 1000 साल राज किया... पाकिस्तानी सीनेटर ने संसद में उगला जहर

Image
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने पिछले दिनों मुसलमानों को हिंदुओं की तुलना में श्रेष्ठ बताते हुए भारत के खिलाफ जहर उगला था। मुनीर ने वही कहा जो पाकिस्तान के स्कूलों में बच्चे-बच्चे को पढ़ाया जाता है। अब तो पाकिस्तान का बड़ा हिस्सा ऐसी ही नफरती पढ़ाई के साथ बड़ा हुआ है। इसका सबसे बड़ा नमूना है, जहां पर ऐसे नफरती भरे हुए हैं। पहलगाम हमले के बाद भड़के तनाव के बीच पाकिस्तान की संसद में इन दिनों भारत के खिलाफ सांप्रदायिक और जहरीले बयानों की भरमार आई हुई है। ऐसा ही एक बयान पाकिस्तान के एक सीनेटर ने दिया है, जिसमें उसने हिंदुस्तान पर मुसलमानों के 1000 साल के राज की बात कही है। पाकिस्तानी सीनेटर के जहरीले बोल के एक सीनेटर ने कहा, हिंदुस्तान को गौरी का नाम याद होगा, 'अगर नहीं याद है तो हम याद दिलाते हैं कि आजकल हमारे पास गौरी मिसाइल है, अब्दाली मिसाइल है और इसके साथ गजनवी मिसाइल है। ये सब (मिसाइलों के) नाम हमने इसलिए रखे हैं, ताकि हम इनको याद दिला सकें कि हमने हिंदुस्तान पर 1000 साल हुकूमत की है।' इसके बाद पाकिस्तानी सांसद ने देश के बंटवारे के तुरंत बाद जम्मू-कश्मी...

सिंधु के पानी रोकने से पाकिस्तान में कोहराम, सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा, सूखने लगी नदियां, दुश्मन पर भारत का तीन तरफा वार

Image
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि रोकने के भारत के फैसले पर भारत के ही कई बुद्धिजीवी सवाल उठा रहे थे। वो तंज कस रहे थे कि पर इसका कोई असर नहीं होगा। लेकिन सैटेलाइट तस्वीरें झूठ नहीं बोलती हैं। सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान में सूखे की स्थिति शुरू हो गई है। पाकिस्तान की नदियां और नाले सूखने लगे हैं, जिससे फसलों के खराब होने की आशंका मंडराने लगी है। असल में भारत ने दुश्मन के खिलाफ तीन डिप्लोमेटिक हथौड़े चलाए हैं, जिससे पाकिस्तान का कमर टूटना तय माना जा रहा है। Marala Headworks ने कुछ सैटेलाइट तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि सस्पेंड होने के असर का आकलन किया गया है। इन तस्वीरों से पता चलता है कि पाकिस्तान सूखे के संकट में फंस सकता है। के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने तीन सख्त डिप्लोमेटि फैसले लिए हैं। 1- भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया है, 2- द्विपक्षीय व्यापार को रोक दिया है और तीसरा- पहलगाम आतंकी हमले के बाद दवा निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिससे पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के साथ साथ उसकी मेडिकल फैसिलिटी पर भी गंभीर असर पड़ने लगा है। ...

भारत के लिए क्यों जरूरी राफेल-एम, नौसेना के लिए होंगे गेमचेंजर... जानें फाइटर जेट की ताकत

Image
नई दिल्ली : भारत और फ्रांस की सरकारों ने इंडियन नेवी के लिए 26 राफेल-M फाइटर जेट की डील साइन की। इसमें 22 सिंगल-सीटर और 4 ट्विन-सीटर एयरक्राफ्ट हैं। ये डील करीब 63000 करोड़ रुपये की है। डील में प्रशिक्षण, सिम्युलेटर, संबंधित उपकरण, हथियार और परफॉर्मेंस बेस्ड लॉजिस्टिक्स शामिल हैं। साथ ही इस अग्रीमेंट में इंडियन एयरफोर्स के मौजूदा राफेल बेड़े लिए अतिरिक्त उपकरणों की सप्लाई भी शामिल है। डील पर सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस के सशस्त्र बलों के मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने साइन किए। 2030 के आखिर तक मिल जाएंगे सारे राफेल पहले फाइटर जेट की सप्लाई करीब 3 साल बाद होगी और सभी फाइटर जेट की डिलिवरी साल 2030 के आखिर तक पूरी हो जाएगी और उनके क्रू मेंबर्स को फ्रांस और भारत दोनों जगह प्रशिक्षण दिया जाएगा। नेवी राफेल-M का इस्तेमाल एयरक्राफ्ट कैरियर विक्रमादित्य और विक्रांत से करेगी। इसलिए इसकी जरूरत के हिसाब से ही राफेल में बदलाव किए जाएंगे। इंडियन नेवी के एयरक्राफ्ट कैरियर और फ्रांस के एयरक्राफ्ट कैरियर के सिस्टम में फर्क है। एयरक्राफ्ट कैरियर से राफेल किस तरह टेकऑफ करेगा, ये सिस्ट...

दमन-दीव में शिक्षिका के घर से 20 लाख की चोरी, कसा शिकंजा... मेरठ का अंतरराज्यीय चोर इमरान गिरफ्तार

Image
रामबाबू मित्तल, मेरठ: के मेरठ से अंतरराज्यीय चोर की गिरफ्तारी की खबर सामने आई है। मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर गांव निवासी अंतरराज्यीय चोर गिरोह के सदस्य इमरान को रविवार की देर रात दमन-दीव की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इमरान ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर दमन में एक शिक्षिका के घर का ताला तोड़कर लगभग 20 लाख रुपये की चोरी की थी। पुलिस ने इमरान के घर से चोरी के जेवरात भी बरामद कर लिए हैं। वहीं, उसके अन्य तीन साथियों के ठिकानों पर भी दबिश दी गई, लेकिन वे पुलिस के आने से पहले फरार हो गए। बंद मकान को बनाया था निशाना के भावनपुर पुलिस के अनुसार, दमन-दीव के थाना नानी दमन क्षेत्र के सांगिया शेरी माछीवाड़ मोहल्ला निवासी राधाबेन रतिलाल टंडेल शिक्षिका हैं। उनके पति का निधन हो चुका है और बेटा-बेटी लंदन में रहते हैं। चार महीने पहले, दो जनवरी को राधाबेन स्कूल गई हुई थीं। इसी दौरान, अब्दुल्लापुर के इमरान ने श्यामनगर निवासी अपने तीन साथियों असलम, मोइन और अहसान के साथ मिलकर शिक्षिका के बंद मकान को निशाना बनाया। चारों आरोपी कपड़ा बेचने के बहाने इलाके में घूम रहे थे। रेकी करने के बाद...

धूम मचाने को तैयार लखनऊ का तूफान, वानखेड़े में टूटेगा रफ्तार का रिकॉर्ड, दहशत में बल्लेबाज

Image
मुंबई: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव की वापसी हो सकती है। मयंक यादव इस सीजन में अभी तक एक भी मैच नहीं खेले हैं। चोट के कारण मयंक को अभी तक मौका नहीं मिला है, लेकिन एलएसजी ने मुंबई के खिलाफ मैच से पहले मयंक को एक लेकर ऐसा अपडेट दे दिया है जिससे हार्दिक पंड्या की टेंशन जरूर बढ़ गई होगी।मयंक यादव ने आईपीएल 2024 में अपनी रफ्तार से कहर बरपाया था। वहीं अब ने अपने सोशल मीडिया पर मयंक की एक वीडियो शेयर कर लिखा, 'कल दिखेगा ताबड़तोड़ अंदाज।' हालांकि, मयंक प्लेइंग इलेवन में रहेंगे या फिर इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उनके खेलने को लेकर एक बड़ा हिंट जरूर दे दिया है। लखनऊ को हर हाल में चाहिए जीत मुंबई के खिलाफ की लखनऊ की टीम में वापसी होती है तो इसमें कोई शक नहीं की टीम की गेंदबाजी स्ट्रेंथ मजबूत होगी। इसके अलावा लखनऊ को मुंबई के खिलाफ किसी भी हाल में जीत चाहिए, क्योंकि टीम पॉइंट्स टेबल में 10 अंक के साथ छठे स्थान पर है। प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी को और ज्यादा मजबूत करनी है तो टीम को जीत से कम कुछ नहीं चाहिए होगा।वहीं की...

सीमा हैदर और उसके वकील को इसी जूते से मारूंगा... गुलाम हैदर ने जारी किया वीडियो, दी धमकी

Image
मनीष सिंह, ग्रेटर नोएडा: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने के आदेश के बीच, से आई सीमा हैदर के पूर्व पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने वीडियो जारी किया है। के ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रह रही सीमा को लेकर विवाद फिर से गहराया हुआ है। दरअसल, पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर अपलोड वीडियो में गुलाम हैदर ने कहा कि सीमा का हिसाब अब होने वाला है।गुलाम हैदर ने जारी वीडियो में , उसके नए भारतीय पति सचिन मीणा और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. एपी सिंह को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से गुलाम हैदर ने दो वीडियो जारी कर उसने कहा है कि सीमा हैदर की टांगें कांप रही हैं। अब फैसले का वक्त आ गया है। सचिन और सीमा को उसके कर्मों का फल मिलेगा। सीमा का पहला पति गुलाम हैदर आए दिन वीडियो बनाकर सचिन और सीमा को जमकर सुनाता दिख है। गुलाम हैदर के वीडियो पर वकील एपी सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि इस तरह असंसदीय, अपमानजनक, अमर्या...

पाकिस्तानी सेना के 'आसमानी आंख' को कर दिया तबाह तो युद्ध में भारत की जीत पक्की, भारतीय S-400 और बराक अलर्ट, समझें

Image
इस्लामाबाद: आधुनिक जमाने में अगर आपको युद्ध जीतना है तो आपकी जीत या हार सिचुएशनल अवेयरनेस यानि स्थितिजन्य जागरूकता की क्षमता तय करेगी। अगर भारत, वाकई के साथ युद्ध में फंसता है तो सबसे पहले हमें पाकिस्तान एयरफोर्स की कमर, यानि उसकी डीप स्ट्राइक क्षमता को ध्वस्त करना होगा। पाकिस्तान को अगर घुटनों पर लाना है तो इंडियन एयरफोर्स को ऐसी स्ट्रैटजी बनानी होगी ताकि पाकिस्तान एयरफोर्स के विषैले दांत सबसे पहले टूट जाएं। अगर पाकिस्तान एयरफोर्स की डीप स्ट्राइक क्षमता को भारत न्यूट्रिलाइज कर देता है तो दुश्मन देश के पास हथियार डालने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचेगा। वॉर एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारतीय वायुसेना को सबसे पहले पाकिस्तान के एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) को नष्ट करना होगा। ये पाकिस्तान की हमला करने की क्षमता को बढ़ाते हैं।Saab 2000 Erieye एक AWACS स्ट्रैटजिक एयरक्राफ्ट है। इसका मतलब ये हुआ कि ये कई सौ किलोमीटर की दूरी से अपने टारगेट को ट्रैक कर सकता है। ये रियल टाइम कमांड और कंट्रोल की क्षमता देता है। Saab 2000 Erieye सिस्टम को पाकिस्तानी वायुसेना का आंख और कान क...