Posts

बस यही बचा था... दिल्ली मेट्रो के अंदर चली चप्पल, आपस में भिड़ गए दो युवक, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे

Image
नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो अपनी सुविधाओं से ज्यादा अजीबोगरीब वीडियो को लेकर ज्यादा चर्चा में रहती है। रील, नाच-गाना, लड़ाई, मशीन से बाल सेट करने, कपल किस जैसे कई वीडियो खूब वायरल हुए। इस बीच जो नया वीडियो आया है, उसमें तो हद ही हो गई। मेट्रो में सफर के दौरान दो लोगों के बीच चप्पलें चल गईं। बस, इतना होते ही, यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। किस बात पर चल गई चप्पल दिल्ली मेट्रो में दो युवक सफर कर रहे थे, अचानक उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि उनमें से एक युवक नीचे झुका और पांव से चप्पल निकालकर सामने खड़े लड़के को जड़ दिया। मेट्रो के अंदर सफर कर रहे बाकी लोग यह देखकर हैरान रह गए। चप्पल पड़ते ही युवक गुस्से में आ गया और उसने भी उसे ताबड़तोड़ झापड़ रसीद कर दिए। मेट्रो के अंदर इस लड़ाई का पूरा वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बाद में वहां खड़े लोगों ने किसी तरह इल लड़ाई को रोका। लोगों ने भी दिए गजब रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि इसे तो ब्रॉन्ज म...

हरियाणा: किसान के तीन बेटों का कमाल, एक साथ लगी तीनों की सरकारी नौकरी, गिनीज बुक में दर्ज हो सकता है नाम

Image
नूंह: द्वारा जारी किए गए परिणाम में नूंह जिले के गांव साकरस के तीन सगे भाइयों ने टीजीटी शिक्षक बनकर इतिहास रच दिया है। यह पहला मौका है, जब किसी एक भर्ती में एक जैसे पद पर तीन सगे भाई एक साथ सरकारी नौकरी में शिक्षक लगे हो। माना जा रहा है कि यह करनामा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो सकता है। किसान हाजी शहाबुद्दीन के बड़े बेटे मोहम्मद अरशद, दूसरे बेटे मोहम्मद इरशाद और तीसरे नंबर के बेटे इरफान खान ने गांव साकरस के सरकारी स्कूल से प्राथमिक शिक्षा के बाद गांव के ही स्कूल से दसवीं तथा दयानंद सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फिरोजपुर झिरका से 12वीं कक्षा पास की। आगे की पढ़ाई उन्होंने विभिन्न महाविद्यालयों से की। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा साल 2023 में मेवात कैडर के प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे। इस साल मई और जून में कुछ जरूरी प्रक्रिया के बाद 27 जुलाई को जारी भर्ती परिणाम में मोहम्मद अरशद का प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक उर्दू, मोहम्मद इरशाद और इरफान खान का प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक सामाजिक विज्ञान के रूप में चयन हुआ है। किसान के 7 बच्चे किसान हाजी ...

बिहार आरक्षण मामला: सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से किया इनकार

Image
पटना: सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को सोमवार को बड़ा झटका देते हुए, वंचित वर्ग के लिए आरक्षण 50% से बढ़ाकर 65% करने के फैसले पर रोक बरकरार रखी है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले में सितंबर में विस्तृत सुनवाई करेगा। बिहार सरकार ने एससी/एसटी, ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण 50% से बढ़ाकर 65% करने का फैसला लिया था। इस फैसले को में चुनौती दी गई थी। हाईकोर्ट ने इसे असंवैधानिक बताते हुए रोक लगा दी थी। बिहार सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। सोमवार को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक हटाने से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार की याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार कर ली है और सितंबर में इस पर विस्तृत सुनवाई होगी। 9 नवंबर 2023 को बनाया गया था कानून दरअसल, बिहार सरकार 50% आरक्षण को बढ़ाकर 65% करना चाहती थी, लेकिन पटना हाईकोर्ट ने रोक लगा दी। अब मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। बिहार सरकार ने 9 नवंबर 2023 को कानून पास किया था कि सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण 65% होगा। यह फ...

टॉयलेट सीट के अंदर घुसा किंग कोबरा, पानी डाला तो निकला बाहर, रोंगटे खड़े कर देगा हरियाणा का ये वीडियो

Image
फतेहाबाद: हरियाणा के फतेहाबाद जिले में एक घर के शौचालय में काले रंग निकलने से हड़कंप मच गया। घर का एक शख्स शौचालय का गेट खोलकर अंदर जाने लगा तो उसको अंदर सांप दिखा। सांप को देखकर उसके होड़ उड़ गए। सांप को देखने के बाद उसने चिल्लाकर अपने घर के सदस्यों को बुलाया। सांप देखने के लिए मौके पर आस-पास के लोगो की भीड़ भी जुट गई। सांप को निकालने के लिए कई प्रय़ास किए गए, लेकिन सांप बाहर नहीं निकल पा रहा था। जब सांप को निकालने के सारे प्रय़ास फेल हो गए तो उन्होंने स्नेक कैचर पवन जोगपाल को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पवन जोगपाल मौके पर पहुंचा। जिसके बाद स्नेक कैचर पवन ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद सांप का रेस्क्यू कर लिया गया। स्नेक कैचर ने अनुभव और सूझबूझ से सांप के वार से खुद को सुरक्षित रखते हुए ब्लैक कोबरा सांप का रेस्क्यू किया। स्नैक कैचर को बुलाया पवन जोगपाल ने बताया कि गांव ढिंगसरा से हमारे पास कॉल आया था। फोन पर मौजूद शख्स बता रहा था कि सुबह से टॉयलेट सीट के अंदर एक सांप घुसा हुआ है जो निकालने का नाम नहीं ले रहा है। जब हममें वहां पर पहुंच कर देखा तो सांप ट...

8 बार यूपी से सांसद रहे संतोष गंगवार ने कभी काटी थी जेल, अब बने झारखंड के 'लाट साहब'

Image
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बरेली लोकसभा सीट से पूर्व सांसद और मंत्री संतोष गंगवार को का राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया है। संतोष गंगवार का एक लंबा चौड़ा राजनीतिक इतिहास रह चुका है। वो बरेली सीट से 8 बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। इतना ही नहीं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई से लेकर मोदी सरकार में केंद्र में मंत्री रह चुके हैं। हालांकि 2024 लोकसभा चुनाव में पार्टी ने संतोष गंगवार का टिकट काट दिया था, जिसके बाद अब उन्हें बेहद अहम जिम्मेदारी दी गई है। बता दें, ने शनिवार को कई राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त कर दिए हैं।झारखंड का राज्यपाल बनाए जाने के बाद संतोष गंगवार ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और पीएम मोदी का धन्यवाद किया। संतोष गंगवार ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा 'झारखंड के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किये जाने पर मैं भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मुझ पर विश्वास और विश्वास के लिए हार्दिक धन्यवाद देता हूं। मेरी पूरी यात्रा के दौरान उनके अटूट समर्थन और मार्गदर्शन के लिए हमारी पूरी पार्टी नेत...

अपने 'अंतिम संस्कार' के बाद जब जिंदा गांव पहुंचा शख्स तो सबके उड़े होश, सगे भाई ने की ऐसी काली करतूत

Image
सुनील मिश्रा, बदायूं: उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के थाना दातागंज क्षेत्र के गांव गुलडिया से एक हैरान कर देने वाला अजब-गजब मामला प्रकाश में आया है। यहां एक शख्स ने जमीन हड़पने के इरादे से पहले तो भाई को मारपीट कर गांव से भगा दिया। कई बार हमले के बाद पीड़ित बाहर रहने लगा। इस बीच आरोपी ने एक अज्ञात व्यक्ति की लाश को भाई की बॉडी बताकर अंतिम संस्कार भी कर दिया। गुलडिया गांव के रहने वाले पीड़ित दिव्यांग मनोहर का आरोप है कि वह बदायूं के गुलडिया में 2007 से नहीं रहता है। यानी कि लगभग 16 साल से वो बाहर रहकर लोगों के घरों में खाना बनाकर गुजर बसर कर ज़िन्दगी काट रहा है। पीड़ित मनोहर ने बरेली SSP अनुराग आर्य से शिकायत की, जिसके बाद बताया कि उसके भाई ने जमीन हड़पने के उद्देश्य से बीती 21 तारीख को किसी मृत व्यक्ति का शव मनोहर का बताकर उसका अंतिम संस्कार और दसवां कर दिया। जब मामले का पता जिंदा भाई मनोहर को लगा, तब वह गांव पहुंचा। ग्रामीण उसे देखकर भौंचक्के रह गए। क्या है यह पूरा मामला: जमीन हड़पने के लिए एक भाई ने अपने दूसरे भाई को जान से मारने की कोशिश की। जिस वजह से वो भाई उससे बचता हुआ बाहर रह...

दिल्ली की तिहाड़ जेल में फिर उठे सुरक्षा पर सवाल, जेल नंबर-9 में दो कैदियों पर जानलेवा हमला

Image
नवीन निश्चल,नई दिल्ली: एशिया की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली तिहाड़ जेल के अंदर दो विचाराधीन कैदियों पर हमला करने का मामला सामने आया है। यह मामला कल शुक्रवार को हुआ है। जिसमें दो कैदियों पर हमला होने के कारण वो दोनो घायल हो गए हैं। दोनों घायल कैदी को हरीनगर के दिन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपस में झगड़ पड़े कैदी जानकारी के अनुसार घायल कैदियों की पहचान लवली और लवेश के रूप में हुई है। लोकेश और उसके साथी कैदियों के द्वारा इन दोनों पर हमला करने का आरोप है। लोकेश ने अपने तीन साथियों को शामिल किया था। मौका देखकर लोकेश और उसके साथियों ने लवली और लविश पर हमला कर दिया। जैसे ही इसकी जानकारी मिली तुरंत उन्हें हटाया गया और घायल कैदियों को अस्पताल ले जाया गया है। अंडर ट्रायल कैदी हैं दोनों घायल इस मामले की पुष्टि करते हुए डीसीपी वेस्ट विचित्र वीर ने बताया कि 22 साल का लवली और लवेश अंडर ट्रायल कैदी है। इन दोनों को अंबेडकर नगर इलाके में 4 साल पहले हुई हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। यह दोनों तिहाड़ जेल में बंद हैं। जेल नंबर 9 से इनको दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में घायल...