Posts

इमरान पर शहबाज सरकार बड़ा प्रहार, आज लाहौर में अरेस्‍ट करने की तैयारी, पाकिस्‍तान में सियासी बवाल

Image
लाहौर: पाकिस्‍तान के आर्थिक संकट के बीच ही राजनीतिक अफरा-तफरी भी बढ़ती जा रही है। देश की फेडरल जांच एजेंसी ने अब फैसला किया है कि वह प्रतिबंधित फंडिंग के केस में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार करेगी। यह फैसला निश्चित तौर पर इमरान के लिए बड़ा झटका है। सूत्रों के हवाले से पाकिस्‍तान की मीडिया ने बताया है कि इमरान को लाहौर पुलिस की मदद से एफआईए गिरफ्तार करेगी। इमरान के लाहौर स्थित निवास के बाहर उनके समर्थकों का हुजूम जमा है। 17 फरवरी को भी पुलिस इमरान को गिरफ्तार करने उनके घर पहुंच गई थी। चार लोगों की टीम रेडी सूत्रों की तरफ से बताया गया है कि चार सदस्‍यों की एक टीम तैयार की गई है जो इमरान को गिरफ्तार करेगी। जबकि एफआईए के डीजी के पास अरेस्‍ट की मंजूरी के लिए एक समरी रिपोर्ट भेज दी गई है। दो फरवरी को इस्‍लामाबाद हाइट कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया था जो इमरान की पार्टी पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के सदस्‍यों की तरफ से दायर की गई थी। इस याचिका में चुनाव आयोग के फंडिंग केस में दिए गए फैसले का विरोध किया गया था। मांग की गई थी कि आयोग के इस फैसले को रद्द कर दिया जाए।चुनाव...

तालिबान और पाकिस्‍तानी सेना में अफगान सीमा पर जमकर फायरिंग, तनाव चरम पर, अब क्‍या करेंगे मुनीर

Image
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान और तालिबान के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। एक तरफ तालिबान ने जहां तोर्खम सीमा को बंद कर दिया है, वहीं दोनों के बीच सोमवार को डूरंड लाइन पर जमकर गोलीबारी हुई है। स्‍थानीय लोगों ने अफगान सीमा पर जमकर गोलीबारी होने की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि भारी हथियारों का इस्‍तेमाल भी क‍िया गया है। पाकिस्‍तानी मीडिया का दावा है कि यह अभी तक स्‍पष्‍ट नहीं हो सका है कि तोर्खम सीमा को किसने बंद किया है लेकिन दोनों देशों के बीच रिश्‍ते बहुत खराब हो गए हैं। तालिबानी प्रवक्‍ता ने पुष्टि की है कि खैबर दर्रे के पास तोर्खम सीमा को बंद कर दिया गया है। मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि पाकिस्‍तानी सेना ने अभी इस गोलीबारी और सीमा को बंद किए जाने पर कोई बयान नहीं दिया है। वहीं पाकिस्‍तानी सेना के दो सूत्रों ने कहा है कि सीमा को बंद कर दिया गया है और तालिबान के साथ गोलीबारी हुई है। पाकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान के बीच 2600 किमी लंबी सीमा है जो दशकों से विवाद का केंद्र रही है। तोर्खम सीमा पाकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान के बीच यात्रियों और सामान के आने जाने के लिए प्रमुख मार्ग है...

धरती ही नहीं अंतरिक्ष में भी खतरा बना चीन, अमे‍रिकी जनरल ने दी दुनिया को चेतावनी, रूस को भी बताया सिरदर्द

Image
म्‍यूनिख: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बाद अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर कई चीजों में बदलाव हुआ है। म्‍यूनिख में जारी एक सुरक्षा सम्‍मेलन में एक अमेरिकी जनरल ने भी इस तरफ इशारा किया है। इन जनरल के मुताबिक अब अंतरिक्ष भी सुरक्षित नहीं है। उन्‍होंने कहा कि रूस के बाद अब चीन सबसे बड़ा खतरा बन गया है। उन्‍होंने कहा है कि अंतरिक्ष में अब मूलभूत बदलाव हुए हैं और यहां पर भी हथियारों की रेस में तेजी आ रही है। ऐसे में चीन अब सबसे बड़ी चुनौतीपूर्ण बनता जा रहा है। चीन और रूस बड़ा खतरा अमेरिका के स्‍पेस ऑपरेशंस के मुखिया जनरल ब्रैडले चांस साल्‍ट्जमैन ने कहा, 'हमारे रणनीतिक प्रतिद्वंदी काफी तेजी से हथियार बनाने में लगे हुए हैं। सबसे बड़ा खतरा चीन और रूस से है।' उन्‍होंने कहा कि एंटी-सैटेलाइट मिसाइल, जमीन से निर्देशित होने वाली ऊर्जा और अंतरिक्ष की कक्षा को इंटरसेप्‍ट करने वाली क्षमताओं में इजाफा हो रहा है। जनरल ब्रैडले के मुताबिक इस बात को मानना होगा कि अब यह हिस्‍सा भी काफी बदल गया है। अंतरिक्ष में अभी तक जैसे ऑपरेट किया जा रहा था, उसे बदलने की जरूरत है। रूस और चीन की तरफ से खतरनाक हथिय...

शिंदे से उद्धव को 'महा'झटका, विधानसभवन का दफ्तर भी एकनाथ के हाथ... लेकिन शिवसेना भवन पर नहीं करेंगे दावा

Image
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा में स्थित शिवसेना के पार्टी ऑफिस पर एकनाथ शिंदे कैंप को अधिकार मिल गया है। इस बीच स्पीकर राहुल नार्वेकर से शिवसेना के नेताओं ने मुलाकात की है। चीफ व्हिप भरत गोगावले स्पीकर से मिलने के लिए पहुंचे। उधर शिवसेना के विधानभवन वाले दफ्तर पर अब एकनाथ शिंदे का कब्जा हो गया है। सीएम एकनाथ शिंदे ने दफ्तर में पहुंचे और छत्रपति शिवाजी की मूर्ति पर माला चढ़ाई।सोमवार को महाराष्ट्र विधान भवन में शिवसेना पार्टी कार्यालय को शिंदे गुट ने अपने कब्जे में ले लिया है। पहले इस कार्यालय पर द्धव ठाकरे गुट का कंट्रोल था। यहां लगे बोर्ड और बैनर हटा दिए गए हैं। इसके बाद भरत गोगावले ने विधायकों सहित इस कार्यालय को अपने कंट्रोल में ले लिया और कहा कि अब शिवसेना हमारी पार्टी है। अब से हम अन्य कार्यालयों को लेने के लिए कानूनी प्रयास करेंगे। दरअसल एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद शिवसेना में अंदरूनी फूट आ गई थी। तब से महाराष्ट्र की राजनीति में शिंदे गुट और ठाकरे गुट नाम के दो खेमें देखे गए। दोनों गुटों की ओर से कई दावे किए गए। साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चला। वहां से यह लड़ाई सुप्रीम कोर्ट ...

Video: शाहिद अफरीदी की चेतावनी पर भड़के मोहम्मद आमिर, अश्लील हरकत से दिया जवाब

Image
नई दिल्ली: कराची किंग्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान सुपर लीग के एक मुकाले में लाहौर कलंदर्स के खिलाफ विकेट लेने के बाद सरेआम अश्लील इशारा करते दिखे। उनकी यह हरकत पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के उस बयान का जवाब माना जा रहा है, जिसमें बूम-बूम अफरीदी ने कहा था कि उन्होंने आमिर को फोन करके मैदान पर गंदे व्यवहार के लिए डांट लगाई है।बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने केवल दो ओवर फेंके और 12 रन देकर शाई होप के रूप में एक विकेट झटकका। इसके बाद आमिर विकेट का जश्न मनाते हुए अश्लील इशारे करते नजर आए। इस हफ्ते की शुरुआत में अफरीदी ने खुलासा किया था कि उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग सीजन आठ में कराची किंग्स के लिए पहले दो मैचों में अपने ऑन-फील्ड व्यवहार के लिए व्यक्तिगत रूप से आमिर को डांटा था।अफरीदी ने कहा था- कोई खिलाड़ी प्रदर्शन करे या न करे मैं उसे कॉल करने के लिए एक संदेश भेजता हूं। इसी तरह मैंने कल आमिर को मैसेज किया। मैंने उससे सम्मानपूर्वक बात की, लेकिन मैंने उसे डांटा भी। मैंने आमिर से कहा, 'तुम क्या चाहते हो?' तुमने इतना सम्मान प्राप्त किया, तुमने अपनी प्रतिष्ठा पर धब्बा लगाया...

अमेरिका में कपल को नहीं मिली गर्भपात की इजाजत, जन्‍म के बाद बच्‍चे को मरते हुए देखेंगे मां-बाप

Image
फ्लोरिडा: अगले कुछ हफ्तों में अमेरिकी राज्‍य फ्लोरिड के एक कपल को अपने बच्‍चे को बड़े ही दर्दनाक मौके पर मिलने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। यह कपल बच्‍चे के पैदा होने के बाद उसे मरते हुए देखेगा। इसकी वजह है सुप्रीम कोर्ट की तरफ से दिया गया वह आदेश जो गर्भपात से जुड़ा है। पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने पूरे देश में गर्भपात के अधिकार को खत्‍म कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जुलाई में फ्लोरिडा ने नया कानून बनाया। इस कानून के तहत 15 हफ्तों के बाद गर्भपात की मंजूरी नहीं दी जा सकती है। यह दंपति गर्भपात कराना चाहता था क्‍योंकि गर्भ में पल रहा शिशु एक जानलेवा बीमारी का शिकार है। क्‍या है सारा मामला फ्लोरिडा ने जो कानून बनाया उसकी पहली पीड़‍िता बनी हैं डेब्राह डॉर्बट और उन्‍हें गर्भपात की प्रक्रिया के लिए काफी मुश्किल दौर से गुजरना पड़ रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने साल 1973 का रो वी वेड फैसला बदल दिया था और गर्भपात पर बैन लगा दिया था। वॉशिंगटन पोस्‍ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक डेब्राह और उनके पति ली अपने दूसरे बच्‍चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जो कि गर्भ में था। उनके डॉक्‍टरों ने उन्‍हें बता...

कराची में हमला करने वाले आतंकियों ने एक महीने पहले की थी रेकी, तालिबान की ओर से अफगानिस्तान में भी लड़ी थी लड़ाई

Image
पेशावर: कराची के पुलिस प्रमुख के कार्यालय पर भारी हथियारों के साथ हमला करने वाले पाकिस्तान तालिबान के आतंकवादियों की पहचान कर ली गई है। हमले में संलिप्त आतंकवादी पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के दो जिलों के रहने वाले थे। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार शाम सात बजकर 10 मिनट पर तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकवादियों ने कराची स्थित पुलिस प्रमुख के पांच मंजिला कार्यालय पर हमला किया था। प्रतिबंधित टीटीपी के प्रवक्ता मोहम्मद खुरसानी ने बयान जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली थी। घंटों चली मुठभेड़ में टीटीपी के तीन आतंकवादी मारे गए थे और तीन सुरक्षाकर्मियों सहित चार अन्य लोगों की भी जान गई थी। पुलिस के मुताबिक, आतंकवादी जाला नूर और किफायतुल्ला की पहचान उत्तरी वजीरिस्तान के लक्की मरवात जिला निवासी के तौर पर हुई है। महीने पर पहले की थी रेकी उन्होंने बताया कि दोनों आतंकवादियों ने हमले से करीब एक महीने पहले इलाके की रेकी की थी और वे अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक को निशाना बनाना चाहते थे। पुलिस ने कथित आतंकवादी किफायतुल्ला के लक्की मरवात स्थित वांदा अ...