शिंदे से उद्धव को 'महा'झटका, विधानसभवन का दफ्तर भी एकनाथ के हाथ... लेकिन शिवसेना भवन पर नहीं करेंगे दावा

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा में स्थित शिवसेना के पार्टी ऑफिस पर एकनाथ शिंदे कैंप को अधिकार मिल गया है। इस बीच स्पीकर राहुल नार्वेकर से शिवसेना के नेताओं ने मुलाकात की है। चीफ व्हिप भरत गोगावले स्पीकर से मिलने के लिए पहुंचे। उधर शिवसेना के विधानभवन वाले दफ्तर पर अब एकनाथ शिंदे का कब्जा हो गया है। सीएम एकनाथ शिंदे ने दफ्तर में पहुंचे और छत्रपति शिवाजी की मूर्ति पर माला चढ़ाई।सोमवार को महाराष्ट्र विधान भवन में शिवसेना पार्टी कार्यालय को शिंदे गुट ने अपने कब्जे में ले लिया है। पहले इस कार्यालय पर द्धव ठाकरे गुट का कंट्रोल था। यहां लगे बोर्ड और बैनर हटा दिए गए हैं। इसके बाद भरत गोगावले ने विधायकों सहित इस कार्यालय को अपने कंट्रोल में ले लिया और कहा कि अब शिवसेना हमारी पार्टी है। अब से हम अन्य कार्यालयों को लेने के लिए कानूनी प्रयास करेंगे। दरअसल एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद शिवसेना में अंदरूनी फूट आ गई थी। तब से महाराष्ट्र की राजनीति में शिंदे गुट और ठाकरे गुट नाम के दो खेमें देखे गए। दोनों गुटों की ओर से कई दावे किए गए। साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चला। वहां से यह लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची और वहां से मामला कई भागों में बंट गया। इसी क्रम में शुक्रवार (17 फरवरी) को केंद्रीय चुनाव आयोग ने शिवसेना के नाम और पार्टी के चुनाव चिन्ह को लेकर बड़ा फैसला सुनाया। इसे महाराष्ट्र की राजनीतिक में के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।


from https://ift.tt/EMiJYX9

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन