मध्य प्रदेश में सोनम तो झारखंड में महादेव निकला बेवफा, उसने पहाड़ से तो इसने ट्रेन से फेंक दिया

मेदिनीनगर: में चलती ट्रेन से गिर कर एक युवती जूही देवी की मौत हो गई थी। मौत के बाद मायके से ससुराल तक में मातम पसरा था। लोग इसे हादसा समझ रहे थे। उन्हें लग रहा था कि जूही का पैर फिसल गया होगा और वो चलती ट्रेन से नीचे आ गिरी होगी। लेकिन पुलिस की जांच में सोनम रघुवंशी कांड जैसा ट्विस्ट आ गया।

हादसा नहीं बल्कि हत्या हुई थी जूही की

झारखंड में चलती ट्रेन से गिरकर हुई 24 वर्षीय महिला यात्री की मौत कोई दुर्घटना नहीं थी, बल्कि उसके पति ने उसकी हत्या की थी। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि हत्या के आरोपी पति की पहचान महादेव सिंह के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

झारखंड में बेवफाई की अलग कहानी

चंदवा थाना प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार को लातेहार जिले के टोरी-चेतर स्टेशन के पास जूही देवी का शव बरामद किया। उन्होंने बताया कि महादेव ने अपने गृह जिले गढ़वा के धुरकी थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और दावा किया था कि उसकी पत्नी दुर्घटनावश ट्रेन से गिर गई थी।

पारिवारिक विवाद में ट्रेन से दिया धक्का

थानेदार सिंह के मुताबिक, राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मामला जिला पुलिस को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान महादेव ने स्वीकार किया कि उसने अपनी पत्नी को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। सिंह के अनुसार, महादेव ने पुलिस को बताया कि हत्या का कारण पारिवारिक विवाद था। उन्होंने बताया कि स्थानीय अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।


from https://ift.tt/rmyWKkN

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन