अमेरिका के हमलों का जवाब कैसे देगा ईरान, 3 परमाणु ठिकानों पर अटैक के बाद अब्बास अराघची का बड़ा ऐलान

तेहरान: अमेरिका ने रविवार सुबह पर हमले किए हैं। ईरान ने अमेरिका के हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ईरान ने कहा है कि अमेरिका का यह कदम बहुत खतरनाक और गैरकानूनी है। ईरान ने अमेरिका को हमले का जवाब देने का संकेत देते हुए अपने सभी विकल्प सुरक्षित रखने की बात कही है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिकी हमलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज की घटनाएं चौंकाने वाली हैं और इसके दूरगामी परिणाम होंगे।अब्बास अराघची ने रविवार सुबह एक्स पर अपनी एक पोस्ट में लिखा, 'अमेरिका ने के शांतिपूर्ण परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला किया है। अमेरिका UN सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य है। ऐसे में अमेरिका का ईरान पर यह हमला UN चार्टर, अंतरराष्ट्रीय कानून और NPT का गंभीर उल्लंघन है। ईरान अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए सभी विकल्प खुले रखेगा'

इसका असर लंबा चलेगा: अराघची

अराघची ने आगे कहा, 'ईरान में आज सुबह हुए हमले का असर लंबे समय तक देखने को मिलेगा। संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों को इस बेहद खतरनाक, अराजक और आपराधिक व्यवहार से चिंतित होना चाहिए। हम साफ कर देना चाहते हैं कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर और उसमें आत्मरक्षा के लिए वैध प्रतिक्रिया की जो अनुमति दी गई है, उसके तहत ईरान के पास अपनी संप्रभुता, अपने हितों और अपने नागरिकों की रक्षा के लिए सभी विकल्प मौजूद हैं।'ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन (एईओआई) ने भी अमेरिका के तीन परमाणु ठिकानों पर हमलों की निंदा की है। एईओआई ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु एजेंसी (आईएईए) की चुप्पी पर भी सवाल उठाया है। एईओआई ने कहा कि आईएईए की उदासीनता से पता चलता कि इसमें उसकी मिलीभगत है। एईओआई ने यह भी कहा कि दुश्मन की दुर्भावनापूर्ण के बावजूद वैज्ञानिक और विशेषज्ञ ईरान के परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ाते रहेंगे।

ईरान में तीन ठिकानों पर हमले

अमेरिका ने रविवार सुबह ईरान के फोर्डो, नतांज और इस्फहान के परमाणु ठिकानों पर हमले किए हैं। ईरान पर हमलों में इजराइल ने अपने सहयोग की पुष्टि की है। अमेरिका और इजरायल ने इन हमलों से ईरान के परमाणु कार्यक्रम को भारी नुकसान का दावा किया है। वहीं ईरान ने कहा है कि हमले हुए हैं लेकिन इसमें कोई बहुत बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। अमेरिकी हमले के बाद ईरान की ओर से भी इजरायल में मिसाइलें दागी गई हैं। इजरायल के तेल अवीव में कई जोरदार धमाके सुने गए हैं।


from https://ift.tt/BhKg42V

Comments