अहमदाबाद प्लेन क्रैश: 241 यात्री मारे गए लेकिन भगवद् गीता रही एकदम सुरक्षित, वीडियो भी दिखाया, बड़ा दावा

पटना: अहमदाबाद प्लेन क्रैश ने पूरे देश को झकझोर दिया। इस हादसे में 241 लोगों की मौत हो गई। अभी हादसे की जांच जारी है। प्लेन अचानक टेक ऑफ के बाद नीचे कैसे आ गया? आखिर लंदन जा रही के साथ ऐसा क्या हुआ कि वो टेक ऑफ के चंद सेकेंड बाद ही क्रैश कर गया। लेकिन इसी बीच बिहार के एक मशहूर यूट्यूबर ने एक वीडियो ट्वीट कर बड़ा दावा किया है।

241 यात्री मारे गए लेकिन ऐतिहासिक ग्रंथ रहा सुरक्षित- दावा

बिहार के इस मशहूर यूट्यूबर ने एक वीडियो ट्वीट किया है। इस ट्वीट में एक वीडियो है। वीडियो में दिख रहा है कि (कथित) पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। इस वीडियो में गुजराती में कुछ लिखा हुआ भी है। इसी वीडियो में एक शख्स मास्क पहने ऐतिहासिक ग्रंथ को हाथों में लेकर दिखा रहा है जिसमें एक पन्ना तक नहीं फटा।

'इतने बड़े हादसे में भी भगवद् गीता को कुछ नहीं हुआ'

यूट्यूबर के इस वीडियो में दिखने वाला ऐतिहासिक प्राचीन ग्रंथ और कोई नहीं बल्कि भगवद् गीता है। वही भगवद् गीता जिस पर आज भी विदेशों में रिसर्च होते हैं। भगवद् गीता के बारे में कहा जाता है कि उसके श्लोकों को जब भी पढ़ा जाता है तो हर बार उसके मूल अर्थ के अलावा एक और अर्थ भी निकल जाता है। नीचे आप भी वो वीडियो देख सकते हैं।

किसने किया है ये दावा?

ये दावा बिहार के मशहूर यूट्यूबर और पूर्व बीजेपी नेता मनीष कश्यप ने किया है। मनीष कश्यप ने अपने ट्वीट में लिखा है कि 'विमान में एक यात्री भागवत गीता लेकर सफर कर रहे थे। भगवत गीता बिल्कुल सही सलामत प्लेन के मलबे में मिला है।' हालांकि मनीष कश्यप के इस दावे और वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन अगर वाकई में ऐसा हुआ है तो एक यात्री के बचने के जैसा ही भगवद् गीता का बिल्कुल सुरक्षित मिलना ही चमत्कार ही होगा।


from https://ift.tt/fLnoZ6N

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन