देश के करोड़ों किसानों को कभी भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना का पैसा मिल सकता है। की 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के सीवान से 2000 रुपये की किस्त जारी कर सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। पीएम मोदी बिहार के सीवान में जनसभा की, लेकिन पीएम किसान योजना का कोई जिक्र नहीं हुआ। लेकिन जल्द ही उनका इंतजार खत्म हो सकता है। 20वीं किस्त को लेकर कभी भी घोषणा हो सकती है। हालांकि उन किसानों को झटका लग सकता है, जिन्होंने अभी फार्मर आईडी नहीं बनवाई है। कई राज्यों में ऐसे बहुत से किसान हैं, जिन्होंने अभी तक यह काम पूरा नहीं किया है। इसकी पूरी संभावना है कि फार्मर रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वाले किसानों के खाते में पैसा नहीं आएगा।
कैसे बनवाएं फार्मर आईडी
केंद्र सरकार की वेबसाइट से
| STEP-1 |
STEP-2 |
| पीएम किसान सम्मान योजना के पर जाएं |
एक बार फिर से आधार लिंक मोबाइल पर ओटीपी आएगा, वेरिफाई करें |
| यहां के टैब पर क्लिक करें |
इसके बाद आपकी डिटेल खुल जाएगी |
| अब अपना आधार और मोबाइल नंबर enter करें |
कैटेगरी चुनें, राशन कार्ड नंबर लिखें, पीएम किसान मानधन योजना को चुनें |
| अपना राज्य चुनें, Captcha Code डालकर ओटीपी पर क्लिक करें |
परिवार की डिटेल भरें और आगे बढ़ें |
| अब आधार लिंक मोबाइल पर आए ओटीपी से वेरिफाई करें |
आगे मांगी गई सभी जानकारियों को भरें और सबमिट कर दें |
राज्य की वेबसाइट से
पहले यूजर आईडी बना लें
- सबसे पहले अपने राज्य के पर जाएं
- अगर आप यूपी से हैं तो वेबसाइट पर जाएं
- के जरिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू करें
- आधार नंबर के माध्यम से KYC का प्रोसेस शुरू करें
- शर्तों को अच्छे से पढ़ें और उन पर टिक करके सबमिट कर दें
- आधार लिंक मोबाइल पर आए OTP से वेरिफाई करें
- एक बार फिर से मोबाइल नंबर लिखें, OTP से वेरिफाई करें
- अब नया पासवर्ड बनाएं और उसे कहीं सेव कर लें
- आपको Login के लिए पासवर्ड मिल जाएगा
इस ढंग से होगा रजिस्ट्रेशन
| STEP-1 |
STEP-2 |
STEP-3 |
| ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर यूजर आईडी से लॉगिन करें |
अब आपको खेत की जानकारी भरनी होगी |
वेरिफिकेशन के बाद सोशल रजिस्ट्री टैब खोलें |
| यूजर आईडी आपका मोबाइल नंबर ही होगा |
अगर अपना खेत है तो Farmer Type में Owner को सिलेक्ट करें |
फैमिली आईडी या राशन कार्ड की जानकारी भरें |
| अब जो पासवर्ड बनाया था, उसे enter करें |
Fetch Land Detail पर क्लिक पूरा पता भरें |
अब डिपार्टमेंट अप्रूवल में रेवेन्यू को चुनें |
| आप चाहें तो OTP के माध्यम से भी लॉगिन कर सकते हैं |
सर्वे नंबर में खसरा नंबर भरें, सब सर्वे नंबर में भी खसरा नंबर ही लिखें |
कॉन्सेंट पर टिक कर सेव कर दें |
| यहां email का ऑप्शन भी दिखेगा, आप चाहें तो उसे छोड़ दें |
अगर एक से ज्यादा खेत हैं तो सभी की जानकारियां दे |
यहां आपको डिजिटल साइन करने होंगे |
| फॉर्म में दी गई सारी जानकारियां से Match Score 100 हो जाता है तो कार्ड जल्दी बन जाएगा |
- |
इसके बाद आपको फार्मर कार्ड मिल जाएगा |
सिर्फ पीएम किसान योजना के पैसों के लिए नहीं है फार्मर कार्ड
ऐसा नहीं है कि के पैसों के लिए फार्मर आईडी बनवाना महज एक औपचारिकता है। इस कार्ड में किसान का सारा डाटा डिजिटल हो जाता है। उसके पास कितनी जमीन है, कितने पशु हैं, यह सब जानकारी इसमें होगी। इसके अलावा सरकारी योजनाओं के लाभ भी जानकारी इसमें होगी।
from https://ift.tt/fPLMVj6
Comments
Post a Comment