पंजाब: पाकिस्तान के निशाने पर था सेना का आयुध भंडार, दागे कई रॉकेट, भारतीय डिफेंस सिस्टम ने हवा में मार गिराए

चंडीगढ़: पाकिस्तान ने गुरुवार देर रात पंजाब के पठानकोट, फिरोजपुर, कपूरथला और जालंधर में किए। भारतीय डिफेंस सिस्टम ने इन हमलों को नाकाम कर दिया। पठानकोट एयरबेस और मामून कैंट के पास रात में कई धमाके हुए। फिरोजपुर में भी धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। जालंधर के सुरानस्सी में सेना के आयुध डिपो को निशाना बनाने की कोशिश की गई, लेकिन यह प्रयास भी विफल रहा। इन घटनाओं के बाद पंजाब के छह सीमावर्ती जिलों और चंडीगढ़ में ब्लैकआउट कर दिया गया। अमृतसर में भी बुधवार देर रात रॉकेट हमले हुए, जिन्हें एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही नष्ट कर दिया।50 धमाके सुने गएइन हमलों के बाद पंजाब के बॉर्डर के पास के छह जिलों में कर दिया गया। ये जिले थे पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का। कपूरथला और चंडीगढ़ में भी बिजली बंद कर दी गई। जालंधर के सुरानस्सी में भारतीय सेना के हथियार और गोला बारूद सुरक्षित हैं। पाकिस्तान ने सुरानस्सी इलाके में ड्रोन से हमला किया था। हीरापुर और पत्तकड़कलां में धमाके की आवाज सुनी गई। सुरानस्सी आयुध भंडार के पास के गांवों में लगभग 50 धमाके सुने गए। कपूरथला में भी कई धमाके सुनाई दिए। पुलिस ने बताया कि एक ड्रोन को मार गिराया गया है।भारतीय सेना के व्रज कोर का मुख्यालयजालंधर में भारतीय सेना के व्रज कोर का मुख्यालय है। बीएसएफ का फ्रंटियर हेडक्वार्टर भी यहीं है, जो की सीमा पर तैनात है। आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन भी जालंधर में ही है। सावधानी बरतते हुए जालंधर में ब्लैक आउट कर दिया गया था। इससे पहले, अमृतसर में भी पाकिस्तान की ओर से बुधवार देर रात लगभग 1:15 बजे रॉकेट हमले किए गए थे। वायु सेना के एयर डिफेंस सिस्टम ने इन रॉकेटों को हवा में ही नष्ट कर दिया। ये रॉकेट दुधाला, जेठूवाल, पंधेर और मक्खनविंडी नाम के चार गांवों से बरामद किए गए। हालांकि, इन हमलों में किसी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ।


from https://ift.tt/tnK4siV

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन