ऑपरेशन सिंदूर के बाद अमृतसर के तीन गांवों में मिले रॉकेट, क्या पाकिस्तान ने किया हमला, जानें पूरा मामला

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर जिले के खेतों में रॉकेट मिलने से हड़कंप मच गया। ये रॉकेट दुधाला, जेठूवाल और पंधेर गांवों में मिले। इसके बाद अमृतसर में ब्लैकआउट कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गईं। यह घटना भारत के पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद हुई। अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि इसकी सूचना तुरंत आर्मी को दी गई। उन्होंने कहा कि आर्मी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि ये रॉकेट फटे नहीं, इन्हें निष्क्रिय कर दिया गयाभारतीय डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही निष्क्रिय कर दियासूत्रों की मानें तो ये रॉकेट पाकिस्तान की तरफ से दागे गए थे, जिन्हें ने हवा में ही निष्क्रिय कर दिया। धमाकों की आवाजें भी सुनाई दीं, जिन्हें पुलिस ने सोनिक साउंड बताया है। सुरक्षा को देखते हुए पंजाब में मॉक ड्रिल की गई और कुछ बॉर्डर पर रिट्रीट भी बंद कर दी गई। बताया जा रहा है कि बुधवार-गुरुवार की रात 1:02 बजे से 1:09 बजे के बीच अमृतसर में 7 मिनट के भीतर 6 धमाकों की आवाजें आईं। ये आवाजें इन्हीं रॉकेटों को निष्क्रिय करने के दौरान हुई होंगी। इस दौरान अमृतसर में तुरंत ब्लैकआउट भी किया गया। हालांकि, अमृतसर पुलिस ने इसे सोनिक साउंड बताया है।पुलिस कमिश्नर ने क्या कहाअमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि ये हो सकती है। घबराने की जरूरत नहीं है। ग्राउंड पर सब चेक करवाया गया है, किसी भी तरह के हमले की पुष्टि नहीं है। सोनिक साउंड एक तेज धमाके जैसी आवाज होती है। यह आवाज विमान की तेज गति से हो सकती है। पुलिस कमिश्नर जिस सोनिक साउंड की बात कर रहे हैं, वह तब सुनाई देती है जब किसी विमान या चीज की ध्वनि की गति लगभग 1225 किमी प्रति घंटा से तेज होती है। आमतौर पर यह फाइटर जेट्स के कारण होती है।


from https://ift.tt/cmx5ATo

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन