सारे एयरपोर्ट सुरक्षित, सेना ने वीडियो दिखाकर पाकिस्तान को दुनिया के सामने कर दिया बेनकाब

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान में बढ़ रहे तनाव के बीच शनिवार को विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर हालात की जानकारी दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय थेल सेना की तरफ से कर्नल सोफिया कुरेशी और वायु सेना में भी मौजूद थी। ने बताया कि पाकिस्तानी सेना लगातार पश्चिमी सीमाओं पर हमला कर रही है। उन्होंने ड्रोन, लंबी दूरी के हथियार, लोइटरिंग म्यूनिशन और लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल कर भारत के पर हमला किया। भारत की तरफ से सभी हमलों का करारा जवाब दिया गया है।प्रेस कॉन्फ्रेंस में वीडियो जारी करते हुए बताया गया कि पाकिस्तान की तरफ से लगातार झूठ और प्रोपेगेंडा फैलाया जा रहा है। पाकिस्तान की तरफ से दावा किया जा रहा है कि भारत के एयरफोर्स स्टेशन को नुकसान पहुंचा है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने सिरसा, सूरतगढ़ एयरबेस के विडियो दिखाते हुए बताया कि यहां किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। देखिए वीडियो-विदेश सचिव ने कहा कि पाकिस्तान दावा कर रहा है कि एस-400 आदमपुर बेस को उसने नुकसान पहुंचाया है, जो पूरी तरह से झूठ है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान हमारे फिरोजपुर, जालंधर और जम्मू में पहुंचा रहा है। पाकिस्तान की तरफ से सोशल मीडिया पर यह भी झूठ फैलाया जा रहा है कि भारत उसके धार्मिक स्थलों पर मिसाइल दाग रहा है।

स्कूलों-अस्पतालों पर हमले कर रहा पाकिस्तान

वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा पाकिस्तान ने 26 से ज्यादा जगहों पर हवाई घुसपैठ की कोशिश की है। उन्होंने उधमपुर, भुज, पठानकोट, बठिंडा में हमारे एयर फ़ोर्स बेस पर कुछ उपकरणों को नुकसान पहुंचाया। पाकिस्तान ने पंजाब के एयर बेस को निशाना बनाने के लिए रात 1:40 बजे हाई-स्पीड मिसाइलों का इस्तेमाल किया। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं और स्कूलों पर भी हमला किया।

सीमा की तरफ बढ़ रही पाकिस्तानी सेना

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया कि पाकिस्तान की सेना सीमा की ओर बढ़ रही है। इससे लगता है कि वे हमला करने की तैयारी में हैं और मामले को और बढ़ाना चाहते हैं। पूरी तरह से तैयार है और हर हमले का जवाब दे रही है। ने कहा है कि वे स्थिति को नहीं बढ़ाना चाहते, बशर्ते पाकिस्तान भी ऐसा ही व्यवहार करे।


from https://ift.tt/7ljQNBK

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन