पिता ने बड़े अरमानों से सजाया था मंडप, लेकिन दूल्हे को देख बदल गया लड़की का मन, फिर अचानक हुआ ऐसा...

धनबादः घर में शहनाई बज रही थी। सभी लोग मस्ती में झूम रहे थे। बारात दुल्हन के घर के दरवाजे पर आने की तैयारी में थी। तभी कुछ ऐसा हुआ कि सभी के होश उड़ गए।

दुल्हन ने प्रेमी के साथ मंदिर में जाकर कर ली शादी

दरअसलआ रहा था। वह अपने प्रेमी के साथ जीना चाहती थी। जिस कारण दुल्हन ने दिलेरी दिखाई और शादी से ठीक पहले दुल्हन अपने पुराने प्रेमी के संग चुपके से घर से फरार हो गई। फिर दोनों एक मंदिर में जाकर शादी कर ली।

प्रेमी जोड़े को बिहार के गया से पकड़ा गया

इधर, घर पर दुल्हन की करतूत का जब पता चला तो लड़की के पिता भागे भागे थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने भी तत्परता दिखाई और दोनों प्रेमी जोड़े को मोबाइल लोकेशन के आधार पर बिहार के गया से पकड़ कर धनबाद ले आई। लेकिन सभी लोगों को हैरानी तब हो गई। जब पुलिस ने लड़की के पिता को थाने बुलाकर अपनी बेटी को घर ले जाने की बात की, लेकिन पिता ने अपनी बेटी को अपनाने से साफ इनकार कर दिया। उसने जो वजह बताई उसे सुनकर हर कोई हैरान है।दरअसल बेटी की पसंद का लड़का अलग जाति का है। जो लड़की के पिता को पंसद नहीं आ रहा है। इस वजह से पिता ने अपनी पुत्री से रिश्ता ही तोड़ लिया।

दूसरी जाति का युवक लड़की के परिजनों को पसंद नहीं

यह मामला धनबाद के टुंडी थाना क्षेत्र कदैया पंचायत की है। टुंडी थाना क्षेत्र के कदैया पंचायत की रहने वाली युवती का प्रेम प्रसंग गांव के ही एक युवक से कई साल से चल रहा था। लड़का दूसरी जाति का है। जबकि लड़की दूसरी जाति की। लड़की के पिता ने अपनी बेटी की शादी कहीं और तय कर दी। वहीं लड़की को परिवार की ओर से खोजा गया लड़का पसंद नहीं था। वह प्रेमी के साथ ही शादी करना चाहती थी। इसलिए वह मौका देख अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

पिता ने बेटी को अपनाने से किया इनकार

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बेटी और उसके प्रेमी को तो पकड़ लिया और पिता को इसकी जानकारी दी। लेकिन लड़की के पिता थाना नहीं पहुंचे और अपनी बेटी को अपनाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों जोड़े को प्रेमी के परिजन को सौंप दिया। प्रेमी के परिवार ने बहू को स्वीकार कर लिया है।

प्रेमी के परिजनों ने लड़की को बहू के रूप में स्वीकार किया

पंचायत के मुखिया अजीमुद्दीन अंसारी ने बताया कि दुल्हन लक्ष्मी के पिता को थाना बुलाया गया था लेकिन वह नहीं पहुंचे जिसके बाद दोनों प्रेमी प्रेमिका की शादी मंदिर में करा दी गई। इस पर नवविवाहित प्रेमी युगल ने कहा कि दोनों शादी कर खुश हैं। स्थानीय मुखिया ने कहा कि लड़के वाले ने बहू के रूप में लड़की को स्वीकार कर लिया है।


from https://ift.tt/FeStY8g

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन