6 महीने में खुल गई जूतों की सिलाई... वॉरंटी में भी नहीं बदले जूते, अब कंपनी देगी सूद समेत हर्जाना

ग्रेटर नोएडा: नोएडा के एक शख्स ने एक नामी कंपनी के स्टोर से जूते लिए थे। कुछ समय बाद जूतों में कमी आने पर वॉरंटी पीरियड के बावजूद उन्हें बदलकर न देना स्टोर संचालक को महंगा पड़ गया। अंकुश ने एक नामी ब्रैंड के जूते खरीदे थे। इनकी एक साल की वॉरंटी दी गई थी। छह माह पहनने के बाद जूतों की सिलाई खुल गई और एक छेद भी हो गया। युवक ने कंपनी के स्टोर में जाकर इसकी शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में पीड़ित ने में शिकायत दर्ज कराई। इस पर फोरम ने सेवा में कमी को देखते हुए कंपनी को एक महीने के अंदर तीन हजार रुपये छह फीसदी ब्याज के साथ देने का आदेश दिया।शिकायतकर्ता अंकुश कुमार ने बताया कि के मॉल में लिबर्टी शूज स्टोर से 2,999 रुपये में जूते खरीदे थे। जूते देने के बाद आश्वासन दिया कि इनकी एक साल की वॉरंटी है। यदि इस अवधि के भीतर कोई दिक्कत होती है तो जूतों को एक नई जोड़ी के साथ बदलकर देंगे और न होने पर उसकी जगह पूरे पैसे मिलेंगे।आरोप है कि जूतों में दिक्कत आने पर युवक ने स्टोर में इसकी शिकायत दी। स्टोर संचालक ने स्टॉक आने के बाद बदलने का वादा किया। ऐसे में एक महीने के इंतजार के बाद पीड़ित ने फिर स्टोर पर जाकर संपर्क किया, लेकिन मदद नहीं मिली। शिकायतकर्ता ने कंपनी को ईमेल के माध्यम से एक शिकायत भी भेजी। इससे परेशान होकर उपभोक्ता ने उपभोक्ता फोरम में वाद दायर करके मदद मांगी। सुनवाई के दौरान कंपनी की तरफ से कोई भी प्रतिनिधि फोरम में पेश नहीं हुआ। इस पर एकपक्षीय कार्रवाई की गई।


from https://ift.tt/56C23DA

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन