अंधेरे में अड्डे पर आते थे बड़े-बड़े लोग, मांगते थे एक से बढ़कर एक 'कली'; 'ब्राउन' वाली की डिमांड सबसे अधिक

अररिया: , अफीम और ब्राउन शुगर की तस्करी बढ़ रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1113 किलो गांजा और 100 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया है। यह माल भारत भेजने के लिए बॉर्डर के पास एक गोदाम में रखा गया था। पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। दूसरी ओर, सुनसरी पुलिस ने 9 युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है, जो इसे भारत से नेपाल ले जा रहे थे।

अंधेरे में माल भेजते थे भारत

दरअसल, नेपाल से भारत में मादक पदार्थों की तस्करी एक बड़ी समस्या बन गई है। तस्कर, गांजा, अफीम और ब्राउन शुगर जैसे नशीले पदार्थों को भारत में भेजने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। वे बॉर्डर के पास गोदामों में माल जमा करते हैं और फिर रात के अंधेरे में इसे भारत भेजते हैं। यही कारण है कि एसएसबी आये दिन कार्रवाई कर रही है। इस बार नेपाल पुलिस ने कली तस्करों ( गांजा तस्कर ) के खिलाफ कार्रवाई की है।

1113 किलो गांजा बरामद

पुलिस ने कुशमाहा से सटे जहदा गांवपालिका में बॉर्डर के पास बने एक गोदाम पर छापा मारा। वहां से 1113 किलो गांजा और 100 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। मोरंग पुलिस के प्रवक्ता डीएसपी वेद प्रकाश जोशी ने बताया कि गांजे को जहदा वार्ड संख्या 7 मुसहरी टोला में रखा गया था। छापेमारी के दौरान मौके से दो लोगों को पहले गिरफ्तार किया गया।

ब्राउन सुगर के साथ 9 गिरफ्तार

डीएसपी वेदप्रकाश जोशी के अनुसार, गांजे के कारोबार में शामिल उमेश कामत (27) के घर से 34 पॉकेट में रहे 1088 किलो गांजा और बगल के ही अरविंद साह (33) के घर से 15 किलो गांजा बरामद किया गया। डीएसपी वेद प्रकाश जोशी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि गांजे को भारत भेजने की तैयारी थी। वहीं दूसरी ओर, सुनसरी पुलिस ने 9 युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। ये युवक भारत से ब्राउन शुगर खरीदकर नेपाल ला रहे थे। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) विराटनगर और इलाका पुलिस कार्यालय लौकही की संयुक्त टीम ने भंसार कार्यालय के पास यह कार्रवाई की। जिला पुलिस कार्यालय सुनसरी के प्रवक्ता डीएसपी योगराज खतिवडा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बिरपुर से नेपाल सीमा में प्रवेश कर रहे लोगों को रोककर जांच की। जांच के दौरान, उनके पास से ब्राउन शुगर बरामद हुआ। डीएसपी खतिवडा ने कहा कि पकड़े गए युवक ब्राउन शुगर को अपने शरीर के अंदर छिपाकर रखे थे।

ये युवक हुए हैं गिरफ्तार

गिरफ्तार युवकों में नेपाल के सुनसरी जिले के इटहरी के रहने वाले मनोज कुमार चौधरी के पास से 27.27 ग्राम, सनम तमांग के पास से 26 ग्राम और बाइक सवार नीरज लिंबू के मलद्वार में छिपाकर रखे गए 3.56 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। नीरज लिंबू के साथ बाइक पर सवार संदीप मगर को भी गिरफ्तार किया गया। रामधुनी नगरपालिका के आदित्य चौधरी के पास से 2.1 ग्राम, धरान उप-महानगरपालिका वार्ड 17 के बेगराज लिंबू के पास से 3.13 ग्राम, रामधुनी नगरपालिका के मनीष चौधरी के पास से 2.56 ग्राम और विज्ञान साह के पास से 35.88 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया।


from https://ift.tt/agYZzIM

Comments