बदायूं में पत्नी की मौत के बाद पति ने काट लिया अपना प्राइवेट पार्ट, बरेली के अस्पताल में भर्ती

सुनील मिश्रा, बदायूं: के बदायूं में थाना बिनावर इलाके के एक गांव से ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। यहां एक पति ने पत्नी के देहांत के बाद परेशान होकर (दुख) में अपना प्राइवेट पार्ट धारदार हथियार से काट लिया। इसके बाद परिजन उसे गंभीर हालत में अस्तपाल लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टरों ने उसे बरेली रेफर कर दिया गया। मामला जनपद के बिनावर क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। यहां के रहने वाले एक युवक की करीब एक साल पहले पत्नी की मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद से पति अवसाद में रहने लगा था। दूसरी तरफ चर्चा है कि पत्नी के वियोग में चल रहे पति को परिजन दूसरी शादी करने पर विचार करने का सुझाव देने लगे। वो अपनी पत्नी को भूला नहीं पा रहा था।

तनाव से जूझ रहा था पति

बीते दिन 25 साल के युवक ने अपनी पत्नी की मौत के सदमे में ऐसा खौंफनाक कदम उठा लिया कि चौंका देना वाला है। में आ चुके युवक ने ये कदम तब उठाया जब परिजन खेतिहार इलाके में गेंहू की कटाई करने चले गए और वो अकेला घर में था। इस दौरान उसने अपना किसी धारदार हथियार से काट लिया। इस घटना के बाद गांव व आस-पास के गांवों में अलग अलग तरीके की चर्चाओं का बाजार गर्म है। कोई इसे प्रेम कहानी में विफलता से जोड़ रहा है तो कोई दुख से। युवक के परिजन इस मुद्दे पर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। उन्होंने कोई पुलिस शिकायत भी नहीं की है। युवक का उपचार में चल रहा है।


from https://ift.tt/yz0ZCKM

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन