वैकेंसी निकली नहीं, योगी के महाकुंभ में युवाओं के बाइक का खर्चा निकालने वाले बयान पर भड़के अखिलेश यादव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भव्य और दिव्य का आयोजन हुआ। सरकार इस आयोजन को अब जनता के बीच लेकर पहुंच रही है। तमाम कार्यक्रमों में सीएम योगी भव्य और दिव्य महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन की चर्चा करते दिख रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भव्य और दिव्या महाकुंभ के आयोजन को सनातन समाज के बीच बड़े स्तर पर प्रचारित किया जा रहा है। वहीं, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष लगातार आयोजन की कमियों को सामने लाते रहे हैं। अब उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के एक बयान पर जोरदार हमला बोला है। दरअसल, प्रयागराज में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को लेकर सीएम योगी ने महाकुंभ से फायदे पर बयान दिया था। इस पर अखिलेश यादव ने रोजगार की वैकेंसी जारी न होने का तंज कसा है।

योगी ने क्या कहा?

सीएम योगी आदित्यनाथ एक मीडिया चैनल के कार्यक्रम में भाग ले रहे थे। इस दौरान उनसे महाकुंभ के आयोजन पर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि भव्य और दिव्य महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक सनातनियों ने पवित्र त्रिवेणी संगम पर आस्था की डुबकी लगाई। महाकुंभ मेला ने बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार के अवसर मुहैया कराए। भव्य और दिव्य महाकुंभ केवल धार्मिक नजरिया से ही नहीं, आर्थिक दृष्टि से भी सफल रहा। सीएम योगी ने कहा कि प्रयागराज में करीब 4 लाख युवा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए रहते हैं। सीएम योगी ने मुस्कुराते हुए कहा कि महाकुंभ के दौरान इन युवाओं ने अपने बाइक का खर्चा निकाल लिया होगा। अखिलेश यादव का इसी मसले पर हमला सामने आया है।

अखिलेश यादव ने क्या कहा?

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक पर किए गए पोस्ट में कहा है कि जो युवा प्रयागराज में सरकारी नौकरी की उम्मीद लेकर आए, उनके लिए तो वैकेंसी निकली नहीं। लेकिन, उनकी बाइक की सीट की वैकेंसी जरूर निकल गई। इसे उपलब्धि मानना कहां की बुद्धिमानी है। वैसे पर्सनल बाइक का कमर्शियल इस्तेमाल कैसे हुआ? दरअसल, प्रयागराज महाकुंभ के दौरान बड़ी संख्या में युवा शहर में बनाई गई पार्किंग से तीर्थयात्रियों को संगम घाटों तक ले जाने के लिए अपनी बाइक की सवारी कर रहे थे।बाइक की यात्रा के बदले युवा तीर्थयात्रियों से पैसे ले रहे थे। सीएम योगी ने इसी की तरफ इशारा किया था। अब अखिलेश यादव इस पर सवाल करते दिख रहे हैं। उन्होंने संकेतों में सवाल किया है कि सरकार ने जानते हुए भी पर्सनल बाइक का कमर्शियल इस्तेमाल कैसे होने दिया? अब इस मामले पर राजनीति गरमानी तय है।


from https://ift.tt/m3o6hK5

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन