'एक राष्ट्र-एक चुनाव' के लिए माहौल बनाएगी भाजपा, कार्यकर्ता लोगों को गिनाएंगे फायदे
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' के लिए माहौल बनाएगी। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी जनता के बीच जाएंगे। वे 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' के फायदे गिनाएंगे। प्रबुद्धजनों के बीच चर्चा का आयोजन किया जाएगा। इस बाबत पर्चे बांटेंगे। साथ ही एक प्रस्ताव तैयार किया गया है। पहले से छपवाए गए इस प्रस्ताव को आम लोग अपनी ओर से राष्ट्रपति को भेजेंगे।केंद्र सरकार 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' के लिए लगातार मुहिम चला रही है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इसका ड्राफ्ट भी तैयार करके सौंप दिया है। अब केंद्र सरकार और भाजपा इस पर आगे कदम बढ़ाने से पहले आम जनता का समर्थन जुटाना चाह रही है। इस मंशा के तहत भाजपा इसको लेकर अभियान चलाने जा रही है। इस बाबत पर्चे छपवा लिए गए हैं।
पर्चे में हैं ब्योरा
'एक राष्ट्र-एक चुनाव' की पृष्ठभूमि और इसके फायदों का पूरा ब्योरा दिया गया है। साथ ही प्रस्ताव का एक प्रोफॉर्मा भेजा गया है, जिस पर अपना नाम भरकर उसे लोग राष्ट्रपति को भेजेंगे। प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह मुहिम शुरू कर दी है। वाराणसी में इसको लेकर एक सम्मेलन आयोजित किया जा चुका है। जल्द ही सभी शहरों में इसको लेकर जागरूकता कार्यक्रम होंगे।वक्फ बिल के समर्थन में भी अभियान
भाजपा वक्फ बिल के समर्थन में भी अभियान चलाएगी। इस अभियान कं संचालन के लिए प्रदेश स्तर पर एक कमिटी बना दी गई है। कमिटी में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी, मंत्री शिव भूषण सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बाशित अली और यूपी बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश कुमार को शामिल किया गया है। अभियान की रूपरेखा तैयार करने के लिए इनको जिम्मा दिया गया है। इस अभियान के तहत भी बताया जाएगा कि केंद्र सरकार जो वक्फ बिल लाने जा रही है, वह क्यों जरूरी है। भाजपा कार्यकर्ता इसके फायदे जनता के बीच बताएगी।from https://ift.tt/VG9lj1C
Comments
Post a Comment