हीरे-चांदी के गहने, कैश... जो सावित्री जिंदल देश की सबसे अमीर महिला उनके पास कोई कार नहीं, कितनी दौलतमंद?

नई दिल्‍ली: सावित्री जिंदल देश की सबसे अमीर महिला हैं। आज उनका जन्‍मदिन है। इस मौके पर वह अपने घर पर ही कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) खोलने जा रही हैं। इस सेंटर का मकसद आम लोगों तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं को पहुंचाना है। अपनी अकूत दौलत के कारण सावित्री जिंदल अक्‍सर सुर्खियों में रहती हैं। पिछला हरियाणा विधानसभा (2024) उन्‍होंने स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर लड़ा था। इस दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया था। सावित्री जिंदल ने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अपनी संपत्ति की जानकारी दी थी। हलफनामे के अनुसार, उनके पास 190 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। इसके अलावा, उनके पास 80 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति भी है। इस तरह, सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति 270 करोड़ रुपये है।सावित्री जिंदल बीजेपी सांसद नवीन जिंदल की मां हैं। फोर्ब्स इंडिया ने उन्हें अगस्त 2024 में 39.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ देश की सबसे अमीर महिला बताया था। सावित्री जिंदल दिवंगत उद्योगपति ओपी जिंदल की पत्नी हैं। फोर्ब्‍स रियल टाइम नेटवर्थ के अनुसार, 20 मार्च तक सावित्री जिंदल और उनके परिवार की कुल संपत्ति 37.3 अरब डॉलर थी। सावित्री जिंदल दो बार हिसार सीट से विधायक रह चुकी हैं। उन्होंने पहली बार 2005 में कांग्रेस एमएलए के तौर पर हिसार सीट जीती थी। 2009 में वह फिर से इस सीट से जीतीं। 2013 में उन्हें भूपिंदर सिंह हुड्डा सरकार में मंत्री बनाया गया था। 2014 में वह विधानसभा चुनाव हार गईं थीं। इस साल मार्च में उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी। उनके बेटे नवीन जिंदल भी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। नवीन ने 2024 के आम चुनावों में बीजेपी के टिकट पर कुरुक्षेत्र सीट जीती थी।

कोई कार नहीं

पिछले साल हिसार व‍िधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करते हुए उन्‍होंने अपनी संपत्ति की जानकारी दी। हलफनामे के अनुसार, सावित्री जिंदल के पास कोई कार नहीं है। उनके पास 48,000 रुपये कैश हैं। उन्होंने अपने बचत बैंक खातों, फिक्स्ड डिपॉजिट, इक्विटी शेयरों और म्यूचुअल फंडों की जानकारी भी दी।

सावित्री जिंदल के म्यूचुअल फंड निवेश इस प्रकार हैं:

- एक्सिस ऑल सीजन्स डेट फंड ऑफ फंड्स में 55 लाख रुपये- भारत बॉन्ड एफओएफ में 164 लाख रुपये- आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल मीडियम टर्म बॉन्ड फंड-ग्रोथ में 251.4 लाख रुपये- आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल बैलेंस्ड एडवांटेज फंड-रेगुलर ग्रोथ में 310 लाख रुपये- एचडीएफसी हाइब्रिड फंड-रेगुलर ग्रोथ में 239 लाख रुपये- एसबीआई इक्विटी हाइब्रिड फंड में 402 लाख रुपये- एसडीपी ब्लैकरॉक फोकस 25 फंड में 140 लाख रुपये

सावित्री जिंदल के शेयर निवेश इस प्रकार हैं:

- जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड में 9,481 लाख रुपये- जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड में 625 लाख रुपये- जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड में 1,814 लाख रुपये- जिंदल सॉ लिमिटेड में 449 लाख रुपये- जेएसडब्ल्यू होल्डिंग्स लिमिटेड में 124 लाख रुपये

करोड़ों की जूलरी

सावित्री जिंदल के पास 20 करोड़ रुपये के हीरे और चांदी के गहने हैं। 2014 के हरियाणा विधानसभा चुनावों में सावित्री जिंदल ने अपनी संपत्ति 108.17 करोड़ रुपये बताई थी। 2009 में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति लगभग 44 करोड़ रुपये घोषित की थी। नवीन जिंदल सावित्री जिंदल के बेटे हैं। 2024 के आम चुनावों में नवीन जिंदल हरियाणा में बीजेपी के सबसे अमीर उम्मीदवार थे। उनकी संपत्ति 1,230 करोड़ रुपये थी।


from https://ift.tt/PKy0khL

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन