कमर में कट्टा नहीं 'दारू है दारू', बाइक से शराब ले जाने का जुगाड़ देख हैरान हैं लोग

सीतामढ़ी: है। इसे धरातल पर पूरी सख्ती से लागू कराने के लिए एक बड़ा तंत्र लगा हुआ है। फिर भी चोरी-छिपे शराब की बिक्री जारी है। होली में शराब की बिक्री और सेवन पर रोक लगाने के लिए एक तरह से प्रशासन की एक बड़ी फौज लगी थी। तब भी होली के मौके पर 'पीने' वाले पिए ही। कुछ लोग ऐसे भी दिखे हैं जो बेखौफ होकर शराब का सेवन कर सड़कों पर आवाजाही किए।

वायरल वीडियो सीतामढ़ी जिले का!

होली के दिन शुक्रवार की सुबह ही एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे वह होली को यादगार बनाने और पूरी मस्ती करने के लिए पीछे की बोतल रखे हुए है। वह व्यक्ति बाइक पर है। कहीं पर बाइक रोककर वह कमर में रखे शराब की बोतल को ठीक कर रहा है। ताकि वह बोतल गिरकर उसकी खुशियों में कोई खलल न पैदा कर दें।

गुपचुप किसी ने बना लिया वीडियो

शख्स के इस कारस्तानी की किसी ने वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। खास बात यह कि वीडियो में व्यक्ति की न तो चेहरा दिख रही है और ना ही बाइक का नंबर। इस कारण वह पुलिस की पकड़ में आयेगा, ऐसा संभव नहीं दिखता है। बहरहाल, सूबे में शराबबंदी को धत्ता बताने और बंदी को मजाक बनाने के लिए उक्त पांच सेकंड का ही वीडियो काफी है।

अंग्रेजी शराब का कारोबार थमा नहीं

बता दें कि जिले में अंग्रेजी शराब का कारोबार थमा नहीं है, बल्कि धंधा दिन पर दिन फैलते जा रहा है। तस्करों की संख्या बढ़ती जा रही है। दरअसल, काफी फायदेमंद धंधा होने से इस अवैध कारोबार से दिन पर दिन नए लोग भी जुड़ते जा रहे हैं। ऐसे धंधेबाजों की एक बड़ी फौज खड़ी हो गई है। शराब की बिक्री होती है, इस सच्चाई से पुलिस भी इनकार नहीं कर सकती है। कारण कि खुद पुलिस 13 दिनों में 2247.47 लीटर अंग्रेजी शराब, तो देसी शराब 4858.4 लीटर जब्त करने की कार्रवाई की है।


from https://ift.tt/g7SdQxn

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन