नोएडा के रजनीगंधा चौराहे पर कार-थ्री व्हीलर के बीच भीषण टक्कर, पांच घायल, दो की हालत गंभीर

मनीष सिंह, नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में आज तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह एक्सीडेंट कार और थ्री व्हीलर के बीच हुआ है। व्हीलर को टक्कर मारने के बाद कार डिवाइडर से टकरा गई। कार में बैठे चार लोग और टेंपो ड्राइवर घायल हो गए। नोएडा के थाना फेस-1 क्षेत्र में रविवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे रजनीगंधा चौराहे के पास हुए भीषण एक्सीडेंट में पांच लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंची। घायलों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। यह सड़क दुर्घटना कार और थ्री व्हीलर के बीच हुआ है। थ्री व्हीलर को टक्कर मारने के बाद कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार में बैठे चार लोग और टेंपो ड्राइवर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गाड़ियों की हालत खराब

थ्री व्हीलर और हुंडई स्पोर्ट्स कार की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि, यह एक्सीडेंट कितना भीषण था। इस हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। पुलिस के अनुसार, रजनीगंधा चौराहे पर तेज गति से आ रही हुंडई स्पोर्ट्स कार ने पहले थ्री व्हीलर को टक्कर मारा। इसके बाद कर डिवाइडर से जा टकराई। एक्सीडेंट के दौरान कार में बैठे चार लोग घायल हो गए और टेंपो का ड्राइवर भी घायल हो गया। हादसा सेक्टर-19 पुलिस चौकी के सामने हुआ था। इसके कारण पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है, उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल के परिजनों को सूचना दे दी है और वाहनों को सड़क से हटकर यातायात को फिर से चालू कर दिया गया है। इस संबंध में पुलिस अन्य वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

पुलिस ने दी जानकारी

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थाना फेस-1 क्षेत्र के रजनीगंधा चौराहे पर एक कार, टेंपो से टकराते हुए डिवाइडर से टकरा गई। इससे उसमें बेठे 4 व्यक्ति एवं टेंपो ड्राइवर घायल हो गए हैं। उन्हें नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घायलों के परिजन को अवगत कराया गया है। यातायात सामान्य रूप से सुचारू है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


from https://ift.tt/9bGWgVN

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन