शेयर बाजार में चहुं ओर गिरावट, तब भी डीमैट अकाउंट ओपनिंग में बन रहा रेकार्ड

नई दिल्ली: शेयर बाजार (Share Market) में आज भी गिरावट का ही माहौल है। यह लगातार नौवां सत्र है, जबकि बाजार में गिरावट है। इतने दिनों में ही शेयर बाजार में निवेशक 27 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा गंवा चुके हैं। इस साल यानी 2025 की बात करें तो निवेशकों को करीब 45 लाख करोड़ रुपये का फटका लग चुका है। तब भी लोग नए-नए खुलवाते ही जा रहे हैं। तभी तो एशिया की पहली और इकलौती सूचीबद्ध डिपॉजिटरी, सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड (CDSL) ने बीते सप्ताह डीमट अकाउंट खोलने का एक बड़ा रेकार्ड कायम कर दिया।

क्या बना है रेकार्ड?

बीते सप्ताह खबर आई कि CDSL के डीमैट खातों की संख्या 15 करोड़ के पार पहुंच गई है। इसे भारतीय पूंजी बाजार के तेजी से विस्तार का प्रमाण माना जा रहा है। क्योंकि सिर्फ सीडीएसएल के जरिए ही 15 करोड़ से ज़्यादा लोग अब शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं।

क्या करता है सीडीएसएल

CDSL एक महत्वपूर्ण मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर इंस्टीच्यूशन (MII) है। यह इलेक्ट्रॉनिक रूप से सिक्योरिटी होल्डिंग और ट्रेड सेटलमेंट सेवाएं प्रदान करता है। यह डीमैट खाते खोलने और शेयरों की खरीद-बिक्री को आसान बनाता है। CDSL कैपिटल मार्केट पार्टिसिपेंट को कई तरह की सेवाएं देता है। इनमें डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट, इशुअर्स, निवेशक, रजिस्ट्रार और ट्रांसफर एजेंट (RTA), क्लियरिंग कॉर्पोरेशन और एक्सचेंज शामिल हैं। मतलब, शेयर बाजार से जुड़े सभी लोगों के लिए CDSL काम करता है।

पिछले साल भी खूब खुले अकाउंट

पिछले कुछ वर्षों के दौरान देश में डीमैट अकाउंट की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। यदि साल 2024 की ही बात करें इस दौरान लोगों ने 4.6 करोड़ डीमैट अकाउंट खोले। यह प्रति माह औसतन 38 लाख खातों की वृद्धि को दर्शाता है। एनएसडीएल और सीडीएसएल के अनुसार, इससे पिछले वर्ष 2023 की तुलना में नए डीमैट खातों में 33 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

कुल कितने हैं डीमैट अकउंट

साल 2024 में 31 दिसंबर तक देश में कुल डीमैट खातों की संख्या 18.53 करोड़ थी। देखा जाए तो कोरोना काल के बाद से ही भारत में डीमैट खातों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। डीमैट खातों की संख्या में उछाल की वजह खाता खोलने की आसान प्रक्रिया, स्मार्टफोन का बढ़ता इस्तेमाल और अनुकूल मार्केट रिटर्न जैसे कारकों को माना जा रहा है।


from https://ift.tt/TavKFpC

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन