नए बजट से पहले जानिए पिछले बजट में हुई घोषणाओं की हकीकत, कितनी पूरी और कितनी लंबित

जयपुर: केंद्र सरकार 1 फरवरी को आम बजट पेश कर चुकी है और अब राज्य का बजट आने वाला है। प्रदेश सरकार का बजट 19 फरवरी को पेश किया जाएगा। भजनलाल सरकार का पहला पूर्ण बजट 10 जुलाई 2024 को वित्त मंत्री दीया कुमारी ने पेश किया था। इस बजट में कई बड़ी घोषणाएं की गई। बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए अलग-अलग विभाग के मंत्रियों को हर महीने समीक्षा करने के निर्देश दिए गए थे। खुद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी समय-समय पर समीक्षा बैठक लेकर बजट घोषणाओं की क्रियान्विति को लेकर मंत्रियों और अधिकारियों से चर्चा की।

अधिकतर घोषणाएं उतरी धरातल पर, कुछ केवल बैठकों तक सीमित रही

प्रदेश सरकार ने पिछले बजट में कई बड़ी घोषणाएं की थी। बड़ी घोषणाओं पर नजर डाली जाए तो पता चलता है कि अधिकतर घोषणा पर राज्य सरकार ने बड़ी गंभीरता से कार्य किया। 70 फीसदी से ज्यादा बजट घोषणाओं पर तेजी से कार्य हुआ। हालांकि करीब 25 से 30 फीसदी घोषणाएं ऐसी भी हैं जिन पर कार्य आगे नहीं बढ़ा। वे केवल बैठकों तक सीमित रही लेकिन धरातल पर उतारे जाने के प्रयास कामयाब नहीं हुए।

इन बड़ी घोषणाओं पर तेजी से हुआ काम

- खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़े परिवारों को 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की घोषणा को राज्य सरकार ने पूरा कर दिया।- सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बढोतरी का वादा भी पूरा कर दिया गया। हालांकि अक्टूबर नवंबर में तकनीकी कारणों से पेंशन वितरण में रुकावट आई लेकिन सरकार की घोषणा पूरी हो गई।- ईआरसीपी पर सरकार ने काम शुरू कर दिया। राज्य सरकार के एक साल के कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष में 17 दिसंबर 2024 को पीएम मोदी से ईआरसीपी पीकेसी (रामजल सेतु परियोजना) का कार्य प्रारम्भ किया गया। 12000 करोड़ रुपए स्वीकृत भी हो गए हैं। साथ ही सौर ऊर्जा से जुड़ी पीएम कुसुम योजना पर भी तेज गति से कार्य चल रहा है।- सड़क निर्माण से जुड़ी घोषणाओं में 9 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे की डीपीआर बन रही है। 10 हजार से अधिक आबादी के गांवों में अटल प्रगति पथ पर कार्य चल रहा है।- राज्य सरकार ने 5 साल में 4 लाख भर्तियों की घोषणा की थी। पहले साल में 59 हजार अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी के लिए नियुक्तियां दे दी गई है। 1.73 लाख पदों पर भर्तियां प्रक्रियाधीन है।- चिकित्सा से जुड़ी डिजिटल हेल्थ मिशन प्रक्रियाधीन है। 1500 डॉक्टरों और 4 हजार नर्सिंग कर्मियों की भर्तियों की घोषणा की गई थी। भर्ती प्रक्रिया चालू कर दी गई है।- राइजिंग राजस्थान समिट का आयोजन हो चुका है। इसमें 35 लाख करोड़ रुपए के एमओयू हुए। 1.67 लाख करोड़ के एमओयू जल्द धरातल पर आने वाले हैं।- वन स्टेट वन इलेक्शन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिन ग्राम पंचायतों में सरपंचों का कार्यकाल पूरा हो गया, वहां प्रशासक नियुक्त कर दिए गए हैं। बड़े निकायों के पुनर्गठन का काम भी शुरू कर दिया गया है।- स्वतंत्र पत्रकारों के लिए शर्तों में शिथिलता दी गई थी। यह शिथिलता लागू कर दी गई है। आयु सीमा को घटा कर 45 वर्ष कर दिया और अनुभव 15 साल होना लागू कर दिया गया है।


from https://ift.tt/5njP6zH

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन