AAP विधायक दिनेश मोहनिया पर महिला से बदसलूकी का आरोप, FIR दर्ज
नई दिल्ली: दिल्ली के संगम विहार से आम आदमी पार्टी विधायक दिनेश मोहनिया पर एक महिला के साथ बदसलूकी करने का मामला दर्ज हुआ है। बुधवार को दिल्ली पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोहनिया पर महिला को फ्लाइंग किस देने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप है। यह घटना बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान हुई।
महिला ने दर्ज कराई शिकायत
जानकारी के अनुसार, महिला का आरोप है कि वो वोट देने जा रही थी, तभी आप विधायक ने उनके साथ अभद्रता की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मोहनिया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मोहनिया संगम विहार सीट से दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ भाजपा के चंदन कुमार चौधरी और कांग्रेस के हर्ष चौधरी मैदान में हैं।पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया केस
संगम विहार पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 341 (गलत तरीके से रोकना) और 509 (महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से शब्द, हावभाव या कार्य) के तहत FIR दर्ज की गई है। महिला ने आरोप लगाया कि मोहनिया ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी
बता दें कि दिल्ली में सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। चुनाव आयोग के आंकड़ो के अनुसार सुबह 11 बजे तक दिल्ली चुनाव में करीब 20 फीसदी वोटिंग पूरी हो गई है। सुबह से ही दिल्ली के कई पोलिंग बूथों पर लोगों की कतारें देखी जा रही हैं। इस बार दिल्ली विधानसभा में दिलचस्प मुकाबला हो सकता है। एक तरफ आम आदमी पार्टी ने बड़े-बड़े वादे किए हैं, तो बीजेपी उसे टक्कर देने को तैयार है। वहीं कांग्रेस भी मुकाबला त्रिकोणीय बना सकती है।from https://ift.tt/AwkumCn
Comments
Post a Comment