खुदाई में मिला घड़ा, खोला तो निकले चांदी के सिक्के, पड़ोसियों ने मजदूरों से छीने, फिर जो हुआ

भिंड: भिंड के गोहद में पानी की पाइपलाइन डालने के दौरान मजदूरों की किस्मत चमक गई। खुदाई में उन्हे चांदी के 113 सिक्के मिले हैं। ये सिक्के 1700 से 1800 ईस्वी के बीच के बताए जा रहे हैं। सिक्के एक मिट्टी के घड़े में मिले। स्थानीय लोगों ने सिक्के छिपाने की कोशिश की, लेकिन प्रशासन ने उन्हें जब्त कर लिया। पुरातत्व विभाग अब इन सिक्कों की जांच करेगा।गोहद के वार्ड 11 में कालिया कंठ मंदिर के पास ये घटना घटी। गुरुवार को नल-जल योजना के तहत खुदाई चल रही थी। रामकुमार सिंह गुर्जर और पंजाब सिंह गुर्जर के घर के पास खुदाई करते समय मजदूरों को मिट्टी का घड़ा मिला। इस घड़े में ढक्कन लगा हुआ था और अंदर चांदी के सिक्के भरे थे।

मजदूरों से छीन अपने घर ले गए खजाना

सिक्के देखते ही रामकुमार और पंजाब ने घड़ा मजदूरों से छीन लिया। वे इसे अपने घर ले गए। जल्द ही यह खबर पूरे वार्ड में फैल गई। सूचना मिलते ही एसडीओपी सौरभ कुमार सहित कई आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

सिक्के प्रशासन ने किए जब्त

राजस्व और पुलिस की टीम ने सिक्के जब्त कर लिए। सिक्कों को धोया भी गया। जहां सिक्के मिले, उसके आस-पास 500 मीटर के इलाके को प्रतिबंधित कर दिया गया है। अब वहां मशीनों से खुदाई की जा रही है। प्रशासन को उम्मीद है कि और सिक्के या ऐतिहासिक चीजे मिल सकती हैं।

सिक्कों पर उर्दू में मिली लिखावट

एसडीएम पराग जैन ने बताया कि पुरातत्व विभाग को सूचित कर दिया गया है। विभाग के विशेषज्ञ इन सिक्कों की जांच करेंगे। पहली नजर में ये सिक्के 1800 ईस्वी के आसपास के लग रहे हैं। सिक्कों पर उर्दू में कुछ लिखा हुआ है। पुरातत्व विभाग पूरे मामले की जांच में जुट गया है।


from https://ift.tt/7fKxg8R

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन