दिल्ली के दंगल में राजस्थान के तीन दिग्गज, वसुंधरा राजे को छोड़ जानें इन्हें क्यों मिला मौका

जयपुर: दिल्ली में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। 40 स्टार प्रचारकों की सूची में राजस्थान के तीन नेताओं को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा और पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर को स्टार प्रचारक बनाया गया है। हालांकि राजस्थान से जुड़े और भी कई नेता हैं लेकिन उन्हें इस लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। जैसे प्रदेश प्रभारी डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे इस सूची में नहीं हैं। अब आगामी दिनों में तीन स्टार प्रचारक दिल्ली में होने वाली चुनावी सभाओं में शामिल होंगे।

वसुंधरा राजे का नाम फिर पर्ची से बाहर

में बीजेपी की स्टार प्रचारकों की सूची से राजस्थान की दो बार पूर्व मुख्यमंत्री रहीं वसुंधरा राजे का नाम भी नदारद है। इससे पहले 12 जनवरी को राजे लंबे समय बाद सक्रिय नजर आईं थी। भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हो रही थी। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा और बीजेपी नेताओं के साथ राजे की मुस्कुराते हुए तस्वीर सामने आई थीं। इससे पहले राजे के दिल्ली दौरे को लेकर भी हलचल तेज थी।

इन्हीं तीन नेताओं को क्यों मिला स्थान

सीएम भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री होने के नाते स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। इस सूची में 6 अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम भी हैं। इनमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरर्मा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल है। डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को दिल्ली में अनुसूचित जाति और जनजाति क्षेत्र के वोट साधने के लिए स्टार प्रचारक बनाया गया है। अलका गुर्जर भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री हैं। वे एक तेजतर्रार महिला नेता के रूप में अपनी पहचान रखती हैं। वे राजस्थान भाजपा की उपाध्यक्ष भी रही हैं। पिछले करीब एक दशक से वे केंद्रीय संगठन में सक्रिय हैं।

बीजेपी के स्टार प्रचारकों की पूरी लिस्ट यहां पढ़ें

1. नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री2. जेपी नड्डा, राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा3. राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री4. अमित शाह, केंद्रीय मंत्री5. नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री6. पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री7. शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री8. मोहनलाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री9. धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री10. हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय मंत्री11. गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री12 योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, यूपी13. देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री महाराष्ट्र14. हेमंत बिस्वा सरमा, मुख्यमंत्री असम15. डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश16. पुष्कर धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड17. भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री राजस्थान18. नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री हरियाणा19. वीरेंद्र सचदेवा, प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली बीजेपी20. बैजयंत जय पांडा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा21. अतुल गर्ग, लोकसभा सांसद22, अलका गुर्जर, राष्ट्रीय मंत्री23. हर्ष मल्होत्रा, केंद्रीय मंत्री स्वतंत्र प्रभार24. केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम, यूपी25. डॉ. प्रेमचंद बैरवा, डिप्टी सीएम राजस्थान26. सम्राट चौधरी, मंत्री बिहार सरकार27. डॉ. हर्षवर्धन, पूर्व केंद्रीय मंत्री28. हंस राज हंस, पूर्व लोकसभा सांसद29. मनोज तिवारी, लोकसभा सांसद30. रामवीर सिंह बिधूड़ी, लोकसभा सांसद31. योगेंद्र चांदोलिया, महामंत्री दिल्ली बीजेपी32. कमलजीत सहरावत, लोकसभा सांसद33. प्रवीण खंडेलवाल, लोकसभा सांसद34. बांसुरी स्वराज, लोकसभा सांसद35. स्मृति ईरानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री36. अनुराग ठाकुर, लोकसभा सांसद37. हेमा मालिनी, लोकसभा सांसद38. रवि किशन, लोकसभा सांसद39 दिनेश लाल यादव, भोजपुरी स्टार और प्रत्याशी40 सरदार राजा इकबाल सिंह, दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता


from https://ift.tt/lp7Rs9i

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन