ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में पब मालिक ने दागीं 6 गोलियां, सुरक्षा गार्डों ने भागकर बचाई जान, अरेस्‍ट

ग्रेटर नोएडा: श्री राधा स्काई गार्डन सोसायटी में सोमवार देर रात पार्किंग को लेकर पब मालिक और सुरक्षा गार्डों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान पब मालिक गौरव सिसोदिया ने हवाई फायर कर दिया। गौरव ने शराब के नशे में छह गोलियां दागीं। सुरक्षा गार्डों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। मामला पता चलने पर पुलिस ने आरोपी पब मालिक को अरेस्‍ट कर लिया है। यह पूरा मामला बिसरख थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, 13 जनवरी की रात में राधा स्काई गार्डन सोसायटी में गौरव सिसोदिया का पार्किंग को लेकर मेंटेनेंस के गार्डों के साथ विवाद हो गया था। इस पर गौरव सिसोदिया ने अपने लाइसेंसी शस्त्र से हवाई फायर किया। थाना बिसरख पुलिस ने सोसाइटी के सिक्योरिटी ऑफिसर से शिकायत लेकर मामला दर्ज किया था। आरोपी गौरव सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

13 जनवरी की देर रात को कार पार्किंग को लेकर सुरक्षाकर्मी और सोसायटी में रहने वाले गौरव सिसोदिया के बीच विवाद हो गया था। मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस मारपीट और फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मंगलवार को पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया और इस पर कार्रवाई शुरू की।

थाने से लौटने के बाद फिर शुरू हो गई मारपीट

बताया जा रहा है कि टावर 6 के एक निवासी ने अपनी कार बेसमेंट पार्किंग में खड़ी कर दी, जिसके बाद सुरक्षाकर्मी और उनके बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ता देख टावर 3 में रहने वाले उनके एक मित्र भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ और मामला थाने तक पहुंचा। थाने से देर रात वापस आने के बाद दोनों पक्षों में एक बार फिर कहा-सुनी शुरू हो गई और गेट पर ही मारपीट की नौबत आ गई। इसके बाद आरोप है कि गौरव सिसोदिया, जो टावर 3 का निवासी है, उसने अपने लाइसेंसी हथियार से कई राउंड की फायरिंग कर दी।


from https://ift.tt/GLDZnb7

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन