33 घंटे के लंबे ऑपरेशन के बाद नहीं बची जान, गुजरात के कच्छ में 18 साल की लड़की की बोरवेल में गिरने से मौत

अहमदाबाद: गुजरात के कच्छ जिले में भुज के एक बोरवेल में गिरी लड़की की जिंदा नहीं बचाया जा सका। 33 घंटे के लंबे ऑपरेशन के बाद लड़की को मंगलवार को निकाला गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। लड़की सोमवार की सुबह भुज तहसील में आने वाले कंदेराई गांव के एक बोरवेल में गिर गई थी। लड़की 540 फुट गहरे बोरवेल में 490 फुट पर फंस गई थी। एक फुट की चौड़ाई वाले बोरवेल में फंसी लड़की को बचाने के लिए एनडीआरएफ के साथ दूसरे एजेंसियों को लगाया गया था लेकिन लड़की को जिंदा नहीं बचाया जा सका। मासूसी में बदली खुशी भुज के बोरवेल में 18 साल की लड़की के गिर जाने की घटना के बाद एनडीआरएफ की 6वीं बटालियन (6बीएन) की एक टीम वडोदरा से घटनास्थल पर पहुंची थी। सोमवार शाम 5.30 बजे से बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि महिला को दोपहर 3.52 बजे निकाला गया, जिसके बाद उसे भुज के जीके जनरल अस्पताल ले जाया गया। एसपी कच्छ (पश्चिम) विकास सुंडा ने कहा कि महिला को निकालने के बाद अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। महिला राजस्थान के खेतिहर मजदूरों के परिवार से थी। पुलिस ने मामले के संबंध में दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज की है और जांच कर रही है कि वह बोरवेल में कैसे गिरी।व्यस्क के बोरवेल में गिरने का पहला केसलड़की को बचाने के लिए सभी उपाय किए गए। इस ऑपरेशन में काफी मुश्किलें भी आई क्यों कि देश में किसी व्यस्क के बोरवेल में गिरने की यह पहली घटना थी। जिसके रेस्क्यू ऑपरेशन में एनडीआरएफ के साथ दूसरी एजेंसियों को लगाया गया था। एचपी कच्छ विकास सुंडा के अनुसार सुंडा ने हम पक्के तौर पर नहीं कह सकते कि वह फिसलकर बोरवेल में गिरी। हम सभी संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं और मामले की जांच करेंगे।


from https://ift.tt/XP7nE4L

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन