सासाराम में बर्थडे पार्टी और DSP मोहम्मद आदिल बिलाल की एंट्री, 4 मिनट में ही सबकुछ हो गया; जानें टाइमलाइन

सासाराम: रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में हुई राणा ओमप्रकाश सिंह उर्फ बादल हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी है। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि शुक्रवार रात हुई ये वारदात सिर्फ 4 मिनट में अंजाम दी गई। रोहतास के एसपी रोशन कुमार ने बताया कि NHRC के नियमों के मुताबिक, मृतक के परिवार और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में FSL टीम ने सबूत इकट्ठा किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और इनक्वेस्ट रिपोर्ट भी तैयार है। दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शराब बरामदगी का एक अलग मामला भी दर्ज किया है। घटनास्थल पर मौजूद सभी पुलिसवालों के हथियार जांच के लिए जब्त कर लिए गए हैं।

4 मिनट में घटना को दिया गया अंजाम

एसपी ने बताया कि हुआ है कि पूरी घटना रात 10:35 से 10:39 बजे के बीच घटी। फुटेज में दिख रहा है कि 10:35 पर ट्रैफिक डीएसपी वहां से गुजर रहे थे। एक ट्रक देखकर वो रुके और गली में गए। तीन मिनट बाद जब वो वापस आए, तो कुछ लोग उनके पीछे भागते दिखे और उनकी गाड़ी में बैठकर चले गए। एसपी के मुताबिक, डीएसपी के जाने के बाद ट्रक भी गायब हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। इससे घटना की पूरी जानकारी मिलने की उम्मीद है।

अभी तक कोई गवाह नहीं आया सामने

एसपी ने बताया कि अभी तक घटनास्थल पर मौजूद कोई भी गवाह सामने नहीं आया है। घटनास्थल से जब्त गाड़ियों के मालिकों को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज अहम सुराग साबित हो सकता है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।


from https://ift.tt/j291i7c

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन