संगमरमर के शेर, सोने के पंख वाला देवता... ग्रीस में मिली हजारों साल पुरानी इमारत, अंदर की चीजें देख एक्सपर्ट हैरान

एथेंस: ग्रीस में पुरातात्विक खुदाई में एक प्राचीन भव्य इमारत के अवशेष मिले हैं। इस इमारत में संगमरमर के शेरों की मूर्तियां और सोने की कलाकृतियां हैं। खुदाई में मिली चीजों में सोने के पंखों वाली मूर्ति भी है, जिसे प्राचीन यूनानी देवता माना जा रहा है। ये जगह ग्रीस के एजियो शहर से पांच मील दक्षिण-पश्चिम में है, जहां खोज हुई है। एजियो पेलोपोन्नीस प्रायद्वीप पर एक शहर है। ग्रीस के संस्कृति मंत्रालय का कहना है कि खोज अचिया क्षेत्र के एक प्राचीन शहर से जुड़ी हुई है।न्यूज वीक की रिपोर्ट के मुताबिक, ये खुदाई और रिसर्च मुख्य रूप से एक इमारत पर केंद्रित करते हुए की जा रही है, जिसे ग्रीक अक्षर गामा (Γ) से दर्शाया जाता है। यह इमारत 300 ईसा पूर्व से पहले की है। पुरातत्वविदों ने विभिन्न पत्थरों के ब्लॉक और स्तंभों के सबूतों का पता लगाया। उन्होंने ढांचे के दक्षिणी हिस्से के 55 फुट लंबे किनारे का भी खुलासा किया है।

हीरोन से जुड़ा हैं खुदाई में मिली चीजें

इमारत से मिले सबूतों से पता चलता है कि यह ढांचा प्राचीन बस्ती के 'हीरोन' का प्रतिनिधित्व करता है। हीरोन एक नायक को समर्पित मंदिर होता था। हीरोन आमतौर पर पूजा और श्रद्धा का स्थान होता था। यहां ग्रीक पौराणिक कथाओं या स्थानीय किंवदंती के नायक को सम्मानित किया जाता था। ये आमतौर पर उस जगह पर बनाए जाते थे, जो नायक से जुड़ी मानी जाती थी। इन मंदिरों में पंथ की मूर्तियां रखी जा सकती थीं और अनुष्ठानों के लिए इस जगह का इस्तेमाल किया जाता था। रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्मारक के अंदर शोधकर्ताओं को कई कब्रें और एक ताबूत मिला है। इसमें विशेष तौर पर शेर के सिर वाली सोने की बालियां मिलीं। पंखों वाले इरोस की आकृति वाली सोने की बाली भी मिली है। इसके दाहिने हाथ में एक राजदंड और बाएं हाथ में एक फूलों का हार है। इरोस को रोमन पौराणिक कथाओं में कामदेव के रूप में जाना जाता है। ये प्रेम और इच्छा का प्राचीन ग्रीक देवता था। इसे अक्सर धनुष और बाण वाले पंखों वाले युवा के रूप में चित्रित किया जाता था। इमारत के सामने के हिस्से को ढकने वाले मलबे के नीचे, शोधकर्ताओं ने कई शेरों की मूर्तियों के अवशेषों की भी पहचान की। ये सभी पेंटेलिक संगमरमर से बनी थीं। पेंटेलिक संगमरमर एक प्रकार का सफेद संगमरमर है। इसका उत्खनन ग्रीस के एटिका में माउंट पेंटेलिकॉन की ढलानों से किया जाता है। यह अपने सुनहरे-सफेद रंग के लिए प्रसिद्ध है। यह विशेष रूप से प्राचीन ग्रीक वास्तुकला और मूर्तिकला में इसके उपयोग के लिए जाना जाता है।


from https://ift.tt/vF0akWE

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन