सौरभ शर्मा से ज्यादा उसकी पत्नी दिखाती थी 'रईसी', बहन को दान में दिया 19 लाख का प्लॉट!

भोपाल: पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के पास अकूत दौलत है। उसने काली के कमाई के जरिए करोड़ों रुपए छापे हैं। साथ ही उस दौलत को सफेद बनाने के लिए कई ट्रिक अपनाए हैं। सौरभ ने अपने पैसों को दूसरे के जरिए निवेश करवाए। साथ ही उस संपत्ति को अपनी मां के नाम पर दान के रूप में लिए। यही नहीं, सौरभ की पत्नी दिव्या तिवारी भी खूब रईसी दिखाती थी। किसी को शक नहीं हो कि वह सौरभ की पत्नी है, इसलिए दस्तावेजों पर पिता का नाम लिखती थी। लोकायुक्त की छापेमारी के बाद कुछ ऐसे दस्तावेज सामने आए हैं, जिसमें सौरभ के साम्राज्य के बारे में खुलासा हुआ है।

ग्वालियर में पत्नी के नाम से बड़ा प्लॉट

सौरभ शर्मा की पत्नी का नाम दिव्या तिवारी है। वह भी सौरभ के साथ कथित रूप से दुबई में है। दिव्या तिवारी ने एक अप्रैल 2022 को ग्वालियर के ग्राम मुगालिया कोट में 2.6150 हेक्टेयर जमीन किसान काशीराम से खरीदी थी। रजिस्ट्री के समय इस जमीन का बाजार मूल्य एक करोड़ रुपए से अधिक था।

बहन को प्लॉट का हिस्सा दान की

इसी प्लॉट का हिस्सा दिव्या तिवारी ने अपनी बहन रेखा तिवारी को दान में दे दी है। दिव्या ने यह जमीन 11 जुलाई 2023 को दान में दी थी। दान की गई भूमि 1.012 हेक्टेयर है। इसका पेपर भी सामने आया है। वहीं, दान की गई संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 19 लाख रुपए है।

गरबा के लिए 14 लाख रुपए का लहंगा

इसके साथ ही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसी साल नवरात्रि के समय दिव्या तिवारी ने अहमदाबाद से स्पेशल लहंगा ऑर्डर किया था। यह लहंगा उसने गरबा के लिए ऑर्डर किया था। इस लहंगे की कीमत करीब 14 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके दस्तावेज आयकर विभाग के हाथ लगे हैं। सौरभ के सहयोगी चेतन गौर ने यह जानकारी कथित रूप से आयकर विभाग को दी है। इसके बारे में सौरभ की पत्नी से पूछताछ होगी।

सौरभ को महंगी घड़ियों का शौक

वहीं, सौरभ को महंगी घड़ियों का शौक था। उसके घर से रोलेक्स की घड़ी मिली है। उसकी कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है। साथ ही लग्जरी गाड़ियां भी मिली हैं। यही नहीं, सौरभ शर्मा के मकान भी भोपाल में पॉश इलाके में था। एजेंसियों की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि उसकी मां उमा शर्मा को भी गिफ्ट में प्लॉट मिले हैं।


from https://ift.tt/WR6XmQ4

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन