अशोकनगर: चूहों ने कुतर दिए ओवरब्रिज, बार-बार धसक रही सड़क, इंजीनियरों के दिमाग पर पड़ रहे भारी

अशोकनगर: देखने में आता है कि लोग घरों में चूहों से परेशान रहते हैं। कभी कपड़े तो कभी कीमती सामान चूहे बर्बाद कर देते हैं। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में जो मामला सामने आया है, उसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। शहर के परसों पुराने ओवर ब्रिज तीन दिन में दो बार दशक गया है जिसके पीछे का कारण चूहों को बताया जा रहा है।

तीन दिन से धसक रही ब्रिज की सड़क

मामला अशोकनगर जिले में बने ओवरब्रिज का है, जहां पिछले तीन दिनों से ब्रिज की सड़क अचानक धसक रही है। इसके बाद प्रशासन ने कोई दुर्घटना न हो इसलिए डामर गिट्टी डलवाकर उस स्थान पर पैच वर्क करवा दिया। दो दिन बाद ही सड़क फिर धसक गई जिसके पीछे का कारण चूहों को बताया जा रहा है।

चूहों की वजह से हो रहा है ऐसा

अधिकारियों के मुताबिक ब्रिज के नीचे चूहों ने अपने बिल बना लिए हैं। वह धीरे-धीरे सालों से ब्रिज के नीचे की मिट्टी खोदते हुए खोखला कर रहे हैं। इसकी वजह से सड़क के नीचे की मिट्टी नहीं होने की वजह से सड़क धसक रही है।

पुलिस की लगाई ड्यूटी

इस बीच जब यह सड़क धसक गई तो ट्रैफिक पुलिस की तरफ से एहतियात बरती जा रही है। ब्रिज पर पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है। साथ ही वहां बैरिकेड कर दिया गया है। इसकी वजह से पूरे दिन ब्रिज पर जाम की स्थिति बनी रहती है।

ब्रिज के नीचे मिट्टी का ढेर

इस दौरान दूसरी बार ब्रिज की सड़क पर जैसे ही गड्ढा हुआ तो अधिकारी भी सोच में पड़ गए हैं। मौके पर देखा गया तो ब्रिज के नीचे बड़ी संख्या में चूहों के बिल बने हुए थे। साथ ही चूहों ने ब्रिज के अंदर जो मिट्टी खोदी थी, उसके जगह-जगह ढेर लगे हुए थे। ब्रिज के पास से ही जिले की कृषि उपज मंडी होने की वजह से बड़ी संख्या में यहां चूहे है। यही चूहे एक हिस्से में बिल बनाए जा रहे हैं।


from https://ift.tt/dKAXrxZ

Comments