सुन्‍नी मौलाना का गला काटा, फिर सिर को पाकिस्‍तानी सेना के चेकपोस्‍ट पर लटकाया, शिया मुस्लिमों का खूनी बदला

इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान के खैबर पख्‍तूनख्‍वा प्रांत के कुर्रम जिले के पैराचिनार इलाके में शिया और सुन्‍नी मुस्लिमों के बीच शुरू हुई खूनी लड़ाई अब एक-दूसरे के नरसंहार में बदलती दिख रही है। सुन्‍नी मुस्लिमों के भीषण हमले के बाद अब शिया मुस्लिमों ने भी जोरदार पलटवार किया है। बताया जा रहा है कि इन हमलों में अब तक 150 से ज्‍यादा लोग मारे गए हैं जिसमें कम से कम 100 शिया मुस्लिम हैं। वहीं 150 से ज्‍यादा लोग घायल हैं जिनमें से कई की हालत गंभीर है। इस बीच शिया मुस्लिमों ने भी अब भारी हथियारों की मदद से सुन्‍नी इलाकों पर हमला किया है। शिया मुस्लिमों के तूरी कबीले के सदस्‍यों ने बगान इलाके में सुन्‍नी मौलाना औरंगजेब का गला काट दिया और उनके सिर को पाकिस्‍तानी सेना के एक चेकपोस्‍ट पर लटका दिया।शिया मुस्लिमों ने कहा है कि उन्‍होंने 100 शियाओं की हत्‍या का बदला लेने के लिए यह कदम उठाया है। यही नहीं शिया लड़ाके पाकिस्‍तानी सेना के ठिकानों को भी निशाना बना रहे हैं। उन्‍होंने सेना की चौकियों को जलाकर राख कर दिया है। पाकिस्‍तानी सरकार का दावा है कि उन्‍होंने 7 दिन के सीजफायर पर दोनों पक्षों को राजी कर लिया है लेकिन बताया जा रहा है कि हिंसा का दौर अभी भी जारी है। यह इलाका अफगानिस्‍तान की सीमा के काफी करीब है और दशकों से इस इलाके में शिया और सुन्‍नी मुस्लिमों के बीच जमीन विवाद को लेकर संघर्ष होता रहा है।

पैराच‍िनार में जंग जैसा माहौल

इस संघर्ष की शुरुआत 21 नवंबर को हुई थी जब शिया मुस्लिमों के काफिले पर सुन्‍नी मुस्लिमों ने भारी हथियारों से हमला बोल दिया था। इस हमले में बहुत बड़ी तादाद में शिया मुस्लिम मारे गए थे। इस हिंसा के बाद दोनों पक्षों के हजारों लोग इलाके से भाग गए हैं और पहाड़ों में शरण लिए हुए हैं। पूरे पैराचिनार में कर्फ्यू लगा दिया गया है लेकिन प्रशासन हिंसा को रोकने में विफल रहा है। इलाके में रातभर दोनों ही पक्षों की ओर से भारी गोलीबारी की जा रही है। शिया गुटों का दावा है कि उन्‍हें न‍िशाना बनाया जा रहा है और नरसंहार किया जा रहा है। शिया गुटों का दावा है कि सुन्‍नी समर्थक आईएसआईएस आतंकी कुर्रम जिले में शियाओं के खिलाफ हमले कर रहे हैं ताकि इस जिले में अपने दबदबे को कायम किया जा सके। शिया नेता अल्‍लामा अहमद इकबाल रिजवी ने कहा कि कई उग्रवादी गुट जैसे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्‍तान और आईएस के आतंकी शियाओं को निशाना बना रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि यह पाकिस्‍तान की सरकार और सेना की अक्षमता है जो इसे रोकने में अक्षम साबित हो रही है। साल 2007 से 2012 के बीच में इस इलाके पर हथियारबंद गुटों ने कब्‍जा कर लिया था और शियाओं के लिए दवा तक रोक दिया था।


from https://ift.tt/molqcRg

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन